Rituraj Paswan

Rituraj Paswan जिलाध्यक्ष मिशन मोदी पीएम अगेन पीलीभीत

Studied at Upadhi Mahavidyalaya , Pilib

महाबीर बिक्रम बजरंगी।कुमति निवार सुमति के संगी।।ज्येष्ठ माह के पंचम मंगलवार बड़ा मंगल की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं हा...
02/06/2026

महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।

ज्येष्ठ माह के पंचम मंगलवार बड़ा मंगल की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।

युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।मानवता, संस्कार एवं समाज जागरण के लिए आपका समर्पित...
02/06/2026

युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

मानवता, संस्कार एवं समाज जागरण के लिए आपका समर्पित जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। आपके आदर्श हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर दुग्ध उत्पादन से जुड़े सभी पशुपालकों, अन्नदाताओं, दुग्ध सहकारी समितियों में कार्यरत स्वयं सह...
01/06/2026

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर दुग्ध उत्पादन से जुड़े सभी पशुपालकों, अन्नदाताओं, दुग्ध सहकारी समितियों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं!

भारत आज विश्व का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला देश है तथा उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की पशुपालन व दुग्ध उत्पादन में बढ़ती भागीदारी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती प्रदान कर रही है।

दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण से जुड़ी संस्थाएं, सहकारी समितियां और कंपनियां किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आइए, इस क्षेत्र को और अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सामूहिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाएं।

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।बच्चे हमारे वर्तमान की मुस्कान और भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आइए...
01/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

बच्चे हमारे वर्तमान की मुस्कान और भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आइए, इस अवसर पर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए उनके अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लें। साथ ही, यह प्रण करें कि हमारा परिवार और समाज बाल श्रम मुक्त हो तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, खुशहाल और सम्मानजनक बचपन मिले।

#बाल_रक्षा_दिवस #बाल_श्रम_मुक्त_भारत

राजधर्म का पालन करते हुए मातृधर्म और लोकधर्म को सर्वोच्च मान देने वाली, मालवा साम्राज्य की कुशल शासिका पूज्य अहिल्याबाई ...
31/05/2026

राजधर्म का पालन करते हुए मातृधर्म और लोकधर्म को सर्वोच्च मान देने वाली, मालवा साम्राज्य की कुशल शासिका पूज्य अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

​अहिल्याबाई जी का जीवन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि एक कुशल नेतृत्वकर्ता कैसा होना चाहिए। उनकी न्यायप्रियता, असीम दानशीलता और गहरी धार्मिक चेतना आज भी हमारे समाज के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है। उन्होंने न केवल अपने राज्य की रक्षा की, बल्कि देश भर में मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार कराकर भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित किया।

​ #लोकमाता #अहिल्याबाई_होल्कर

"शौक, आदत और लत में जिंदगी कब बदल जाती है पता ही नहीं चलता... अतः खुशहाल जिंदगी के लिए आज ही हम सब मिलकर इस जहर को ख़त्म...
31/05/2026

"शौक, आदत और लत में जिंदगी कब बदल जाती है पता ही नहीं चलता... अतः खुशहाल जिंदगी के लिए आज ही हम सब मिलकर इस जहर को ख़त्म करें और एक कदम जिन्दगी की ओर बढ़ायें।
आओ आज विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर भारत को धूम्रपान मुक्त बनाने का संकल्प करें!"

लोकतंत्र के सजग प्रहरियों एवं कलम के सशक्त साधकों को 'हिन्दी पत्रकारिता दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।सत्य, निष्पक्षता और ...
30/05/2026

लोकतंत्र के सजग प्रहरियों एवं कलम के सशक्त साधकों को 'हिन्दी पत्रकारिता दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।

सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता समाज को जागरूक, सशक्त एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

समाज और राष्ट्र के हित में निरंतर कार्यरत सभी पत्रकार बंधुओं के साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा को सादर नमन।

#हिन्दी_पत्रकारिता_दिवस

हिंदू चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के महान पुरोधा, योग एवं भारतीय दर्शन के प्रकांड विद्वान, श्रीराम जन्मभूम...
28/05/2026

हिंदू चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के महान पुरोधा, योग एवं भारतीय दर्शन के प्रकांड विद्वान, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करने वाले, पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर एवं पूर्व लोकसभा सांसद परम पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

मां भारती के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती प...
28/05/2026

मां भारती के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

वीर सावरकर जी ने स्वतंत्रता के साथ-साथ सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना के जागरण हेतु आजीवन संघर्ष किया। उनकी क्रांतिकारी विचारधारा, ओजस्वी लेखनी और अदम्य साहस ने स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक ऊर्जा प्रदान की।

भारत से इंग्लैंड तक स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रधर्म के लिए किया गया उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके त्याग, तप और क्रांतिकारी चिंतन ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति और आत्मबल का संचार किया। राष्ट्रहित और सामाजिक सुधार के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

केंद्रीय सड़क-परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।हम आपके उत्तम स्...
27/05/2026

केंद्रीय सड़क-परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

Nitin Gadkari

Address

Pankaj Colony
Puranpur
262122

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rituraj Paswan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rituraj Paswan:

Share