Ankul Awasthi

Ankul Awasthi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ankul Awasthi, Social service, Puranpur.

उस रात उसका फ़ोन आया था —ठीक 2:47 AM पर।मैं जागा नहीं।फोन बजा,बंद हुआ,फिर दोबारा बजा।फिर… हमेशा के लिए ख़ामोश हो गया।सुब...
06/07/2025

उस रात उसका फ़ोन आया था —
ठीक 2:47 AM पर।
मैं जागा नहीं।
फोन बजा,
बंद हुआ,
फिर दोबारा बजा।

फिर… हमेशा के लिए ख़ामोश हो गया।
सुबह उठा तो
उसका नाम स्क्रीन पर चमक रहा था —
3 मिस्ड कॉल।

मैंने सोचा,
"फिर कोई फ़िजूल की बहस रही होगी…"
और मोबाइल साइड में रख दिया।

10 मिनट बाद
दोस्त का कॉल आया —
"वो नहीं रही…"
क्या?"
सिर्फ यही एक शब्द निकला मुँह से।
और फिर बिल्कुल शून्य।

ना आंसू निकले,
ना गुस्सा,
ना यकीन।
बस एक कंपकंपी थी —
जिसने दिल को भींच लिया था।

मैंने सोचा कोई मज़ाक है,
फिर हँसने की हिम्मत भी नहीं हुई।

क्योंकि अचानक
दिल में एक सिहरन उठी —
“क्या उसने… मरने से पहले मुझे कॉल किया था?”
मैं भागा,
उसके घर,
उसकी गली,
उसकी आख़िरी तस्वीर तक।

सब जगह एक ही बात थी —
“वो बहुत देर तक अकेले बैठी रही…
आख़िरी बार किसी को फोन कर रही थी…
किसी को माफ़ करने की कोशिश में थी।”
अब मैं हर रात 2:47 पर उठता हूँ।
फोन घूरता हूँ।
दिल करता है,
कभी फिर से वो कॉल आए…
बस एक बार।

उसकी यादें अब सिर्फ़
वो तीन मिस्ड कॉल बन चुकी हैं —
जो मैं कभी उठा नहीं पाया।
लोग कहते हैं,
"जो गया, उसे जाने दो..."

पर कोई उनसे पूछे —
"जिसने जाने से पहले तुम्हें पुकारा हो,
क्या उसे भुलाया जा सकता है?"

एक बेटा जिसने पिता की देखभाल के लिए शादी करने से भी मना कर दिया! आज उसके पिता ने उसे विदा कर दिया!!कल दुर्घटना में मारे ...
18/06/2025

एक बेटा जिसने पिता की देखभाल के लिए शादी करने से भी मना कर दिया! आज उसके पिता ने उसे विदा कर दिया!!

कल दुर्घटना में मारे गए एयर इंडिया के विमान के पायलट और कैप्टन सुमित सभरवाल एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पिता की देखभाल के लिए शादी करने से भी मना कर दिया। वे न केवल एक बेहतरीन पायलट थे, बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे जो अपने कर्तव्य और परिवार के प्रति समान रूप से समर्पित थे। कैप्टन सुमित एक अनुभवी पायलट थे जिन्होंने अपने लगभग तीन दशक के उड़ान करियर में 8,200 घंटे से अधिक उड़ान भरी थी।

कल उनके पार्थिव शरीर को सार्वजनिक दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता ने अंतिम संस्कार किया। सुमित अपने 88 वर्षीय पिता पुष्करराज सभरवाल के साथ मुंबई के पवई में जल वायु विहार में रहते थे। सुमित अपने पिता का एकमात्र सहारा थे। हालाँकि उन्हें कई बार शादी करने के लिए मजबूर किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वे ऐसा नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें अपने पिता की देखभाल करनी थी।

"वह मेरे बुढ़ापे में मेरा सहारा और छाया थे, और अब वे चले गए," उनके पिता के रोते हुए शब्दों ने हर दिल में दर्द भर दिया।

आखिरी क्षण में भी दूसरों की जान बचाने के लिए उन्होंने जो बहादुरी दिखाई, वह सराहनीय है। कैप्टन सुमित सभरवाल कोई साधारण पायलट नहीं थे, वे एक सच्चे हीरो थे जिन्होंने अपनी जिंदगी से एक मिसाल कायम की। 🙏

मन चाहा पाने के लिए, चाहना भी मन से पड़ता है. Ankul Awasthi
03/09/2023

मन चाहा पाने के लिए, चाहना भी मन से पड़ता है. Ankul Awasthi

एक लड़की हैनाम है रितु वर्मा..!!पंजाब के संगरूर जिले मेंएक सभ्य शहर मलेरकोटला में रहती है..!!!पिता नहीं हैघर मे कुल 6 सदस...
10/06/2023

एक लड़की है
नाम है रितु वर्मा..!!
पंजाब के संगरूर जिले में
एक सभ्य शहर मलेरकोटला में रहती है..!!!

पिता नहीं है
घर मे कुल 6 सदस्य हैं
पांच बहने और एक मां..!!
अपना घर भी नहीं है किराए के घर मे रहती हैं
तीन बहने शादीशुदा हैं पुरुष के बिना घर चलाना हमेशा मुश्किल भरा होता है।

रितु सिर्फ 17 साल की है 11वीं क्लास में पढ़ती है पैसों की दिक्कत हुई तो शहर जाकर किसी से बैटरी वाला ऑटो रिक्शा किराए पर लिया और चलाने लगी।
स्कूल से थकी हुई 3 बजे वापिस घर आती है और आते ही ऑटो उठाकर शहर में निकल जाती औऱ सूर्यास्त होने पर घर लौटती है

3-4 घण्टे में 400-500 रुपये की कलेक्शन करके लाती है ऑटो का मालिक रोज 250 रुपये किराए के ले लेता है और 60-70 रुपये उस रिक्शा की बैटरी को चार्ज करने का खर्च आ जाता है मुश्किल से 200 रुपये बचा पाती है।
परिवार फिर भी कभी सरकार/जनता के सामने गिड़गिड़ाता नही, अपनी मेहनत से घर चला रहे हैं।

रविवार को भी रितु की छुट्टी नही होती, उसकी सहेलियां उस दिन सिनेमा जाती है शॉपिंग जाती है पिकनिक जाती है या खेलने....पर बिन बाप की रितु उस दिन अधिक पैसे लाने के लिए सुबह से रिक्शा लेकर सारा दिन अथक रिक्शा दौड़ाती है मलेरकोटला की सड़कों पर.....!!!!!
किसी सवारी से पैसे के लिए झगड़ती नही....
कोई आधे पैसे में पहुंचाने का कहे तो भी खुशी से उसे गंतव्य तक छोड़ आती है।

अच्छी बात सिर्फ ये है कि मलेरकोटला एक बहुत सभ्य शहर है सारा शहर उसे बेटी की तरह प्रेम करता है बस शाम तक जो भी मिले बेटी उसे लेकर घर सुरक्षित पहुंच जाती है।

*समय सबका आता हैं , बस संयम बनाये रखें :-*साल 2004 । दिनेश कार्तिक नामक युवा विकेटकीपर ने भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना डेब...
11/05/2022

*समय सबका आता हैं , बस संयम बनाये रखें :-*

साल 2004 । दिनेश कार्तिक नामक युवा विकेटकीपर ने भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना डेब्यू किया । उनका क्रिकेट जीवन परवान चढ़ रहा था और सन 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी कर ली।

दिनेश और निकिता अपनी शादीशुदा जिंदगी में बड़े खुश थे । दिनेश रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु टीम की कप्तानी भी कर रहे थे । उनके खास दोस्त थे तमिलनाडु की टीम के ओपनर ,जो बाद में भारतीय टीम का हिस्सा भी बने , मुरली विजय ।

तो एक दिन निकिता की मुलाकात दिनेश कार्तिक के इसी साथी खिलाड़ी मुरली विजय से हुई । मुरली विजय को निकिता भा गयी। भोले भाले दिनेश कार्तिक इस बात को महसूस नहीं कर पाए। निकिता और मुरली के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और कुछ ही समय में दोनों का अफेयर शुरू हो गया । दोनों खुलकर मिलने लगे। दिनेश कार्तिक के अलावा पूरी तमिलनाडु की टीम जानती थी की मुरली विजय अपने कप्तान दिनेश की पत्नी निकिता के साथ इश्क लड़ा रहे हैं ।

फिर आया वर्ष 2012 । निकिता प्रेगनेंट हो गई । लेकिन तभी उसने धमाका करते हुए का यह बच्चा मुरली विजय का है । दिनेश कार्तिक टूट गए । उन्होंने निकिता से तलाक ले लिया । तलाक के अगले ही दिन निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली । और महज 3 महीने बाद उन्हें बच्चा हो गया।

दिनेश कार्तिक डिप्रेशन में चले गए। वह मानसिक तौर पर बीमार रहने लगे । वह अपनी पत्नी और दोस्त मुरली के इस धोखे को असानी से भूला नहीं पा रहे थे। वे शराबी हो गए। सुबह से लेकर शाम तक शराब पीने लगे। वे देवदास बन गए। उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया । रणजी ट्रॉफी में भी वे असफल हो रहे थे ।

तमिलनाडु की टीम की कप्तानी उनसे छीन ली गयी। और मुरली विजय को नया कप्तान बना दिया गया।असफलता का दौर यहीं नहीं थमा , उन्हें आईपीएल में भी टीम में नहीं खिलाया गया। उन्होंने जिम जाना भी छोड़ दिया । अंत में दिनेश इतना हताश हो गए कि आत्महत्या कर लेने तक की बात करने लगे।

तभी एक दिन जिम में उनके ट्रेनर उनके घर पहुंचे । उन्होंने दिनेश कार्तिक को बुरी अवस्था में पाया । उन्होंने कार्तिक को पकड़ा और सीधा जिम लेकर आ गए।कार्तिक ने मना किया लेकिन उनके ट्रेनर ने उनकी एक न सुनी ।

उसी जिम में भारतीय स्क्वैश की महिला चैंपियन दीपिका पल्लीकल भी आती थी । जब उन्होंने दिनेश कार्तिक की स्थिति देखी तो ट्रेनर के साथ उन्होंने भी दिनेश कार्तिक की काउंसलिंग शुरू कर दी ।

ट्रेनर और दीपिका के मेहनत रंग लाने लगी। अब दिनेश कार्तिक सुधार की राह पर थे । उधर दूसरी ओर मुरली विजय का खेल निरंतर डाउन होता जा रहा था । इधर मुरली विजय को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। बाद में उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

दूसरी ओर दीपिका पल्लीकल के सहयोग से दिनेश कार्तिक नेट पर जोरदार अभ्यास करने लगे थे। इसका असर दिखने लगा और दिनेश कार्तिक घरेलू क्रिकेट में बड़े स्कोर बनाने लगे । शीघ्र ही उन्हें आईपीएल में भी चुन लिया गया और कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान भी बना दिया गया । दीपिका पल्लीकल के वह बहुत नजदीक आ चुके थे । उन्होंने दीपिका से शादी कर ली ।

क्रिकेट की उम्र अनुसार दिनेश अब बूढ़ा चुके थे ।भारतीय क्रिकेट टीम में अब ऋषभ पंत का आगमन हो चुका था कार्तिक समझ गए कि अब उनका कैरियर समाप्त प्राय है । उन्होंने क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया । इधर उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल प्रेग्नेंट हुई और उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया । दीपिका का स्क्वाश खेलना भी रुक गया ।

दीपिका और दिनेश कार्तिक की इच्छा थी कि उनका चेन्नई के संभ्रांत इलाके पोएस गार्डन एक बंगला हो । 2021 में चेन्नई के इसी इलाके में एक महलनुमा घर को खरीदने का ऑफर उनके पास आया । दिनेश ने उसे खरीदने का फैसला कर लिया । सब आश्चर्य कर रहे थे कि जब दीपिका और दिनेश दोनों ही करीब करीब खेल की दुनिया से बाहर हो चुके हैं , तब इतना महंगा सौदा वे कैसे पूरा करेंगे ?

तभी दिनेश को सूचना मिली की चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से महेंद्र सिंह धोनी उन्हें विकेटकीपर के रूप में वापस टीम में देखना चाह रहे हैं । 2022 का आईपीएल का ऑक्शन शुरू हुआ । लेकिन इस बार चेन्नई की जगह रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने उन्हें खरीद लिया । दिनेश की पत्नी दीपिका ने भी खेलना शुरू किया और अपनी जुड़वा बच्चों के जन्म के महज 6 महीने बाद उन्होंने स्क्वैश की वर्ल्ड चैंपियनशिप में , ग्लास्गो शहर में , मिक्स्ड डबल के साथ महिला युगल का खिताब जीत लिया । उनकी पार्टनर थी जोशना पुनप्पा।

पत्नी की सफलता और नई टीम के साथ जोड़कर दिनेश कार्तिक में भी ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने 2022 के आईपीएल में कमाल दिखाना शुरू कर दिया । एक के बाद एक मैच जिताऊ पारियां खेली और उन्हें इस आईपीएल का सबसे बड़ा फिनिशर माने जाने लगा । अभी परसों ही हुए मैच में उन्होंने 8 गेंदों पर तीन छक्कों की सहायता से 30 रन ठोक डाले । मैच समाप्ति पर जब दिनेश ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो विराट कोहली ने उन्हें झुककर सम्मान दिया । आज दिनेश कार्तिक भारतीय टी20 की टीम में आने के सबसे बड़े दावेदार बन गए हैं। 37 साल की उम्र में दिनेश कार्तिक इस वर्ष के आईपीएल के सबसे धमाकेदार खिलाड़ी हैं ।

उनकी यह सफलता की कहानी सभी को जाननी चाहिए। नीचे गिरकर उठना किसे कहते है यह *कार्तिक का जीवन बताता है। सदैव संयम बनाये रखिये । परिस्थितियों से लड़ते रहिए । आप अपनी मंजिल तक अवश्य पहुंचेंगे।*

* #प्रेरक #जिंदगी #दिनेश_कार्तिक*❤️ d🇮🇳Adventurous Soul✍🏻✍🏻

Address

Puranpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ankul Awasthi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ankul Awasthi:

Share

Category