02/09/2026
समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1263,
दिनांक:- 02 सितम्बर, 2026
====================
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना तथा निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय, पूर्णिया द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन दिनांक 03 सितम्बर, 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया के प्रांगण में निर्धारित है।
यह नियोजन मेला प्रातः 10:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक संचालित होगा। मेले में लगभग 10 से 12 स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लगभग 20 से 25 प्रतिष्ठित नियोजक भाग लेंगे। इसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध किया जाएंगे तथा उनके लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है।
मेले में भाग लेने वाले कुछ प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के नियोजकों में SIS Security and Intelligence Service Ltd., DSETS Pvt. Ltd., Aamdhane Pvt. Ltd., L&T Construction, Zepto, Blinkit तथा Guardian Security आदि शामिल हैं। वहीं स्थानीय नियोजकों में Navbharat Fertilizer, Svatantra Microfin Pvt. Ltd., Shivshakti Agritec Ltd., Fusion Finance तथा Airtel Payments Bank आदि भाग लेंगे।
इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों को भी अपने-अपने स्टॉल लगाने हेतु आमंत्रित किया गया है। इन स्टॉलों के माध्यम से मेले में आने वाले युवाओं को बिहार सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं रोजगार से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले एवं जिले के बाहर के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की गई है कि वे इस एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन
-सह- व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार एवं मार्गदर्शन के अवसरों का लाभ उठा सकते है।
रोजगार सेतु बिहार पोर्टल में निबंधित अभ्यर्थी इस नियोजन मेले में भाग ले सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं हुआ है, वे पोर्टल https://detjob.bihar.gov.in/registration पर अपना निबंधन सुनिश्चित कर सकते हैं।
नियोजन मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, निबंधन प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, बायोडाटा/रिज्यूमे तथा सभी शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति अपने साथ अवश्य लेकर आएं।
यह नियोजन मेला पूर्णतः निःशुल्क है। मेले में भाग लेने वाले नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। अतः नियुक्ति एवं नियोजन की शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। जिला नियोजनालय, पूर्णिया मात्र सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar