Pankaj Nayak

Pankaj  Nayak || सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय ||

🚩*"कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने"*🚩गांधारी ने कृष्ण से कहा- तुम चाहते तो युद्ध को रोक सकते थे कृष्ण किंतु तुमने ऐसा न...
13/01/2026

🚩*"कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने"*🚩

गांधारी ने कृष्ण से कहा- तुम चाहते तो युद्ध को रोक सकते थे कृष्ण किंतु तुमने ऐसा नहीं किया !

कृष्ण ने अत्यंत गम्भीरता से गांधारी के नेत्रों में झांकते हुए कहा- माता, किसी घटना को रोक देने का अर्थ उसका समाप्त होना नहीं होता। मैंने देखा कि मेरे द्वारा किए जा रहे शांति के सभी प्रयास कुछ समय के लिए युद्ध को टाल तो सकते हैं किंतु वे उसे समाप्त नहीं कर पाएँगे। युद्ध की प्रकृति होती है माता की वो शांति से नहीं युद्ध से ही समाप्त होता है, मैं युद्ध को रोकना नहीं समाप्त करना चाहता था। एक पीढ़ी के द्वारा किए गए भीषण युद्ध की विभीषिका आने वाली कई पीढ़ियों को युद्ध से विरत करते हुए उन्हें निर्माण कार्यों में रत कर देती है।

~गांधारी ने श्रीकृष्ण को उनके कुल के विनाश का श्राप दिया, क्योंकि वह कृष्ण को युद्ध रोकने में सक्षम मानती थीं और उन्हें कौरवों की मृत्यु का जिम्मेदार ठहराती थीं...... 🙏💐

01/11/2025

देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं.......

हरि के अनगिनत अर्थ हैं जैसे सिंह, श्री विष्णु, ईश्वर, हरा रंग,पीला रंग,पात, सूर्य, इंद्र आदि

हरितेज धरा पै पड़ै दस दिस,
हरि हरि हरि दीखन लगती हैं।
हरि सैं हरि नैन मिलायें तौ हरि,
नैनन द्रुत ज्वाला जगती हैं।
हरिमा हर-हर है जाय तौ हरिहर
शाखन पात चमकती हैं।
हरि हरि हर हर हरसायें तौ बरखा,
हर हर ओर बरसती हैं।।
.....

निद्रा से जब जागते, हर्षित हो भगवान।
शुभ को शुभ वरदान दे,करते जग कल्याण।।
Lg

पत्रकार ने रूसी जनसम्पर्क अधिकारी से कहा - रूस में पत्रकारों को स्वाधीनता नहीं है। रूसी ने पूछा - क्या आपके देश में आपको...
27/10/2025

पत्रकार ने रूसी जनसम्पर्क अधिकारी से कहा - रूस में पत्रकारों को स्वाधीनता नहीं है। रूसी ने पूछा - क्या आपके देश में आपको स्वाधीनता है ? पत्रकार ने कहा - हां, है। मैं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ़ अपने अखबार में लिख सकता हूँ। रूसी ने पूछा - आपको वेतन क्या इंदिरा गांधी देती है ? । उसने कहा - नहीं हमारा तो बिड़ला प्रतिष्ठान है । वही वेतन देता है। रूसी ने पूछा - क्या आप बिड़ला या प्राइवेट उद्योग के खिलाफ लिख सकते है ? पत्रकार ने कहा - नहीं। रूसी अधिकारी हँसा और बोला - तो आपकी भी क्या स्वाधीनता है ?


#परसाई जी के वाल से

Address

Vardman Hata, Nh31 Road
Purnea
854301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pankaj Nayak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pankaj Nayak:

Share

Category