Mp Pappu Yadav

Mp Pappu Yadav Pappu Yadav
indipendent Mp-Purnea
Ex Mp-Madhepura,Bihar
Former- National President of
Jan Adhikar Party Loktantrik

नवगछिया अंतर्गत खरीक के कठेला गाँव में बीते दिन कठेला निवासी श्री विजय मोदी जी के 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार की अपराध...
13/05/2026

नवगछिया अंतर्गत खरीक के कठेला गाँव में बीते दिन कठेला निवासी श्री विजय मोदी जी के 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार की अपराधियों द्वारा रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर नि.र्मम ह.त्या कर दी गई थी। आज हम शोकाकुल परिवार से मिले और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय से बात कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को अपनी ओर से तत्काल ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है। जनता ने जिन पर भरोसा कर सत्ता सौंपी, अब वही लोग कानून व्यवस्था संभालने में असफल दिखाई दे रहे हैं।

हम पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाते रहेंगे। 🙏

पूर्णिया में आज जनता दरबार के दौरान क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मुद्दों ...
11/05/2026

पूर्णिया में आज जनता दरबार के दौरान क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मुद्दों के समाधान हेतु आवश्यक पहल की।

जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम लोगों का विश्वास और स्नेह निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। मौके पर गणमान्य लोगों से मुलाकात भी हुई।

न्याय मतलब पप्पू यादव.
11/05/2026

न्याय मतलब पप्पू यादव.

07/05/2026

Mp Pappu Yadav Rajesh Ranjan Ranjeet Ranjan

किसी को घर से निकलते ही मिल गई मंज़िलकोई हमारी तरह उम्र भर सफ़र में रहा । Rajesh Ranjan
06/05/2026

किसी को घर से निकलते ही मिल गई मंज़िल
कोई हमारी तरह उम्र भर सफ़र में रहा ।
Rajesh Ranjan

जहाँ मीडिया स्वतंत्र है, वहीं लोकतंत्र मजबूत है, सवाल पूछना ही पत्रकारिता की असली ताकत है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प...
03/05/2026

जहाँ मीडिया स्वतंत्र है, वहीं लोकतंत्र मजबूत है, सवाल पूछना ही पत्रकारिता की असली ताकत है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सच्चाई के हर प्रहरी को सलाम।

आप सभी को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं..!!

न भूत का शोक,न भविष्य की चिंता…यही है भगवान बुद्ध का मार्ग — “वर्तमान में जीना” 🧘‍♂️बुद्धं शरणं गच्छामिधर्मं शरणं गच्छाम...
01/05/2026

न भूत का शोक,
न भविष्य की चिंता…
यही है भगवान बुद्ध का मार्ग — “वर्तमान में जीना” 🧘‍♂️

बुद्धं शरणं गच्छामि
धर्मं शरणं गच्छामि
संघं शरणं गच्छामि॥
🌼
सत्य, अहिंसा और करुणा का संदेश देने वाले
भगवान बुद्ध को नमन 🙏

मैं मज़दूर, मुझे देवों की बस्ती से क्या..? अनगिनत बार पृथ्वी पर मैंने स्वर्ग बनाये हैं।- रामधारी सिंह दिनकर श्रमिक दिवस ...
01/05/2026

मैं मज़दूर,
मुझे देवों की बस्ती से क्या..?
अनगिनत बार
पृथ्वी पर मैंने स्वर्ग बनाये हैं।

- रामधारी सिंह दिनकर
श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं

दिल्ली से अभी हम अपनी कर्मभूमि पूर्णिया आए हैं। यहां विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होना है। इसके अल...
30/04/2026

दिल्ली से अभी हम अपनी कर्मभूमि पूर्णिया आए हैं। यहां विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होना है। इसके अलावा क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों पर भी नजर रहेगी।

हेल्थ चेकअप करवाते.
30/04/2026

हेल्थ चेकअप करवाते.

आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में आदरणीय दीदी माननीय सांसद Priyanka Gandhi Vadra जी से आत्मीय मुलाकात...
30/04/2026

आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में आदरणीय दीदी माननीय सांसद Priyanka Gandhi Vadra जी से आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट नहीं थी, बल्कि विचारों, संवेदनाओं और जनभावनाओं से जुड़ी एक गहरी और सार्थक बातचीत का अवसर रही। इस दौरान बिहार और देश की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों, आम जनता की समस्याओं, तथा विशेष रूप से बेटियों की सुरक्षा और सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उनकी गंभीरता, समझ और संवेदनशीलता ने एक बार फिर यह महसूस कराया कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का पथ है।

जब भी मैं अपने नेताओं से मिलता हूँ, तो उसमें न कोई व्यक्तिगत स्वार्थ होता है और न ही किसी प्रकार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा—वह मुलाकात देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं, करोड़ों बेटियों की आवाज और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ होती है। आज भी उन्होंने मेरे हृदय की भावनाओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ समझा। उनकी सादगी, विनम्रता और अनुभव हर बार एक नई ऊर्जा प्रदान करता है। वे करोड़ों लोगों की उम्मीद, विश्वास और आशा की किरण हैं, जिनकी सोच और संघर्ष समाज के हर वर्ग को प्रेरित करता है।

इस अवसर पर मैंने अपने दिल की बात खुलकर रखी—देश, बिहार और कांग्रेस के संघर्षशील साथियों की आवाज को उनके समक्ष रखने का अवसर मिला। यह मुलाकात मेरे लिए केवल प्रेरणा ही नहीं, बल्कि एक नई आंतरिक ऊर्जा का स्रोत बनी। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और साथ ही मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है।

हम सबके नेता Rahul Gandhi जी के नेतृत्व में, उनके संघर्ष और विचारों के साथ खड़े रहना ही आज समय की मांग है। हम सभी का कर्तव्य है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को और मजबूत करें, ताकि समाज के हर वर्ग को न्याय, अधिकार और सम्मान मिल सके।

उनके सहयोग, विश्वास और समर्थन से ही एक बेहतर बिहार और एक मजबूत भारत का निर्माण संभव है। हृदय की गहराइयों से उनका धन्यवाद। 🙏

Address

Purnea

Telephone

+916200074829

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mp Pappu Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mp Pappu Yadav:

Share