05/09/2026
आज बनभाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा पूर्णिया के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री संजीव कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान” की जिला कार्यशाला आयोजित हुई।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनकी तैयारियों को लेकर कार्यशाला में विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार सरकार के माननीय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल जी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मंचासीन बनमनखी के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक माननीय श्री कृष्ण कुमार ऋषि जी, पूर्णिया सदर के विधायक माननीय श्री विजय खेमका जी, भाजपा पूर्णिया के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कटिहार जिला प्रभारी श्री प्रफुल रंजन वर्मा जी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह जी एवं पूर्णिया शहर की उप-महापौर श्रीमती पल्लवी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला को भाजपा पूर्णिया के जिला महामंत्री श्री संजय पोद्दार जी ने संबोधित किया।
कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। “सेवा संकल्प अभियान” प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा-यात्रा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।