17/08/2021
रादौर, 17 अगस्त(विनोद खुराना): युवा शक्ति अलाहर के सहयोग से मंगलवार को पहला वैक्सीनेशन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन मैरिज पैलेस में आयोजित किया गया। जिसमें 200 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए। शिविर का शुभारंभ युवा शक्ति अलाहर के द्वारा किया गया। उन्होने ने बताया कि टीकाकरण शिविर में 200 लोगों को पहली व दूसरी खुराक प्राइमरी स्वास्थ्य केन्द्र अलाहर की डॉक्टर शिखा एवं उनकी टीम के सहयोग से लगाई गई। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। युवा शक्ति अलाहर की टीम के द्वारा लोगों को मास्क भी वितरित किए व 2 गज दूरी का भी पालन कराया गया। युवा शक्ति अलाहर के मीडिया प्रभारी जस्सी कांबोज ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है, जिससे हम अपने आपको व अपने परिवार को सुरक्षित रख सके। उन्होंने बताया कि हमें बेवजह ही घर से नहीं निकलना चाहिए। जब अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलना चाहिए। हमें मास्क का प्रयोग करना चाहिए। अपने हाथों को बार बार साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहना चाहिए। भीड़ भाड़ वाली जगहों में जाने से बचना चाहिए। सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर जस्सी कांबोज, रजत कांबोज, रक्षित कांबोज, राकेश कांबोज आदि मौजूद रहे।
रादौर- गांव अलाहर में आयोजित टीकाकरण शिविर में टीका लगाती महिला कर्मचारी।