23/08/2026
सेवारत BSF जवान जुगेश यादव को सैनिक समाज सेवा संगठन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से हुआ निधन, BSF टुकड़ी ने दी सलामी, शासन-प्रशासन सहित जनसैलाब उमड़ा
शिकोहाबाद / फिरोजाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन, जिला फिरोजाबाद द्वारा सेवारत BSF जवान जुगेश यादव पुत्र जयवीर सिंह यादव, निवासी नसीरपुर को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी गई।
जानकारी के अनुसार जवान जुगेश यादव BSF बटालियन में पिछले 24 वर्षों से देश की सेवा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
जवान का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव नसीरपुर पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने के लिए सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों, शासन-प्रशासन के अधिकारियों, क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित रही।
अंतिम संस्कार के दौरान BSF बटालियन से आए जवानों ने अपने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। शासन-प्रशासन के अधिकारी भी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन ( किरन )के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.विवेक यादव अपनी समस्त टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं सैनिक समाज सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार यादव सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने पुष्प अर्पित कर व अश्रुपूर्ण नेत्रों से जवान को श्रद्धांजलि दी।
संगठन ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और परिवार को मिलने वाले सभी सरकारी लाभ दिलाने में हर संभव मदद करेगा।
जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार, प्रमुख महासचिव प्रयाग चन्द्र, कोषाध्यक्ष के के शर्मा, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्म सिंह, शिकोहाबाद तहसील अध्यक्ष राम नरेश,शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह, फिरोजाबाद तहसील अध्यक्ष सौदान सिंह, उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, इंस्पैक्टर ओमप्रकाश यादव, प्रधान सुजान सिंह, जय कुमार, राकेश यादव, सुलह सिंह, श्रीप्रकाश यादव, रामप्रकाश, राधेश्याम, कृष्ण मुरारी, गजेंद्र यादव, राम विहारी, विनय कुमार, जयदयाल सिंह, राजन सिंह सहित भारतीय किसान यूनियन (किरन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा विवेक यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव इंजीनियर सोमेंद्र यादव, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष विजय कुमार एवं शासन प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
゚viralfollowersシ゚ #सैनिक_समाज_सेवा_संगठन