Rbl wala shayar

Rbl wala shayar सौ में नब्बे शोषित हैं, शोषितों ने ललकारा है।
धन-धरती और राजपाठ में, नब्बे भाग हमारा है।।

समाजसेवी 🙏

01/06/2026

जिस समाज की गैर-राजनीतिक जड़ें मजबूत नहीं होती, उसकी राजनीति सफल नहीं हो सकती ... मान्यवर कांशीराम साहब

01/06/2026

उत्तर प्रदेश में हॉफ एनकाउंटर और फुल एनकाउंटर अपराध के आधार पर नहीं बल्कि जाति और धर्म के आधार पर किए जाते हैं?

भारत नेतृत्व, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की एक सच्ची प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर को याद करता है।1725 में जन्मीं अहिल्...
31/05/2026

भारत नेतृत्व, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की एक सच्ची प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर को याद करता है।

1725 में जन्मीं अहिल्याबाई सिर्फ एक रानी ही नहीं थीं - वे एक दूरदर्शी थीं जिन्होंने करुणा और शक्ति के साथ शासन को पुनर्परिभाषित किया। इंदौर पर न्यायपूर्ण शासन करने से लेकर करुणा के साथ पुनर्निर्माण तक,उनका जीवन बुद्धिमान नेतृत्व, भक्ति और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा का एक चमकदार उदाहरण बना हुआ है। उनकी जयंती पर, हम सम्मान में अपना सिर झुकाते हैं और उनकी कालातीत विरासत से प्रेरणा लेते हैं।

कोटि कोटि नमन भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

#अहिल्याबाई

31/05/2026
आज भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा पर बनी फिल्म 'जगदेव प्रसाद कुशवाहा' रिलीज होगी, जिसमें पिछड़े और दलित वर्ग के मस...
30/05/2026

आज भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा पर बनी फिल्म 'जगदेव प्रसाद कुशवाहा' रिलीज होगी, जिसमें पिछड़े और दलित वर्ग के मसीहा का जीवन चित्रित किया गया है, यह फिल्म कौन-कौन देखेगा?

महाराणा प्रताप मूर्ति चर्चा के बीच प्रशासन ने साफ किया रुखDM चौराहे पर ही लगेगा सम्राट अशोक स्तम्भ, डीएम ने दिया आश्वासन...
30/05/2026

महाराणा प्रताप मूर्ति चर्चा के बीच प्रशासन ने साफ किया रुख

DM चौराहे पर ही लगेगा सम्राट अशोक स्तम्भ, डीएम ने दिया आश्वासन

सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल के बाद डीएम ने दिया आश्वासन

30 मई को बुलाया आह्वान रद्द

हरदोई में डीएम चौराहा पर #अशोक_स्तम्भ को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन सक्रिय हो गया। कुशवाहा, मौर्य और सैनी शाक़्य समाज की ओर से सोशल मीडिया पर 30 मई को अशोक स्तम्भ स्थापित करने का आह्वान किया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर स्थिति स्पष्ट की।

दरअसल सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि डीएम चौराहे पर #महाराणा_प्रताप की मूर्ति लगाई जाएगी। इसी चर्चा के बाद अशोक स्तम्भ को लेकर विभिन्न समाजों में नाराजगी देखने को मिली थी।

बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि कुछ वर्ष पहले चौराहे पर लगा अशोक स्तम्भ खंडित हो जाने के कारण हटाया गया था। इसके बाद आज़ादी के अमृत महोत्सव स्मारक स्थल पर नया अशोक स्तम्भ सम्मानपूर्वक और सुरक्षित तरीके से स्थापित कराया गया था।

डीएम ने समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि वर्तमान में चौराहे का सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है। कार्य पूरा होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुनः अशोक स्तम्भ स्थापित किया जाएगा।

बैठक में मौजूद डॉ. अरुण मौर्या ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ सुखद वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि डीएम ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि डीएम चौराहे पर किसी भी अन्य महापुरुष की मूर्ति लगाए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और सम्राट अशोक स्तम्भ ही स्थापित किया जाएगा,30 मई को दिया गया आह्वान रद्द किया गया।

वहीं एडवोकेट छविराम कुशवाहा ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ करीब आधा घंटा बैठक चली, जिसमें प्रशासन की ओर से पूर्व की भांति ही डीएम चौराहे पर अशोक स्तम्भ लगाए जाने का आश्वासन दिया गया है।प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल मामला शांत होता नजर आ रहा है।

29/05/2026

मनीष पटेल एक साधारण पिछड़े परिवार से निकलकर अपनी मेहनत, देसी अंदाज़ और बघेली भाषा की पहचान के दम पर लोगों के बीच खास जगह बनाने वाले युवा कलाकार हैं। उन्होंने अपने कंटेंट के जरिए गांव, लोक संस्कृति और आम लोगों की जिंदगी को हास्य के साथ सामने रखा, जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया।
लेकिन उनकी गिरफ्तारी को लेकर मीडिया के एक हिस्से का रवैया सवाल खड़े करता है। ऐसा महसूस होता है कि मामला सिर्फ कानून तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए कलाकार की छवि और मनोबल को भी निशाना बनाया जा रहा है।
आज सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कला व मनोरंजन के नाम पर हर तरह का कंटेंट खुलेआम मौजूद है, फिर भी सख्ती और कार्रवाई का बोझ अक्सर उन्हीं कलाकारों पर ज्यादा क्यों दिखाई देता है, जो छोटे शहरों, गांवों और पिछड़े समाज से निकलकर अपनी पहचान बनाते हैं?

मनीष पटेल रीवा






29/05/2026

महुआ कोला गांव में पुनः गौतम बुद्ध की प्रतिमा को सम्मान पूर्वक स्थापित किया जा रहा है जिसे प्रशासन अपने साथ ले गया था आप शांति बनाए रखे यह आपकी ही ताकत है जो धरातल पर दिखाई दी है।✊✊

Address

Maharajganj
Raebareli
229123

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rbl wala shayar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rbl wala shayar:

Share