AIIMS Raebareli

AIIMS Raebareli AIIMS Raebareli is one of the Medical Institute, established under PMSSY initiative.

एम्स रायबरेली में 1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026एम्स रायबरेली द्वारा 1 से 7 सितंबर 2026 तक राष...
03/09/2026

एम्स रायबरेली में 1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026
एम्स रायबरेली द्वारा 1 से 7 सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026 मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ आमजन और समुदाय के बीच पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कार्यकारी निदेशक, एम्स रायबरेली, डॉ. अमिता जैन के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित सभी गतिविधियां सामुदायिक चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भोलानाथ के नेतृत्व में संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मुकेश शुक्ला द्वारा किया जा रहा है। 1 सितंबर 2026 को आयोजित प्रारंभिक कार्यक्रम में मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए पोषण संबंधी जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान संतुलित आहार, उचित पोषण, स्वस्थ खान-पान की आदतों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में सरल एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वस्थ रहने के लिए महंगा भोजन आवश्यक नहीं है। स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों का उचित मात्रा एवं संतुलित रूप में सेवन भी अच्छे पोषण का महत्वपूर्ण आधार है। पोषण संबंधी संदेशों को मनोरंजक एवं प्रभावी तरीके से समुदाय तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से संतुलित आहार, कुपोषण की रोकथाम, स्वस्थ खान-पान एवं पोषण के महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश आमजन तक पहुंचाए जाएंगे।
AIIMS Raebareli is observing National Nutrition Week 2026 from September 1 to September 7, 2026. To mark the occasion, a series of programs and activities are being organized throughout the week to raise awareness about nutrition, balanced diets, and healthy lifestyles among hospitalized patients, their attendants, the general public, and the community. National Nutrition Week commenced on September 1, 2026.
The event is being organized under the guidance of Dr. Amita Jain, Executive Director, AIIMS Raebareli. All activities under National Nutrition Week are being conducted under the leadership of Dr. Bholanath, Head of the Department of Community Medicine and Public Health. The program is being coordinated by Dr. Mukesh Shukla.
An inaugural session held on September 1, 2026, featured a nutrition awareness and health education session for patients and their attendants. During the session, simple and practical information was provided regarding the importance of a balanced diet, proper nutrition, healthy eating habits, and a healthy lifestyle.
The objective of these activities is to disseminate nutritional information to the general public in a simple, engaging, and effective manner. The program aims to convey the message that expensive food is not essential for maintaining good health; consuming local and seasonal foods in appropriate quantities and as part of a balanced diet is a crucial foundation for good nutrition. Various public awareness activities, including street plays, will be organized to disseminate nutritional messages to the community in an engaging and effective manner. Through these initiatives, key messages regarding balanced diets, the prevention of malnutrition, healthy eating habits, and the importance of nutrition will be communicated to the general public. Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

एम्स रायबरेली में ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का शुभारंभएम्स रायबरेली में ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया गया। अब म...
02/09/2026

एम्स रायबरेली में ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का शुभारंभ
एम्स रायबरेली में ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया गया। अब मरीजों को ब्रोंकोस्कोपी जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि यह सुविधा एम्स रायबरेली में ही प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को उपलब्ध होगी।
कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुमार धर्मेंद्र, इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. प्रणभ कुशवाह, पल्मोनरी विभाग के डॉ. कृष्ण प्रिया एवं डॉ. सुमित कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्रोंकोस्कोपी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा जांच प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से श्वसन तंत्र एवं फेफड़ों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच एवं आवश्यकतानुसार उपचार में सहायता मिलती है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। एम्स रायबरेली लगातार मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Bronchoscopy facility was formally inaugurated at AIIMS Raebareli. Patients will no longer need to travel elsewhere for bronchoscopy examinations, as this facility is now available within AIIMS Raebareli itself. The bronchoscopy service will be provided every Tuesday and Thursday.
Executive Director Prof. (Dr.) Amita Jain inaugurated the facility. Dignitaries present on the occasion included Additional Medical Superintendent Dr. Neeraj Kr. Srivastava, Deputy Medical Superintendent Dr. Kumar Dharmendra, Emergency In-charge Dr. Pranabh Kushwaha, and Dr. Krishna Priya and Dr. Sumit Kumar Jain from the Pulmonary Department, doctors, nursing staff, and employees from various departments.
Bronchoscopy is a vital medical diagnostic procedure that aids in the diagnosis and, where necessary, the treatment of various diseases affecting the respiratory system and lungs. The introduction of this facility will ensure that patients have access to better, more accessible, and timely healthcare services. AIIMS Raebareli is continuously working towards providing high-quality, modern healthcare facilities to patients. Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

एम्स रायबरेली के कान, नाक और गला रोग विभाग ने एडवांस्ड लेज़र सर्जरी पर कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक किया। कार्यशाला का...
02/09/2026

एम्स रायबरेली के कान, नाक और गला रोग विभाग ने एडवांस्ड लेज़र सर्जरी पर कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक किया। कार्यशाला का खास फोकस लेज़र तकनीक पर था, जिसका मकसद जटिल सांस नली और स्वरयंत्र विकारों के इलाज में लेज़र के इस्तेमाल के लिए स्किल को बेहतर बनाना और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देना था।
दो दिन की इस कार्यशाला में पूरे भारत से ENT सर्जन शामिल हुए। पहले दिन लाइव सर्जरी ने भाग लेने वाले सर्जनों को चुनौतीपूर्ण एयरवे स्थितियों के इलाज में लेज़र टेक्नोलॉजी के प्रैक्टिकल इस्तेमाल को देखने और आधुनिक सर्जिकल तकनीकें सीखने का मौका दिया।
दूसरा दिन कैडेवरिक डिसेक्शन (शव पर अभ्यास) और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए रखा गया है, जिससे प्रतिभागी एक नियंत्रित ट्रेनिंग माहौल में अपनी सर्जिकल स्किल्स को विकसित और बेहतर कर सकें।
कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने आधुनिक मेडिकल शिक्षा में इस तरह के प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम के महत्व पर ज़ोर दिया। इस तरह की वर्कशॉप एडवांस्ड सर्जिकल प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग का एक अहम हिस्सा हैं। ये डॉक्टरों को लेज़र जैसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में महारत हासिल करने में मदद करती हैं, जिससे आखिरकार मरीज़ों की देखभाल बेहतर होती है।
The Department of ENT successfully organized a workshop on advanced laser surgery. It focused specifically on LASER technology, aiming to enhance skills and provide practical training for the use of lasers in treating complex airway and laryngeal disorders.
ENT surgeons from across India participated in this two-day workshop. On the first day, live surgeries offered participating surgeons the opportunity to observe the practical application of laser technology in treating challenging airway conditions and to learn modern surgical techniques.
The second day was dedicated to cadaveric dissection and practical training, allowing participants to develop and refine their surgical skills in a controlled training environment.
Dr. Amita Jain, Executive Director emphasized the importance of such practical training programs in modern medical education. Workshops of this nature are a crucial component of training for advanced surgical procedures. They help doctors master the use of cutting-edge technologies like lasers, ultimately leading to improved patient care. Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

Launch of Gastroenterology Department at AIIMS Raebareli – OPD Services Every Monday and ThursdayThe Gastroenterology De...
25/08/2026

Launch of Gastroenterology Department at AIIMS Raebareli – OPD Services Every Monday and Thursday

The Gastroenterology Department's OPD at AIIMS Raebareli was inaugurated on Monday by Executive Director Prof. (Dr.) Amita Jain. Dignitaries present on the occasion included Additional Medical Superintendent Dr. Neeraj Kumar Srivastava, Financial Advisor Col. Upendra Nath Rai, Dr. Madhukar Mittal (Internal Medicine), Dr. Archana Verma (Neurology), Dr. Sunita Singh (Pediatric Surgery), Dr. Kumar Dharmendra Singh (Deputy Medical Superintendent-II), Dr. Gaurav Trivedi (Deputy Medical Superintendent-I), Senior Administrative Officer Mr. Arvind Shukla, and Gastroenterology Specialist Dr. Sai Pratap Reddy, along with other officials and staff.
AIIMS Raebareli is making continuous efforts to provide high-level, quality healthcare facilities to the people of the region. As part of this initiative, Gastroenterology OPD and IPD services are being launched following the appointment of a new faculty member in the Gastroenterology Department.
The Gastroenterology OPD will operate every Monday and Thursday in Room No. 184, located on the first floor of the hospital building. Patients suffering from ailments related to the stomach, intestines, liver, and digestive system will receive specialist consultation and treatment here, thereby reducing the need for them to travel to distant hospitals for care.
The Executive Director stated that the expansion of gastroenterology services is a significant facility for patients in the region and affirmed that the institute would continue to expand modern and specialized medical services in the public interest in the future.

एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का शुभारंभ- प्रत्येक सोमवार व गुरुवार ओपीडी
एम्स रायबरेली में सोमवार को कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन द्वारा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओपीडी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार कर्नल उपेंद्र नाथ राय, डॉ. मधुकर मित्तल (इंटरनल मेडिसिन), डॉ. अर्चना वर्मा (न्यूरोलॉजी), डॉ. सुनीता सिंह (पीडियाट्रिक सर्जरी), डॉ. कुमार धर्मेंद्र सिंह (उप चिकित्सा अधीक्षक-II), डॉ. गौरव त्रिवेदी (उप चिकित्सा अधीक्षक-I), वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अरविंद शुक्ला, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. साई प्रताप रेड्डी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एम्स रायबरेली द्वारा क्षेत्र की जनता को उच्चस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक नई सुविधा, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में एक नये संकाय सदस्य के जुड़ने पर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं।
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को हॉस्पिटल बिल्डिंग के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 184 में संचालित होगी। यहां पेट, आंत, लिवर एवं पाचन तंत्र से संबंधित रोगों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिल सकेगी और उन्हे उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता कम होगी।
कार्यकारी निदेशक ने कहा कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सेवाओं का विस्तार क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है और संस्थान भविष्य में भी जनहित में आधुनिक एवं विशेष चिकित्सा सेवाओं का निरंतर विस्तार करता रहेगा।
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Amita Jain

एम्स रायबरेली द्वारा गुणात्मक अनुसंधान, एनविवो 15 और एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजनरायबरेली — एम्स रायबरेली के कम्य...
23/08/2026

एम्स रायबरेली द्वारा गुणात्मक अनुसंधान, एनविवो 15 और एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

रायबरेली — एम्स रायबरेली के कम्युनिटी मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 21-22 अगस्त, 2026 को "क्वालिटेटिव रिसर्च एंड डेटा एनालिसिस यूजिंग एनविवो 15 एंड एआई" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में, उन्होंने स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान में गुणात्मक पद्धतियों (क्वालिटेटिव मेथोडोलॉजी) के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।
अवधारणात्मक शिक्षण को मजबूत करने के लिए, प्रतिभागियों ने इंटरैक्टिव समूह गतिविधियों में भाग लिया, जहाँ उन्होंने शोध प्रश्न तैयार किए, साक्षात्कार गाइड बनाए और मॉक डेटा संग्रह सत्र आयोजित किए। प्रौद्योगिकी का एकीकरण इस कार्यशाला का एक प्रमुख आकर्षण था।
कार्यशाला का समापन 22 अगस्त को प्रतिभागियों के साथ इंटरैक्टिव फीडबैक सत्र और प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। इस पहल ने विभिन्न कॉलेजों के संकाय सदस्यों और रेजिडेंट डॉक्टरों को स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक पद्धतियों से सफलतापूर्वक लैस किया।

AIIMS RAEBARELI ORGANIZES TWO-DAY WORKSHOP ON QUALITATIVE RESEARCH, NVIVO 15, AND AI

RAEBARELI — A two-day national workshop titled "Hands-on Training on Qualitative Research and Data Analysis Using NVivo 15 and AI" was successfully organized on August 21–22, 2026, by the Department of Community Medicine and Public Health at AIIMS Raebareli. The event was formally inaugurated by Prof. (Dr.) Amita Jain, Executive Director of AIIMS Raebareli. In her inaugural address, she emphasized the growing importance of qualitative methodologies in healthcare research.

To reinforce conceptual learning, participants engaged in interactive group activities, where they actively designed research questions, crafted interview guides, and conducted mock data collection sessions. Technology integration was a major highlight.
The workshop concluded on August 22 with participants involving in interactive feedback session and certificate distribution. The initiative successfully equipped faculty members, Resident doctors from different colleges across Uttar Pradesh and other states, with modern methodologies to advance healthcare and public health research.
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Amita Jain

एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गयाअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली में देश का 80वाँ स...
15/08/2026

एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस वर्ष के समारोह में “विकसित भारत @ 2047 के लिए युवा शक्ति” की भावना को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार एवं जिम्मेदारी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया गया।
समारोह का शुभारंभ वन्दे मातरम के गायन के साथ हुआ। कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
कार्यकारी निदेशक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी का भी बोध कराती है। आज का दिन हमें उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है जिनके योगदान से हमें स्वतंत्रता मिली।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एम्स रायबरेली में चिकित्सा सेवा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं अवसंरचना के क्षेत्र में संस्थान के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान के युवा चिकित्सक, विद्यार्थी, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी अपने ज्ञान, कौशल और सेवा भावना के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से रोगियों के प्रति अधिक उत्तरदायी एवं संवेदनशील रहते हुए उनकी सेवा करने का प्रण दिलवाया।
एमबीबीएस एवं नर्सिंग के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को देशभक्ति के भावों से ओत-प्रोत किया। अग्निशमन विभाग ने जल की धाराओं से तिरंगे की भव्य प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम के क्रम में संस्थान की आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक महोदया ने इसके पश्चात बाल रोग विभाग में जाकर भर्ती बच्चों से मुलाकात की, उन्हें भोजन कराए एवं गिफ्ट बांटें। कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के अंतर्गत संस्थान परिसर स्थित तालाब के पार्श्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एम्स रायबरेली परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय हिंद!
वंदे मातरम्! Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एम्स रायबरेली में तिरंगा मार्चदेशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने क...
12/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एम्स रायबरेली में तिरंगा मार्च
देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एम्स रायबरेली में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत संस्थान परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज शाम 4:30 बजे एम्स परिसर में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकाला गया। अधिकारी, चिकित्सक, संकाय सदस्य, कर्मचारी, छात्रों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर राष्ट्रीय अभियान में भी भाग लिया।
इस अवसर पर परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की आन-बान-शान से ओत-प्रोत दिखाई दिया। प्रतिभागियों ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया।
एम्स रायबरेली द्वारा इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
The ' ' campaign was launched at the AIIMS, Raebareli, with the aim of instilling a sense of patriotism and national pride among the masses. Various activities are being organized within the campus as part of this campaign to foster respect for the national flag and promote patriotic fervor.
In this series of events, a 'Tiranga March' was held today at 4:30 PM within the AIIMS campus, led by Executive Director Dr. Amita Jain. Officials, doctors, faculty members, staff, students, and volunteers participated with great enthusiasm. They also participated in the national campaign by uploading selfies with the Tiranga to the website harghartiranga.com.
On this occasion, the campus resonated with patriotic slogans and the glory of the Tiranga. Participants urged citizens to actively join the ' ' campaign and express their respect for the nation by hoisting the national flag at their homes on Independence Day.
Through this campaign, AIIMS Raebareli conveyed a message of strengthening national unity, integrity, and patriotism. Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

एम्स रायबरेली में पाँच दिवसीय चिकित्सा शिक्षा संकाय विकास कार्यक्रम का सफल आयोजनचिकित्सा शिक्षा इकाई, एम्स रायबरेली द्वा...
08/08/2026

एम्स रायबरेली में पाँच दिवसीय चिकित्सा शिक्षा संकाय विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन
चिकित्सा शिक्षा इकाई, एम्स रायबरेली द्वारा संस्थान की सतत संकाय विकास पहलों के अंतर्गत पाँच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्यों के लिए पाठ्यक्रम उन्नयन कार्यक्रम तथा कनिष्ठ संकाय सदस्यों के लिए फाउंडेशन कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा विभाग जिपमेर, पुद्दुचेरी के शैक्षणिक सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से संकाय सदस्यों की सक्षमता-आधारित चिकित्सा शिक्षा से संबंधित दक्षताओं को सुदृढ़ किया गया।
कार्यक्रम में पाठ्यक्रम नियोजन, क्रियान्वयन, एकीकरण, मूल्यांकन, पाठ्यक्रम संचालन, शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण-अधिगम विधियाँ, AETCOM, स्व-निर्देशित अधिगम, आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। संवादात्मक चर्चाओं, व्यावहारिक गतिविधियों तथा चिंतनपरक अधिगम अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों के प्रभावी अध्यापन, मूल्यांकन, पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए आवश्यक ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ किया गया।
The Medical Education Unit, AIIMS Raebareli, organized a five-day Faculty Development Programme comprising the Curriculum Advancement Programme for senior faculty and the Foundation Course in Medical Education for junior faculty, with academic support from the Department of Medical Education, JIPMER, Puducherry, as part of its continuing faculty development initiatives.
The programme strengthened faculty competencies in Competency-Based Medical Education through sessions on curriculum planning, implementation, integration, assessment, curriculum governance, learner-centred teaching-learning methods, AETCOM, self-directed learning, lesson planning, microteaching, mentoring, educational technology, and effective classroom facilitation. Interactive discussions, hands-on activities, and reflective learning exercises enhanced participants' knowledge and practical skills for effective teaching, assessment, curriculum implementation, and learner engagement.
The programme was organized under the guidance and encouragement of Executive Director, Prof. (Dr.) Amita Jain. Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का उद्घाटनएम्स रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य विभाग ने, ...
04/08/2026

एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का उद्घाटन
एम्स रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य विभाग ने, प्रसूति एवं स्त्री रोग व बाल चिकित्सा विभागों के सहयोग से, 01 अगस्त 2026 को 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया।
कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने अपने संबोधन में स्तनपान, माँ के पोषण और शिशु के स्वास्थ्य के महत्व पर बात की। शिशु के जीवन के पहले छह महीनों में केवल स्तनपान कराने और उसके बाद सही पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के महत्व पर ज़ोर दिया।
इंटर्न छात्रों द्वारा एक 'नुक्कड़ नाटक' प्रस्तुति के माध्यम से, स्तनपान के फायदों के बारे में मुख्य संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाए, आम गलतफहमियों को दूर किया और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए परिवार के सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
एक इंटरैक्टिव जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें दर्शकों ने स्तनपान के तरीकों, माँ के पोषण और शिशु के खान-पान से संबंधित सवालों के जवाब देकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई और उन्हें पुरस्कार दिए गए।

The Department of Community Medicine and Public Health at AIIMS Raebareli, in collaboration with the Departments of Obstetrics & Gynaecology and Pediatrics, organized the inaugural ceremony for 'World Breastfeeding Week 2026' on August 1, 2026.
In her address, Executive Director Dr. Amita Jain spoke about the significance of breastfeeding, maternal nutrition, and infant health. She highlighted the importance of exclusive breastfeeding during the first six months of an infant's life and continuing breastfeeding alongside appropriate complementary feeding thereafter.
Through a 'Nukkad Natak' performed by intern students, key messages regarding the benefits of breastfeeding were effectively conveyed; common misconceptions were dispelled, and the importance of family support for breastfeeding mothers was highlighted.
An interactive awareness session was also conducted, in which the audience participated enthusiastically by answering questions related to breastfeeding techniques, maternal nutrition, and infant feeding. Participants who gave correct answers were appreciated and awarded prizes. Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

एम्स रायबरेली में राष्ट्रीय बाल यूरोडायनेमिक्स कार्यशाला का सफल आयोजनअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली के बाल श...
03/08/2026

एम्स रायबरेली में राष्ट्रीय बाल यूरोडायनेमिक्स कार्यशाला का सफल आयोजन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली के बाल शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा बाल मूत्रविज्ञान एवं वीडियो यूरोडायनेमिक्स विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर की हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य देशभर के बाल शल्य चिकित्सकों, यूरोलॉजिस्ट, रेज़िडेंट चिकित्सकों एवं चिकित्सा विद्यार्थियों को बच्चों में मूत्र संबंधी जटिल रोगों के आधुनिक निदान एवं उपचार संबंधी नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।
इस कार्यशाला में देशभर से लगभग 200 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। प्रतिभागी AIIMS भुवनेश्वर, AIIMS जम्मू, AIIMS ऋषिकेश, AIIMS नागपुर, AIIMS मंगलगिरि, AIIMS बिलासपुर सहित चंडीगढ़, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पटना, रांची तथा अन्य अनेक शहरों से इस कार्यशाला में ऑनलाइन सम्मिलित हुए।
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली के प्रो. सुजॉय नियोगी द्वारा वीडियो यूरोडायनेमिक्स का लाइव हैंड्स-ऑन प्रदर्शन किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को मशीन की कार्यप्रणाली, जांच की तकनीक, रिपोर्ट की व्याख्या तथा विभिन्न जटिल नैदानिक परिस्थितियों में इसके उपयोग का विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला का देशभर में ऑनलाइन सीधा प्रसारण भी किया गया।
कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों को चिकित्सा शिक्षा एवं रोगी सेवा से जोड़ना समय की आवश्यकता है तथा AIIMS रायबरेली इस दिशा में निरंतर नए मानक स्थापित कर रहा है। अब तक लगभग 30 बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिल चुका है।
विशिष्ट अतिथि प्रो. एस. एन. कुरील ने वीडियो यूरोडायनेमिक्स की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जांच बच्चों में जटिल मूत्र विकारों के सटीक निदान का स्वर्ण मानक (Gold Standard) बनती जा रही है।
प्रो. दिवाकर दलेला ने आधुनिक यूरोलॉजी में वीडियो यूरोडायनेमिक्स की भूमिका, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। डीन (अकादमिक) प्रो. नीरज कुमारी ने संस्थान में बढ़ रही शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम संस्थान की अकादमिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।
Successful Organization of National Paediatric Urodynamics Workshop at AIIMS Raebareli
The Department of Pediatric Surgery at the All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Raebareli, organized a national-level hands-on workshop focused on paediatric urology and video urodynamics. The objective of the workshop was to provide practical training to paediatric surgeons, urologists, resident doctors, and medical students from across the country on the latest techniques for the modern diagnosis and treatment of complex urinary disorders in children.
Approximately 200 participants from across the nation registered for the workshop. Participants joined online from various locations, including AIIMS Bhubaneswar, AIIMS Jammu, AIIMS Rishikesh, AIIMS Nagpur, AIIMS Mangalagiri, and AIIMS Bilaspur, as well as cities such as Chandigarh, Mumbai, Pune, Bengaluru, Delhi, Lucknow, Varanasi, Kolkata, Chennai, Hyderabad, Patna, and Ranchi.
Prof. Sujoy Niyogi from Maulana Azad Medical College, New Delhi, conducted a live hands-on demonstration of video urodynamics. He provided detailed practical training to the participants regarding the machine's operation, testing techniques, interpretation of reports, and its application in various complex clinical scenarios. The workshop was also broadcast live online across the country.
Executive Director Prof. Amita Jain stated that integrating state-of-the-art technologies with medical education and patient care is the need of the hour, and AIIMS Raebareli is continuously setting new benchmarks in this direction. So far, approximately 30 children have benefited from this facility.
Guest of Honour Prof. S. N. Kureel highlighted the utility of video urodynamics, noting that this test is becoming the 'Gold Standard' for the accurate diagnosis of complex urinary disorders in children.
Prof. Diwakar Dalela shared his views on the role, scientific perspective, and future prospects of video urodynamics in modern urology. Appreciating the growing academic activities at the institute, Dean (Academics) Prof. Niraj Kumari remarked that such national-level events further strengthen the institute's academic identity. Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

Address

All India Institute Of Medical Sciences (AIIMS) Munshiganj
Raebareli
229405

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIIMS Raebareli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to AIIMS Raebareli:

Shortcuts

Share