Vaibhav Bajpai

Vaibhav Bajpai Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vaibhav Bajpai, Police station, Raebareli.

30/08/2026

बछरावां में परिजनों के प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई, हत्या का मुकदमा दर्ज—मोहित रावत का अंतिम संस्कार

बछरावां ब्रेकिंग | परिजनों के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई का आश्वासन, हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली के बछरावां कस्बे के बगाही गांव में मोहित रावत की मौत के मामले में परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

मोहित का शव बीते शनिवार को गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला था। परिजनों के मुताबिक, मोहित करीब एक सप्ताह से लापता था और उन्होंने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी महाराजगंज मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

प्रशासन के आश्वासन और मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला आगे की कार्रवाई की ओर बढ़ा।

SP Raebareli Brajesh Pathak Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP Governor of Uttar Pradesh S

28/08/2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास स्थित सियासी जिले रायबरेली से एक बहुत चौंकाने वाली खबर आ रही है। आरोप ये लग रहे हैं कि ये कोई छोटी-मोटी अपराध की नहीं, बल्कि धोखाधड़ी की खबर है, और वो भी प्रदेश की राज्यपाल Governor of Uttar Pradesh के साथ की गई है।

खबर ऐसी है कि गवर्नर ऑफ़ यूपी के पास पुरस्कारों के लिए एक शिक्षक ने जो कागज जमा कराए, उनमें धांधली की गई है। ये आरोप उन्हीं के विभाग के प्रिसिपल ने लगाया है, जिन्होंने लिखित में दिया है कि उनके द्वारा ऐसे कोई कागज निर्गत नहीं हुए जो इस पुरस्कार के लिए गवर्नर को समिट करना मैंडेटरी होता है।

शिकायतकर्ता ने प्रशासन, शिक्षा सचिव और से निवेदन किया है कि चूंकि ये कागज गलत हैं और फ्रॉड तरीके से नॉमिनेशन किया गया है, तो इसको कैंसिल किया जाए। हम इस मामले की डिटेल्स आप तक पहुंचाते रहेंगे। दो व्यक्तियों के बीच धोखाधड़ी तो सुनने को मिलती है, लेकिन एक सरकारी शिक्षक द्वारा राज्यपाल के साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास बड़ा अ

26/08/2026

यूपी के रायबरेली में पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही और मीडिया पर तानाशाही का खुला प्रदर्शन देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखी, जहां पुलिस की नाकामी के कारण संदीप और विवेक सीधे मीडिया गैलरी तक घुस आए। हद तो तब हो गई जब सीएम के भाषण के दौरान पूरी पुलिस फोर्स अपनी नाकामी छिपाने और सिर्फ एक महिला को समझाने-बुझाने में ही उलझी रही।

सुरक्षा में इतने बड़े फेलियर के बाद अपनी खीझ मिटाने के लिए क्षेत्राधिकारी लालगंज मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी पर उतर आए और कवरेज रोकने का प्रयास करने लगे।

रायबरेली पुलिस का यह तानाशाही रवैया और सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक प्रशासन की साख पर काले धब्बे की तरह है।

26/08/2026

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सामने आया यह वीडियो प्रशासनिक व्यवस्था और सतर्कता की एक मिसाल पेश कर रहा है।

बारा रबी उल अव्वल (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के अवसर पर रायबरेली प्रशासन ने शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकस इंतजाम किए हैं।

त्योहारों के दौरान सभी गाइडलाइंस और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए रायबरेली पुलिस पूरी मुस्तैदी से जमीनी स्तर पर तैनात है।

क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखने के लिए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सतर्क पुलिस प्रशासन की इस तत्परता से शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ है और स्थानीय नागरिक भी इस शांतिपूर्ण माहौल का खुलकर स्वागत कर रहे हैं।

Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath

24/08/2026

रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश सामने आई है।

समाजवादी छात्र सभा का एक कार्यकर्ता देर रात शहर की दीवारों पर 'योगी वापस जाओ' के पोस्टर लगाता कैमरे में कैद हुआ है।

वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। पोस्टर में प्राथमिक विद्यालयों के विलय, कथित बेरोजगारी और जर्जर सड़कों के बहाने सरकार को घेरने की नाकाम कोशिश की गई है।

विकास कार्यों से बौखलाए विपक्ष के इस पोस्टरबाज युवा की करतूत अब क्षेत्र में भारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर उपद्रवी की तलाश में जुटी है।

Sudarshan News Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath SP Raebareli Amit Shah Dinesh Pratap Singh Aditi Singh Ministry of Information & Broadcasting, Government of India Rahul Gandhi Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) Brajesh Pathak Suresh Chavhanke Akhilesh Yadav ADG Zone Lucknow CM Yogi Adityanath Manoj Pandey Yogi Adityanath Rajat Mishra

24/08/2026

मुख्यमंत्री की जनसभा समाप्त होते ही कार्यक्रम स्थल अखाड़ा बन गया।

भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद दो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले, जिससे पूरे परिसर में भगदड़ और हड़कंप मच गया।

खाकी की मौजूदगी में हुई इस गुंडागर्दी ने सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं।

जनप्रतिनिधियों के समर्थकों की इस खुलेआम दादागिरी का वीडियो वायरल हो रहा है।

रायबरेली की जनसभा स्थल से एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, आखिर किसकी शह पर हुआ यह बवाल?

24/08/2026

जम के जाम से जनता परेशान, ट्रैफिक पुलिस से हॉट टॉक

traffic

Address

Raebareli

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vaibhav Bajpai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category