19/12/2020
दिव्यांग सेवा संस्थान ने सांसद के पी यादव को सौंपा ज्ञापन, बिंदुबार रखी समस्याएं
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
दिव्यांग सेवा संस्थान ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले 15 वर्षो से मध्य प्रदेश में शासन कर रही है, माननीय प्रधान मंत्री और मध्य प्रदेश में माननीय मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में समाज का हर वर्ग खुशहाल और समृद्ध है यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है, परन्तु आपके संज्ञान में यह विषय लाते हुए अत्यंत भेद हो रहा है कि समाज का दिव्यांग वर्ग आज भी आपकी सरकार की ओर बड़ी ही आशा और अपेक्षाओं के साथ देख रहा है, आपकी सरकार के कार्यकाल में न केवल जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का दिव्यांग उपेक्षा का शिकार होता आ रहा है, अतः समाज के दिव्यांग वर्ग की सुध लेते हुए हमारी उपरोक्त समस्याओं का निराकरण किया जाए -
👉 जिला अस्पताल गुना में हर बुधवार को दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाते समय कई व्यवस्थाओं में कई अनियमितताएं देखी जाती है जिसके लिए हमारी संस्था कई बार आवाज उठाती रही है !
👉दिव्यांग जनों के लिए पूरे मध्य प्रदेश की समस्त बस पराक्रम सेवाओ में माननीय राज्यपाल महोदय के आदेश अनुसार 50% किराए में छूट का प्रावधान है परंतु धरातल पर यह गुना जिले में देखने नही मिलता और दिव्यांग व्यक्ति उपेक्षित होता है
👉 दिव्यांग व्यक्ति का गुजारा केवल पेंशन की राशि से होना संभव नही है इसलिए सरकार द्वारा विशेष दिव्यांगों के लिए रोजगार अथवा स्व रोजगार के अवसर प्रदान किया जाए ताकि दिव्यांग व्यक्ति भी आत्मनिर्भर बन सके!
👉 पिछले एक वर्ष पहले गुना जिले के 60 दिव्यांगों को एलिम्को द्वारा मोटेराइज़्ड ट्राय सायकल स्वीकृत की जा चुकी है परंतु सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा एलिम्को को 7 लाख 20 हजार रुपये की राशि का भुगतान न करने से जिले के 60 दिव्यांग जन मोटेराइज़्ड ट्राय सायकल से वंचित है,
दिव्यांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील पंत, लखन शर्मा, रामहेत लोधा, देशराज राजपूत, दीपक शर्मा, शाहिद खान और गोपाल धाकड़, ने उपरोक्त मांगो को लेकर सांसद के पी यादव को ज्ञापन सौंपा ।