Vijay Agrawal BJP

Vijay Agrawal BJP पूर्व विधायक, रायगढ़।
एक समर्पित स्वयंसेवक जिसके लिए रायगढ़ और उसके नागरिक सर्वोपरि हैं।

आप सभी को पवित्र ‘श्रावण मास’ के प्रारंभ होने की हार्दिक शुभकामनाएँ।आस्था, संयम और भक्ति का यह पावन मास सभी के जीवन में ...
30/07/2026

आप सभी को पवित्र ‘श्रावण मास’ के प्रारंभ होने की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आस्था, संयम और भक्ति का यह पावन मास सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक उन्नति और असीम शांति का संचार करे।
देवाधिदेव महादेव से सभी की सुख, समृद्धि की कामना करता हूँ।

हर हर महादेव…

आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं पुसौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्य...
30/07/2026

आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं पुसौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मंत्री व रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी जी के साथ शामिल होकर विद्यार्थियों के उत्साह और अभिभावकों के विश्वास का साक्षी बनने का अवसर मिला।

इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गईं तथा हाईस्कूल की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल प्रदान कर उनकी शिक्षा यात्रा को नई ऊर्जा दी गई। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आगे बढ़ने का उत्साह ही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी जी, एसडीएम श्री महेश शर्मा जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू जी, खंड शिक्षा अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल जी, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा परिवार के समस्त सदस्य , शिक्षक-शिक्षिकएँ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Bharatiya Janata Party (BJP)
Bjp Chhattisgarh Bjp RaigarhyOP Choudharyhhattisgarh Bjp Raigarh OP Choudhary

भारत को परमाणु संपन्न बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन करने वाले महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन', ‘भार...
27/07/2026

भारत को परमाणु संपन्न बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन करने वाले महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन', ‘भारत रत्न’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!

आपके अमूल्य विचार और आदर्श जीवन युवा पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्र के अनमोल रत्न के चरणों में बारंबार प्रणाम!

Bjp ChhattisgarhhBjp Raigarhjp Raigarh

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य...
20/07/2026

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

Bjp ChhatVijay Sharmay Sharma

जय जगन्नाथ!भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।यह दिव्य उत्सव हमारी ...
16/07/2026

जय जगन्नाथ!

भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह दिव्य उत्सव हमारी सनातन आस्था, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूँ।

खरसिया के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिला कार्यसमिति की बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी एवं मह...
09/07/2026

खरसिया के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिला कार्यसमिति की बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी एवं महापौर आदरणीय श्री रामू रोहड़ा जी, संभागीय संगठन सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला जी, सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्रप्रताप सिंह जी एवं रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान जी के साथ सम्मिलित हुआ।
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संबंध में वक्ताओं द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर रायगढ़ जिला संगठन प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर जी, महापौर श्री जीवर्धन चौहान जी, जिला महामंत्री श्री विकास केडिया जी,प्रदेश भाजपा स्थाई आमंत्रित सदस्य श्री गुरुपाल सिंह भल्ला जी, प्रदेश भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य श्री श्रीकांत सोमावार जी, प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य श्री सुभाष पांडे जी, प्रदेश भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य श्री विवेकरंजन सिंहा जी, प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य श्री गिरधर गुप्ता जी, श्री गोपाल शर्मा जी, खरसिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार जी सहित जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले के मनोनीत एल्डरमैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Nitin Nabin्Bharatiya Janata Party (BJP)
Bjp ChhattisgarhaKiran Singh DeoaOP ChoudharypBjp Raigarhrh Kiran Singh Deo OP Choudhary Bjp Raigarh

आज रायगढ़ नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित नवनियुक्त एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विध...
07/07/2026

आज रायगढ़ नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित नवनियुक्त एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी व रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी के साथ सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल, सफल और जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा रायगढ़ नगर के समग्र विकास, जनकल्याण और बेहतर प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Bharatiya Janata Party (BJP)Nitin Nabin)Bjp ChhattisgarhCOP ChoudharyOBjp Raigarh Bjp Raigarh

महान संत एवं सामाजिक समरसता के प्रखर प्रवक्ता सदगुरु कबीर प्राकट्य दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।Bharatiya Janata...
29/06/2026

महान संत एवं सामाजिक समरसता के प्रखर प्रवक्ता सदगुरु कबीर प्राकट्य दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

Bharatiya Janata Party (BJP)JBjp ChhattisgarhaBjp Raigarharh

25 जून, 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब 'आपातकाल' थोप कर देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने...
25/06/2026

25 जून, 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब 'आपातकाल' थोप कर देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने का प्रयास किया गया।

सत्ता के अहंकार में कांग्रेस द्वारा थोपे गए 'आपातकाल' के अंधकार ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व नागरिक अधिकारों को गहरी चोट पहुंचाई।

उस कठिन दौर में कठोर यातनाएं सहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी महान लोकतंत्र सेनानियों को कोटिश: नमन।

Bharatiya Janata Party (BJP)yBjp ChhattisgarhtBjp RaigarhRaigarh

देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, 'एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान' का मंत्र देने वाले...
23/06/2026

देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, 'एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान' का मंत्र देने वाले, महान राष्ट्रभक्त, प्रखर शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

Nitin NabinnBjp ChhattisgarhtKiran Singh DeonBjp RaigarhRaigarh

Address

Uttar Chakradhar Nagar, Raigarh (C. G. )
Raigarh
496001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vijay Agrawal BJP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share