Bihan-SRLM, Chhattisgarh

Bihan-SRLM, Chhattisgarh छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान'
Chhattisgarh State Rural Livelihood Mission (CGSRLM)

19/08/2026

लोकल से ग्लोबल तक—बिहान दीदियों की रचनात्मक उड़ान!

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी कोरबा ज़िले की दीदियाँ स्थानीय एवं प्राकृतिक सामग्री से तैयार कर रही हैं आकर्षक और अनोखी राखियाँ।

🌱 रुद्राक्ष
🌾 धान-चावल
🐚 कौड़ी
🌿 प्राकृतिक बीजों

से बनी ये राखियाँ परंपरा, प्रकृति और महिला सशक्तिकरण का खूबसूरत संगम हैं।

दीदियों की इस रचनात्मक पहल को बाज़ार उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन की सहभागिता भी मिल रही है, जिससे उनके हुनर को नई पहचान और आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिल रही है।

यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ का जीवंत उदाहरण है—स्थानीय हुनर, स्थानीय सामग्री और आत्मनिर्भरता की मजबूत डोर!

हर घर तिरंगा यात्रा में बिहान की लखपति दीदियों से आत्मीय मुलाकात – जिला दंतेवाड़ाहर घर तिरंगा यात्रा के दौरान माननीय उप ...
17/08/2026

हर घर तिरंगा यात्रा में बिहान की लखपति दीदियों से आत्मीय मुलाकात – जिला दंतेवाड़ा

हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” से जुड़ी लखपति दीदियों से भेंट कर उनके द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री जी ने दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक उत्पादों एवं अन्य स्थानीय सामग्रियों की सराहना करते हुए उनके उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि दीदियों के उत्पादों को बड़े से बड़े बाजारों तक पहुँचाने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो सके और वे और अधिक आत्मनिर्भर बन सकें।

जिला दंतेवाड़ा की बिहान दीदियाँ आत्मनिर्भरता, उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक पहचान बन रही हैं।

AatmanirbharNari OrganicProduct

17/08/2026
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आइए, इस अ...
15/08/2026

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आइए, इस अवसर पर साथ मिलकर अपने राष्ट्र की उन्नति और गौरव में वृद्धि के लिए महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने का प्रण लें।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़े सब्बो दीदी-बहिनी मन ला हरेली तिहार के गाड़ा-गाड़ा बधाई!हरेली तिहार...
12/08/2026

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़े सब्बो दीदी-बहिनी मन ला हरेली तिहार के गाड़ा-गाड़ा बधाई!

हरेली तिहार आप मन के जीवन म सुख, समृद्धि, हरियाली अऊ खुशहाली लावय।

खेती-किसानी, मेहनत अऊ आत्मनिर्भरता के ये पावन परब म बिहान के सब्बो दीदी-बहिनी मन के मेहनत, लगन अऊ संकल्प ला हमर कोटि-कोटि नमन।

10/08/2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय स्तर पर शानदार पहचान

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार अरपा बिहान विष्णुभोग चावल तथा केवची के जंगलों से संग्रहित प्राकृतिक शहद का नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी में आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शनी में देशभर के खरीदारों, निर्यातकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने इन उत्पादों की गुणवत्ता, प्राकृतिक स्वाद और जैविक विशेषताओं की सराहना की। यह उपलब्धि जिले के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में स्व-सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक उत्पाद लगातार राष्ट्रीय मंचों पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। यह पहल ग्रामी�

हस्तनिर्मित राखियों से चमक रहा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का नामछत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी जिला ...
10/08/2026

हस्तनिर्मित राखियों से चमक रहा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का नाम

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की लक्ष्मी महिला उत्पादक समूह की दीदियाँ अपनी खूबसूरत हस्तनिर्मित राखियों के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन कर रही हैं।

इन राखियों को अब Meesho जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी विक्रय किया जा रहा है,जिससे ग्रामीण महिलाओं की कला को देशभर में पहचान मिल रही है।

प्रोडक्ट लिंक:
https://www.meesho.com/s/p/h9upwc?utm_source=s_w

#बिहान

मेहनत को मिला बाजार, हुनर को मिली पहचान!जिला कबीरधाम में आयोजित संभागीय सरस मेले में बिहान दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों...
08/08/2026

मेहनत को मिला बाजार, हुनर को मिली पहचान!

जिला कबीरधाम में आयोजित संभागीय सरस मेले में बिहान दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेले के पहले तीन दिनों में ही 4.51 लाख रुपये से अधिक का व्यापार हुआ, जो महिला स्व-सहायता समूहों की बढ़ती आर्थिक सशक्तता का प्रमाण है।

ग्रामीण उत्पादों को नई पहचान दिलाते हुए यह मेला महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है।

ेला #महिला_सशक्तिकरण कबीरधाम

Biofach India into Organic 2026 में छत्तीसगढ़ की जैविक पहचान ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।इस अवसर पर श्रीमती राजेश्वरी ए...
07/08/2026

Biofach India into Organic 2026 में छत्तीसगढ़ की जैविक पहचान ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर श्रीमती राजेश्वरी एस.एम. (NRLM, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार) एवं सुश्री उल्रिके एबेलिंग (Country Director, GIZ India) ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के स्टॉलों का अवलोकन कर प्रदर्शित ऑर्गेनिक उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता एवं आकर्षक प्रस्तुति की सराहना की।

भ्रमण के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान विष्णुभोग चावल एवं शुद्ध शहद स्मृति-स्वरूप भेंट किए गए।

स्थानीय से वैश्विक तक - बिहान की दीदियाँ अपने जैविक उत्पादों से छत्तीसगढ़ की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रही हैं।

WomenEmpowerment

Address

Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihan-SRLM, Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bihan-SRLM, Chhattisgarh:

Shortcuts

Share