04/06/2026
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह जी के सहमति एवं भाजपा OBC मोर्चा सरगुजा जिलाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता (बबलू) जी के अनुशंसा से आज भा ज पा कार्यालय संकल्प भवन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मंडल परसा, राजपुर, लखनपुर एवं लुंड्रा मंडलों के कार्यकारिणी का घोषणा किया गया ।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा जनहित के कार्यों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भूमिका को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई इस अवसर पर नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन की रीति-नीति, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया जी ने शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता (बबलू) जी,भाजपा जिला महामंत्री द्वय विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह ओबीसी मोर्चा महामंत्री वीर सोनी जी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बालनाथ यादव, नीलम राजवाड़े, ओबीसी मोर्चा कार्यालय मंत्री नंदकिशोर ताम्रकार जी, ओबीसी मोर्चा मंत्री मनोज प्रसाद गुप्ता जी, संवाद प्रमुख अविनाश कुशवाहा, सह कार्यालय मंत्री गणेश कुशवाहा जी, दीपक सोनी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और सभी मण्डल के अध्यक्ष अपने पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे ।