17/08/2026
केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का उद्घाटन
16 अगस्त, रविवार को केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी मुख्य अतिथि एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री दिनेश सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नवीन भवन के निर्माण हेतु 7,500 वर्गफीट भूमि एवं भवन निर्माण के लिए ₹5 लाख की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी द्वारा की गई। यह घोषणा केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के लिए महत्वपूर्ण सौगात है, जिससे पेंशनर्स को बेहतर सुविधाएं एवं सामाजिक गतिविधियों के विस्तार का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक श्री संदीप अग्रवाल जी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री सुनील नायडू जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती पुष्पा पाटले जी, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री अविरल सिंह जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रिया सिंह जी, जिला संयोजक श्री राहुल हरितवाल जी, सहसंयोजक श्री आशीष कुमार जी, श्री मुन्ना नारंग जी, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एस. पी. डोंगरे जी, सचिव श्री एन. एस. समरथ जी सहित सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के महत्वपूर्ण सहयोग एवं घोषणा के लिए हार्दिक आभार। केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नवीन भवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Bjp Chhattisgarh Bharatiya Janata Party (BJP) Dinesh Singh