Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh

  • Home
  • India
  • Raipur
  • Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh

Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh This is the official page of Department of Women and Child Development, Govt of Chhattisgarh for sharing information and update.

04/09/2026

अन्याय सहना बंद करें, बेझिझक 181 पर कॉल करें।

महिला हेल्पलाइन हमेशा आपके साथ है।



PMO India Annapurna Devi Savitri Thakur Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Education Ministry of Rural Development, Government of India Ministry of Panchayati Raj, Government of India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India MyGovIndia Mera Yuva Bharat - MY Bharat Press Information Bureau - PIB, Government of India

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी के जीवन में प...
04/09/2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी के जीवन में प्रेम, शांति, सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।
आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में बच्चों की सुरक्षा, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लें।

सभी को छत्तीसगढ़ के लोकपर्व कमरछठ की हार्दिक शुभकामनाएँ।मातृ स्नेह, ममता और समर्पण का प्रतीक यह पावन पर्व माँ के अपने बच...
02/09/2026

सभी को छत्तीसगढ़ के लोकपर्व कमरछठ की हार्दिक शुभकामनाएँ।

मातृ स्नेह, ममता और समर्पण का प्रतीक यह पावन पर्व माँ के अपने बच्चों के प्रति असीम प्रेम की अनुपम अभिव्यक्ति है। इस दिन माताएँ व्रत रखकर अपनी संतानों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करती हैं।

कमरछठ पर्व की हार्दिक मंगलकामनाएँ।

बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूकता जरूरी!जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला चाइल्ड हेल्पलाइन रायपुर द्वार...
01/09/2026

बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूकता जरूरी!

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला चाइल्ड हेल्पलाइन रायपुर द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माना बस्ती, रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं पुलिस हेल्पलाइन 112 सहित बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

साथ ही किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दत्तक ग्रहण विनियम, मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री बाल उदय योजना, बाल सक्षम नीति एवं बाल संरक्षण नीति के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों को बाल हिंसा एवं शोषण, बाल तस्करी, बाल श्रम, साइबर क्राइम से बचाव तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई।

ChildRights WomenAndChildDevelopment

सही पोषण, स्वस्थ जीवन — सशक्त छत्तीसगढ़!9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर आइए, सही पोषण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा...
01/09/2026

सही पोषण, स्वस्थ जीवन — सशक्त छत्तीसगढ़!

9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर आइए, सही पोषण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान दें।

विविधता से भरपूर संतुलित आहार अपनाएँ
👩‍👧 गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के समुचित पोषण का ध्यान रखें
🧼 स्वच्छता एवं स्वस्थ आदतों को अपनाएँ
💚 पोषण के प्रति जागरूक होकर स्वस्थ भविष्य की नींव रखें

आइए, सही पोषण को अपनाएँ और छत्तीसगढ़ को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाएं!

#सहीपोषण #स्वस्थछत्तीसगढ़ #महिलाएवंबालविकास

30/08/2026

सही पोषण, स्वस्थ बचपन और बेहतर भविष्य की ओर एक कदम।

आइए, मिलकर पोषण को जन-आंदोलन बनाएं।



PMO India Annapurna Devi Savitri Thakur Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Education Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Panchayati Raj, Government of India Ministry of Rural Development, Government of India MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India

रक्षाबंधन के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रेम, स्नेह और विश्वास के अटूट बंधन का यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते क...
28/08/2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रेम, स्नेह और विश्वास के अटूट बंधन का यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती को और गहरा करता है। राखी का यह पवित्र धागा आपसी प्रेम, सम्मान और सदैव साथ निभाने का प्रतीक है।

ईश्वर से कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
#रक्षाबंधन #रक्षासूत्र #भाईबहन

छत्तीसगढ़ में 30 अगस्त को सजेगा ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने बताया कि छत्तीसगढ...
27/08/2026

छत्तीसगढ़ में 30 अगस्त को सजेगा ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 30 अगस्त, रविवार को रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे।

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कारमहिलाओं में वीरता, शौर्य एवं साहस तथा उनके आत्मबल को सशक्त बनाने के क्षेत्र म...
27/08/2026

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार

महिलाओं में वीरता, शौर्य एवं साहस तथा उनके आत्मबल को सशक्त बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष “वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार” प्रदान किया जाता है।

सम्मान स्वरूप ₹2 लाख की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2026

अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर जाएँ।

साहस, शौर्य और आत्मबल की मिसाल बनने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का अवसर!

#वीरांगना_रानी_अवंतीबाई_लोधी #स्मृति_पुरस्कार #नारी_शक्ति #महिला_सशक्तिकरण #महिला_सम्मान छत्तीसगढ़_शासन महिला_एवं_बाल_विकास_विभाग

नारी उत्थान में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला एवं अशासकीय संस्थाओ...
27/08/2026

नारी उत्थान में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला एवं अशासकीय संस्थाओं के उल्लेखनीय योगदान को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष “मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)” प्रदान किया जाता है।

सम्मान स्वरूप ₹2 लाख की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2026

अधिक जानकारी एवं आवेदन संबंधी विवरण के लिए विभागीय वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर जाएँ।

#मिनी_माता_सम्मान #महिला_उत्थान #नारी_सशक्तिकरण #महिला_सम्मान #छत्तीसगढ़_शासन महिला_एवं_बाल_विकास_विभाग

Address

Second Floor, Indrawati Bhawan
Raipur
492101

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+917712426194

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh:

Shortcuts

Share