DPR Chhattisgarh

DPR Chhattisgarh Official page of Department of Public Relations, Chhattisgarh Government

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत...
05/09/2026

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

शिक्षक दिवस की समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#शिक्षक_दिवस

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029Vb…

रायगढ़ के विकास को नई रफ्तार, बदलेगा शहर का स्वरूप।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विकसित छत्तीसगढ़ विजन के अनुरूप वि...
04/09/2026

रायगढ़ के विकास को नई रफ्तार, बदलेगा शहर का स्वरूप।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विकसित छत्तीसगढ़ विजन के अनुरूप वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रिंग रोड, केलो रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, पुल, ऑक्सीजोन, नालंदा परिसर और खेल सुविधाओं सहित प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029Vb…

#सुशासन_सरकार

04/09/2026

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के सहयोग से किसान श्री नारायण प्रसाद वर्मा ने करेले की व्यावसायिक खेती शुरू की और बेहतर उत्पादन के साथ अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उद्यानिकी फसलों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के अवसर उपलब्ध करा रही है।

#कृषक_सशक्तिकरण #उद्यानिकी #करेला_की_खेती #कृषि_नवाचार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ युवाओं के लिए बेहतर अव...
04/09/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ युवाओं के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित कर रही है।

शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग की व्यवस्था से हर बच्चे को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।



हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029Vb…

04/09/2026

चित्रकोट में चित्रकार
जब चित्रकार की कला से दिखी चित्रकोट की खूबसूरती

हैदराबाद से आए Deccan Chronicle के प्रसिद्ध Cartoonist Subhani ने चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती को अपनी कला में उतारा।

चित्रकोट की मनमोहक छटा को चित्र के जरिए सहेजते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और कार्टून वॉच के प्रति आभार व्यक्त किया।



हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V

04/09/2026

सुशासन सरकार में उद्योगों के लिए राह आसान

ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम और वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 से उद्योगों की प्रक्रियाएं हुईं सरल।

निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में सुविधाओं के साथ प्रोत्साहन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

#सुशासन_संवाद

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V

शरीर पर ‘राम नाम’, भक्ति की अनोखी अभिव्यक्तिछत्तीसगढ़ के इस समुदाय के लोग अपने शरीर पर ‘राम नाम’ का गोदना करवाते हैं।इनक...
04/09/2026

शरीर पर ‘राम नाम’, भक्ति की अनोखी अभिव्यक्ति

छत्तीसगढ़ के इस समुदाय के लोग अपने शरीर पर ‘राम नाम’ का गोदना करवाते हैं।

इनके लिए राम नाम केवल आस्था नहीं, बल्कि इनकी संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा है।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V

#रामनामी

सुशासन से सशक्तिकरण की ओर बढ़ते रायगढ़ के प्रगतिशील किसान।रायगढ़ जिले के ग्राम कोडकेल के किसान आनंद राम सिदार ने उद्यानि...
04/09/2026

सुशासन से सशक्तिकरण की ओर बढ़ते रायगढ़ के प्रगतिशील किसान।

रायगढ़ जिले के ग्राम कोडकेल के किसान आनंद राम सिदार ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाते हुए 0.400 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती की। सुशासन की नीतियों और बेहतर मार्गदर्शन के चलते उन्हें लगभग 44 क्विंटल गेंदा फूल का उत्पादन मिला और लागत घटाने के बाद 3 लाख 41 हजार रुपए का शुद्ध लाभ हुआ, जो पारंपरिक खेती से कई गुना अधिक है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V






Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India CMO Chhattisgarh Vishnu Deo Sai Raigarh District

जल संचय में छत्तीसगढ़ का डंका- राष्ट्रीय रैंकिंग में चमके बालोद, बलौदाबाजार और कबीरधामकेंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के इस अभ...
04/09/2026

जल संचय में छत्तीसगढ़ का डंका- राष्ट्रीय रैंकिंग में चमके बालोद, बलौदाबाजार और कबीरधाम

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के इस अभियान में बालोद ने अपनी उत्कृष्ट जल संरचनाओं के माध्यम से पूर्वी जोन में दूसरा स्थान हासिल किया है, तो वहीं बलौदाबाजार- भाटापारा जिले ने नवाचारों के बल पर देश के शीर्ष 10 जिलों में 8 वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही कबीरधाम ने बंजर जमीन पर हजारों 'जल बैंक' (कंटूर ट्रेंच) तैयार कर देश भर में 10वां स्थान अपने नाम किया है। इन सामूहिक और ऐतिहासिक प्रयासों से न केवल भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा का एक मजबूत और प्रेरणादायी मॉडल भी तैयार हुआ है।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V



Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR CMO Chhattisgarh Vishnu Deo Sai Balod District Baloda Bazar District Kabirdham District

पक्के घर का सपना हुआ पूरा, कबीरधाम में प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण तस्वीर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के...
04/09/2026

पक्के घर का सपना हुआ पूरा, कबीरधाम में प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण तस्वीर

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के जरिए कबीरधाम जिले के ग्रामीण अंचलों में ऐतिहासिक बदलाव आया है। जिले में स्वीकृत 99,790 आवासों में से 86,477 पक्के मकान बनकर तैयार हो चुके हैं, जिससे कच्चे घरों की चिंता दूर हुई है। मकान के साथ-साथ हितग्राहियों को रोजगार, शौचालय, उज्ज्वला गैस और बिजली जैसी जरूरी सुविधाएं भी मिल रही हैं।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V



Ministry of Rural Development, Government of India CMO Chhattisgarh Vishnu Deo Sai Kabirdham District

Address

Ground Floor Block A , Indrawati Bhavan , Sector 19, North Block Nava Raipur Atal Nagar
Raipur
492101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DPR Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share