CG Dial 112

CG Dial 112 This is the official page of Chhattisgarh Emergency Service Dial 112.

1 जुलाई | राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस | गोल्डन आवर: सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा, जो बचा सकता है जीवन! 🚑🩺1 जुलाई – राष्...
01/07/2026

1 जुलाई | राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस | गोल्डन आवर: सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा, जो बचा सकता है जीवन! 🚑🩺

1 जुलाई – राष्ट्रीय चकित्सक दिवस पर डायल-112 छत्तीसगढ़ उन सभी चिकित्सकों को नमन करता है, जो अपने समर्पण और सेवा से अनगिनत जीवन बचाते हैं।
सड़क दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा (Golden Hour) सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान यदि घायल को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया जाए, तो उसकी जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल-112 छत्तीसगढ़ पर कॉल करें। हमारी टीम 24×7 आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
डायल-112 छत्तीसगढ़ — त्वरित सहायता, सुरक्षित आप।

🌼 संत कबीर जयंती | मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म | डायल-112 छत्तीसगढ़ 🌼संत कबीर जयंती के पावन अवसर पर डायल-112 छत्तीसगढ़ क...
29/06/2026

🌼 संत कबीर जयंती | मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म | डायल-112 छत्तीसगढ़ 🌼

संत कबीर जयंती के पावन अवसर पर डायल-112 छत्तीसगढ़ की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
संत कबीर जी ने प्रेम, सत्य, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया। इन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर डायल-112 छत्तीसगढ़ संकट की हर घड़ी में 24×7 आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
"मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।"
📞 आपातकालीन सहायता हेतु डायल करें – 112

ponse

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएंयोग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीव...
21/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं

योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की कला है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करें।
CG Dial-112 आप सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के माध्यम से तनावमुक्त एवं निरोग रहने का संदेश देता है।
📞 आपातकालीन सहायता हेतु डायल करें 112















15/06/2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 लोग घायल | डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल | Mahasamund Accident..

थाना पिथौरा, जिला महासमुंद के गिरना मोड़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पिथौरा पहुंचाकर समय पर उपचार उपलब्ध कराया।...

🏥 त्वरित सहायता और मानवीय सेवा का एक और उदाहरण।
💙 डायल-112 — सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर।
📍 स्थान : गिरना मोड़, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद......

#एक्केनम्बरसब्बोबर 🚔💙

विश्व रक्तदाता दिवस 2026 | रक्तदान करें – जीवन बचाएं | CG Dial-112🩸 14 जून – विश्व रक्तदाता दिवसरक्तदान महादान है। आपका ...
14/06/2026

विश्व रक्तदाता दिवस 2026 | रक्तदान करें – जीवन बचाएं | CG Dial-112

🩸 14 जून – विश्व रक्तदाता दिवस
रक्तदान महादान है। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है।
🚔 CG Dial-112 सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। आइए, इस विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
❤️ रक्तदान करें – जीवन बचाएं।
📞 आपातकालीन सहायता हेतु डायल करें 112


🩸 एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों की उम्मीद।
❤️ रक्तदान करें, जीवन बचाएं।
📞 CG Dial-112 – सदैव आपके साथ। 💙

" सुरक्षित सफर की पहचान – नियमों का सम्मान।यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखे...
13/06/2026

" सुरक्षित सफर की पहचान – नियमों का सम्मान।
यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।"

13/06/2026

🚨 हार्वेस्टर और बाइक की टक्कर में 3 घायल | डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल | Mahasamund Accident

थाना सांकरा, जिला महासमुंद के पेंड्रावन-सलडीह रोड पर हार्वेस्टर एवं मोटरसाइकिल के बीच हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बसना पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया।
🏥 समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया गया।
💙 डायल-112 — सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर।
📍 स्थान : पेंड्रावन-सलडीह रोड, थाना सांकरा, जिला महासमुंद
📅 दिनांक : 26/05/2026

#एक्केनम्बरसब्बोबर 🚔💙

12/06/2026

🚫 बाल मजदूरी के खिलाफ विश्व दिवस | हर बच्चे को मिले शिक्षा और खुशहाल बचपन 📚👧👦

12 जून को मनाया जाने वाला विश्व बाल मजदूरी निषेध दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का अधिकार मिले।
आइए, बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज़ उठाएं और बच्चों को उनके सपनों की उड़ान भरने का मौका दें।

✨ बचपन काम के लिए नहीं, शिक्षा और सपनों के लिए होता है।

#बालमजदूरीनिषेधदिवस

11/06/2026

🔥 खाना बनाते समय झुलसी महिला को डायल-112 ने पहुंचाई त्वरित सहायता | महासमुंद, बसना

दिनांक 04.06.2026 को ग्राम चनौरडीह, थाना बसना, जिला महासमुंद में एक महिला खाना बनाते समय आग से झुलस गई। कमाण्ड सेंटर रायपुर से सूचना प्राप्त होते ही ERV बसना लायन-01 तत्काल घटनास्थल पहुंची। ERV स्टाफ ने प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए पीड़िता को सुरक्षित कंबल से ढंककर परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंचाया, जहां उसे उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

🚨 डायल-112 — सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर।

#महासमुंद #बसना #सुरक्षा_सहायता_सेवा #डायल112 #छत्तीसगढ़_पुलिस #कमाण्ड_सेंटर_रायपुर

10/06/2026

🚨 दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद केबिन में फंसा हेल्पर, डायल-112 ने बचाई जान

कोरबा-कटघोरा मार्ग पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक हेल्पर ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन में गंभीर रूप से फंस गया और घायल हो गया।
सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। टीम ने राहगीरों की सहायता से लगभग एक घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाकर हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।
आपातकालीन परिस्थितियों में डायल-112 की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता ने एक बार फिर जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया।
🚔🚑 डायल-112 — सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर।

#डायल112 #कोरबा #कटघोरा #सड़क_दुर्घटना #रेस्क्यू_ऑपरेशन #छत्तीसगढ़_पुलिस #जनसेवा #त्वरित_सहायता

Address

Civil Lines
Raipur
492001

Telephone

112

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CG Dial 112 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CG Dial 112:

Shortcuts

Share