SCERT Chhattisgarh

SCERT Chhattisgarh State Council of Educational Research and Training

स्कूल रेडीनेस वर्चुअल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम' सत्र -2026-27, कक्षा 1 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए‎‎हिंदी माध्यम एवं अ...
09/06/2026

स्कूल रेडीनेस वर्चुअल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम' सत्र -2026-27, कक्षा 1 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए

‎हिंदी माध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र -2026-27 के लिए 'स्कूल रेडीनेस वर्चुअल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम' 3 माह का खेल आधारित शाला तैयारी हेतु कक्षा 1 पढ़ने वाले समस्त शिक्षकों के लिए दिनांक 8 जून 2026 से 12 जून 2026 के मध्य पांच दिवसीय वर्चुअल शिक्षक प्रशिक्षण,राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ में आयोजित है। संचालक महोदय के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशानुसार तथा एससीईआरटी के संयुक्त संचालक महोदय श्री के.कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का शुभारंभ दिनांक 8 जून को हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से एनसीईआरटी नई दिल्ली से डॉ. पदमा यादव, प्रोफेसर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने वर्चुअल जुड़कर स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। विशेष रूप से उन्होंने शिक्षकों को तीनों लक्ष्य पर गतिविधियां बनाने के निर्देश दिए और साथ ही बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं बुनियादी संख्या ज्ञान की समझ विकसित करने की बात कही। इस कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के सहायक संचालक श्री भूपेश फाय ने इसको रेडीनेस कार्यक्रम पर शिक्षकों को संबोधित किया।इस कार्यक्रम की समन्वयक डॉ.जयभारती चंद्राकर ने स्कूल रेडीनेस का संक्षिप्त परिचय दिया। सह समन्वयक श्री शेष शुभ वैष्णव, मास्टर ट्रेडर्स डॉ. एम विजयलक्ष्मी, डॉ. अर्चना वर्मा,डॉ .शिशिरकना भट्टाचार्य, श्रीमती झरना रानी राय, प्रीति पांडे,श्रीमती तृप्ता जोशी, श्रीमती प्रीति सिंह,डॉ. भास्कर देवांगन, श्रीमती मधु दानी, पुष्पा शुक्ला ,सुमित पांडे, उपस्थिति हुए। इस वर्चुअल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिंदी माध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम के लगभग 25000 शिक्षकों ने पंजीयन किया है।
‎इस वर्चुअल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी देखा गया जा रहा है।

12/02/2026
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छ.ग. द्वारा बालवाड़ी- FLN मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पर CACs तथा डाइट FLN / ECCE प्रभा...
17/01/2026

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छ.ग. द्वारा बालवाड़ी- FLN मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पर CACs तथा डाइट FLN / ECCE प्रभारियों का ऑनलाइन उन्मुखीकरण कार्यक्रम दिनांक 16 एवं 19 जनवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा हैं । यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आदरणीय
श्री ऋतुराज रघुवंशी,संचालक SCERT छ. ग. के मार्गदर्शन तथा आदरणीय श्री के. कुमार. संयुक्त संचालक SCERT के निर्देशन और श्री शैलेन्द्र वर्मा, MIC प्रभारी,समग्र शिक्षा छ.ग.,श्रीमती शबनम खान, FLN- ECCE प्रकोष्ठ प्रभारी scert छ. ग. के नेतृत्व में आयोजित किया गया । उन्मुखीकरण कार्यक्रम में डॉ एम सुधीश, FLN, पेडागोजी इंचार्ज समग्र शिक्षा, छ.ग., श्री सुनील मिश्रा सेवानिवृत्त शिक्षक, SCERT द्वारा भी मार्गदर्शन दिया गया।
उन्मुखीकरण में आदरणीया श्रीमती गार्गी परदेशी यूनिसेफ़ छ.ग.श्रीमती मधुदानी,CTE रायपुर,श्री सुनील बागवान, LLF छ. ग. तथा VSK समग्र शिक्षा से टेक्निकल टीम द्वारा मॉनिटरिंग ऐप के अकादमिक तथा टेक्निकल पहलुओं को विस्तार से समझाया गया ।
बालवाड़ी तथा FLN की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जो डैशबोर्ड विकसित किया गया है, वह केवल एक तकनीकी टूल नहीं, बल्कि शिक्षण–अधिगम की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। इस डैशबोर्ड के माध्यम से जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की वास्तविक और समयबद्ध जानकारी मिलेगी, जिससे समय पर अकादमिक मार्गदर्शन, सहयोग और सुधार संभव हो सकेगा।

CACs की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह डैशबोर्ड मॉनिटरिंग के कार्य को और अधिक सुव्यवस्थित, प्रमाण-आधारित और प्रभावी बनाएगा।

SCERT के ECCE–FLN सेल इंचार्ज द्वारा अनुरोध किया गया कि CACs इस पहल को सकारात्मक रूप से अपनाएंगे साथ ही इसका उपयोग जानकारियों की रिपोर्टिंग के साथ- साथ शिक्षकों को अकादमिक सहयोग और मार्गदर्शन के लिए करेंगे ।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), रायपुर द्वाराई-कंटेंट निर्माण (वीडियो/ऑडियो निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन...
08/01/2026

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), रायपुर द्वारा
ई-कंटेंट निर्माण (वीडियो/ऑडियो निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, एनिमेशन, ग्राफिक डिजाइन एवं एडिटिंग) हेतु तकनीकी व्यक्तियों के एम्पैनलमेंट के लिए आयोजित साक्षात्कार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।

16/12/2025

CIET - NCERT नई दिल्ली द्वारा विषयवार वर्चुअल लैब के एकीकरण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञान संकाय के प्रशिक्षण में श्रीमती पूजा बघेल, व्याख्याता, डाइट कोरबा छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही है।

Address

Shankar Nagar
Raipur
492007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SCERT Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share