Chhattisgarh Khadi Tatha Gramodyog Board

Chhattisgarh Khadi Tatha Gramodyog Board Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chhattisgarh Khadi Tatha Gramodyog Board, Government Organization, Gandhi Bhavan, Keyur Bhushan Smriti Parisar Indoor Stadium Complex, Kankali Para, Raipur, Raipur.

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की स्थापना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 20 जुलाई 2001 को की गई, जिसका उद्देश्य राज्य में खादी और ग्रामोद्योगों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

स्वदेशी खरीदना, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के स्वदेशी और आ...
19/08/2026

स्वदेशी खरीदना, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन की भागीदारी से नई मजबूती मिल रही है।

आइए, स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ, देश के कारीगरों और उद्यमियों को सशक्त बनाएँ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

हर खरीद में स्वदेशी | हर कदम आत्मनिर्भर भारत की ओर

स्वतंत्रता दिवस - राष्ट्र गौरव का महापर्व आजादी के 80वें वर्ष में हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और ...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस - राष्ट्र गौरव का महापर्व आजादी के 80वें वर्ष में हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन जिन्होंने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आइये, संकल्पित होकर हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। तिरंगे की शान को ऊंचा रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए मिलकर आगे बढ़ें। ।जय हिंद -वंदे मातरम्। 🇮🇳

07/08/2026

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आइए, ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए अपने देश के बुनकरों, कारीगरों और उनके हुनर को प्रोत्साहित करें।

राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर सभी बुनकरों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को नमन।उनकी मेहनत, कौशल और सृजनशीलता भारत की समृद्ध सा...
07/08/2026

राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर सभी बुनकरों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को नमन।

उनकी मेहनत, कौशल और सृजनशीलता भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखती है। आइए, वोकल फॉर लोकल को अपनाकर स्वदेशी हस्तकरघा और स्थानीय कारीगरों का सम्मान एवं समर्थन करें।

खादी केवल एक वस्त्र नहीं, भारत के स्वाभिमान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की जीवंत पहचान है। 🇮🇳 प्रधानमंत्री श्री Narendra ...
01/08/2026

खादी केवल एक वस्त्र नहीं, भारत के स्वाभिमान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की जीवंत पहचान है। 🇮🇳

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में खादी एक नए स्वर्णिम अध्याय की ओर बढ़ रही है। स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा रही खादी अब विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रही है। यह लाखों ग्रामीण कारीगरों के जीवन में समृद्धि लाने के साथ-साथ भारतीय परंपरा, संस्कृति और स्वदेशी की शक्ति को विश्वभर में स्थापित कर रही है।

आइए, खादी अपनाकर राष्ट्रनिर्माण की इस यात्रा का हिस्सा बनें।

ViksitBharat CGKhadi

ॐ नमः शिवाय! भगवान शिव की आराधना, श्रद्धा, तप और भक्ति के पावन मास श्रावण के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकाम...
30/07/2026

ॐ नमः शिवाय!

भगवान शिव की आराधना, श्रद्धा, तप और भक्ति के पावन मास श्रावण के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें

हर हर महादेव

खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी, स्वावलंबन और श्रम-सम्मान का जीवंत प्रतीक है।महात्मा गांधी जी का विश्वास था कि ख...
30/07/2026

खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी, स्वावलंबन और श्रम-सम्मान का जीवंत प्रतीक है।

महात्मा गांधी जी का विश्वास था कि खादी का प्रत्येक धागा भारत के गरीब, कारीगर और ग्रामीण परिवारों के आत्मसम्मान तथा आजीविका से जुड़ा है।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर प...
29/07/2026

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ज्ञान, संस्कार, विवेक और मानवता की प्रेरणा देने वाले सभी गुरुजनों को शत्-शत् नमन एवं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है, समाज सशक्त बनता है और राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है।

🙏

जब खादी आगे बढ़ती है, तो उसके साथ करोड़ों भारतीयों के सपने भी नई उड़ान भरते हैं।प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दू...
29/07/2026

जब खादी आगे बढ़ती है, तो उसके साथ करोड़ों भारतीयों के सपने भी नई उड़ान भरते हैं।

प्रधानमंत्री श्री
Narendra Modi
जी के दूरदर्शी नेतृत्व और "Vocal for Local" के संकल्प ने खादी को एक नए स्वर्णिम युग में पहुँचा दिया है।

वित्त वर्ष 2025-26 में ₹7,868 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री के साथ खादी ने 12 वर्षों में 628% की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है। यह उपलब्धि देश के लाखों कारीगरों, बुनकरों और ग्रामीण उद्यमियों के अथक परिश्रम तथा आत्मनिर्भर भारत के प्रति बढ़ते जनविश्वास का प्रमाण है।

आइए, खादी को अपनाकर स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण समृद्धि के इस अभियान को और सशक्त बनाने का संकल्प लें।

Address

Gandhi Bhavan, Keyur Bhushan Smriti Parisar Indoor Stadium Complex, Kankali Para, Raipur
Raipur
492001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chhattisgarh Khadi Tatha Gramodyog Board posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share