GRP Chhattisgarh

GRP Chhattisgarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GRP Chhattisgarh, Government Organization, GRP Office, Raipur.

01/06/2026
रायपुर संभाग जीआरपी चौकी दुर्ग की त्वरित कार्यवाही कर चोरी गए मोबाइल जप्त,
31/05/2026

रायपुर संभाग जीआरपी चौकी दुर्ग की त्वरित कार्यवाही कर चोरी गए मोबाइल जप्त,

27/05/2026

GRP RAIPUR CHHATISGARH

19/05/2026

सतर्क रहे सुरक्षित रहे, छत्तीसगढ़ GRP सदैव आपके साथ है,

दिनांक 31.03.2025 को श्री इलिजियुस तिग्गा (प्रधान आरक्षक) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर जीआरपी चौकी चरोदा में विदाई समारोह ...
31/03/2025

दिनांक 31.03.2025 को श्री इलिजियुस तिग्गा (प्रधान आरक्षक) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर जीआरपी चौकी चरोदा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रक्षित निरीक्षक (रेल) रायपुर श्री आर. पी. पैकरा एवं चौकी प्रभारी जी. एस. पैकरा तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहें एवं इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक (रेल) रायपुर श्री आर. पी. पैकरा द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मचारी के उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ की शुभकामनाएं व्यक्त की गई एवं उन्हे शाल,श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

दिनांक 16.01.2024 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के संबंध में आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारियों ...
17/01/2025

दिनांक 16.01.2024 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के संबंध में आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारियों का समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर, श्री दिनेश सिंह तोमर, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर, श्री एस.एन अख्तर, उप पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर, श्री तोबियस खाखा, उप पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर, लोक जिला अभियोजन अधिकारी (रेल) रायपुर/बिलासपुर, विभागीय निरीक्षक (रेल) रायपुर एवं समस्त जीआरपी थाना/चौकी, आरपीएफ पोस्ट प्रभारीगण, एन.सी.बी. के अधिकारी उपस्थित रहें, बैठक में श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर एवं श्री दिनेश सिंह तोमर, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में विवेचना की कमियों को दूर करने हेतु, एनडीपीएस एक्ट मामलों में दोषमुक्त के कारण, एनडीपीएस एक्ट तस्करी से अर्जित सम्पत्ति की कुर्की की प्रक्रिया के संबंध में, मादक पदार्थ से संबंधित प्रकरणों की विवेचना के दौरान अभियोजन संबंधी होने वाली त्रुटियों को दूर करने तथा एनडीपीएस मामलों में शतप्रतिशत आरोपियों को सजा दिलाये जाने के उपदेश्य से कार्य करने हेतु जीआरपी/आरपीएफ के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये।

जीआरपी चौकी चरोदा में गुम शुदा व्यक्ति की रिपोर्ट आने पर से गुम इंसान क्रमांक 02/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व...
17/01/2025

जीआरपी चौकी चरोदा में गुम शुदा व्यक्ति की रिपोर्ट आने पर से गुम इंसान क्रमांक 02/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान कॉल डिटेल के आधार पर गुम व्यक्ति डाली पिता तीरथ राम उम्र 19 वर्ष निवासी आइस क्लब, बीएमवाय चरोदा जिला दुर्ग को दिनांक 11.01.2025 को रायपुर जिला रायपुर से दस्तायाब कर परिजनों को सही सलामत सुपुर्द किया गया।

दिनांक 10.01.2025 को पुलिस अधीक्षक (रेल) कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ...
10/01/2025

दिनांक 10.01.2025 को पुलिस अधीक्षक (रेल) कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर, उप पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर श्री एस.एन.अख्तर, जिला अभियोजन अधिकारी (रेल), रायपुर/बिलासपुर एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर द्वारा 01 वर्ष से अधिक लंबित अपराधोें का शीघ्र निराकरण किये जाने एवं लंबित अपराध, चालान, चिटफंड के अपराध, गुम इंसान, मर्ग, का निकाल स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की तामीली, धारा 173(8) जा.फौ. का निराकरण करने एवं ट्रेनों में अधिक से अधिक पेट्रोलिंग चलाये जाने एवं पुलिस सहायता केन्द्र में 24 घंटे कर्मचारियोें की उपस्थिति हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

Address

GRP Office
Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GRP Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to GRP Chhattisgarh:

Share