02/09/2026
शास.उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन की मेधावी छात्रा रिशिका को मिला प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ
––––
––––
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु ‘‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना‘‘ संचालित की जा रही है। इस योजना से मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है, जिससे मेधावी छात्र-छात्राएं लैपटॉप खरीदते हैं। रायसेन स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा कुमारी रिशिका साहू भी उन मेधावी विद्यार्थियों में शामिल हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिला है। कुमारी रिशिका साहू ने 12वीं कक्षा में कला संकाय से पढ़ाई करते हुए बोर्ड परीक्षा 95.2 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। उन्हें शासन की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से 25 हजार रुपए की राशि मिली है। इस राशि के मिलने से वह बहुत खुश हैं तथा विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही इस योजना के लिए वे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को धन्यवाद दे रही हैं।
छात्रा रिशिका ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कक्षा 12वीं की परीक्षा 95.2 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धी पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए 01 सितम्बर को राशि प्रदान की है। इस राशि से अपनी पसंद का लैपटॉप खरीदेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें लैपटॉप मिलने से ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल संसाधनों तक पहुंचने में सहूलियत होगी। रिशिका ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लैपटॉप उनकी पढ़ाई को और अधिक प्रभावी और सुगम बनाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गत दिवस सिंगल क्लिक से प्रदेश के लगभग एक लाख 22 हजार मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। प्रत्येक पात्र प्रतिभाशाली विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal