Collector Office Raisen

Collector Office Raisen Official handle of Collector of Raisen, Government of Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ यादव की जनोन्मुखी पहल- जन विश्वास अभियानसंभागायुक्त तथा उद्योग विभाग के आयुक्त ने मण्डीदीप में उद्योगपतिय...
07/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ यादव की जनोन्मुखी पहल- जन विश्वास अभियान
संभागायुक्त तथा उद्योग विभाग के आयुक्त ने मण्डीदीप में उद्योगपतियों और उद्यमियों से किया संवाद
औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन पर हुई विस्तृत चर्चा

-------
-------

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत प्रथम शुक्रवार को रायसेन जिले के मण्डीदीप में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय में भोपाल संभागायुक्त श्री करमवीर शर्मा, उद्योग विभाग के आयुक्त श्री दिलीप कुमार तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा उद्योगपतियों के साथ औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के संबंध में संवाद किया गया। भोपाल संभागायुक्त श्री शर्मा ने उद्यमियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उद्योगों के विकास, नए निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा शासन की औद्योगिक योजनाओं का अधिकतम लाभ उद्यमियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल, होशंगाबाद रेंज आईजी श्री चन्द्रशेखर सोलंकी भी उपस्थित रहे।
संभागायुक्त श्री शर्मा ने कहा कि नवीन उद्योगों की स्थापना, औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने हेतु शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद से औद्योगिक विकास को नई गति मिलती है। उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है, ताकि अधिक से अधिक निवेश आकर्षित हो और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। हमें मिलकर औद्योगिक प्रगति और रोजगार को बढ़ाना है।
संभागायुक्त ने कहा कि औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने हेतु इनोवेटिव सोच के साथ काम करें। क्षेत्र में और कौन-कौन सी इंडस्ट्रीज या औद्योगिक इकाईयां स्थापित की जा सकती हैं, इस पर काम करें! जैसे यहां से कच्चा माल अन्य राज्यों में भेजा जाता है, जहां उससे उत्पाद तैयार किए जाते हैं तो उन उत्पादों के निर्माण हेतु यहीं औद्योगिक इकाई शुरू करने की दिशा में काम किया जाए। इसके अतिरिक्त विदेशों में निर्यात किए जाने वाले उत्पाद या सामग्री निर्माण हेतु भी उद्यम स्थापित किए जा सकते हैं। इसमें शासन स्तर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने उद्यमियों से कहा कि वह अपनी औद्योगिक इकाईयों में आग या अन्य दुर्घटना से बचाव हेतु सभी जरूरी व्यवस्थाएं, उपकरण रखें। आग से बचाव या सुरक्षा हेतु निर्धारित मापदण्ड या नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग की नीतियों का भी गंभीरता से पालन किया जाएगा। श्रम संबंधी नियमों से कोई समझौता ना करें। उन्होंने महिला सुरक्षा हेतु भी आवश्यक नियमों का पालन करने के लिए कहा।
उद्योग विभाग के आयुक्त श्री दिलीप कुमार ने उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। विभाग द्वारा उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा नए उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने निरंतर काम किया जा रहा है। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने उद्योगों का विस्तार करें और स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करें। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इस संवाद को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से प्रशासन और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है तथा औद्योगिक विकास की दिशा में नई संभावनाएं विकसित होती हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी तथा उद्योगपति उपस्थित रहे।

ुक्रवार_जनता_के_नाम

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 अंतर्गत Bhopal Commissioner श्री करमवीर शर्मा द्वारा औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत कार्याल...
07/08/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 अंतर्गत Bhopal Commissioner श्री करमवीर शर्मा द्वारा औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी भी साथ रहे।
ुक्रवार_जनता_के_नाम Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal

07/08/2026
07/08/2026
07/08/2026

हर शुक्रवार, सरकार जनता के द्वार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ का शुभारंभ

💠 दफ्तर छोड़कर फील्ड में उतरेंगे अधिकारी
💠नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

Dr Mohan Yadav ुक्रवार_जनता_के_नाम

07/08/2026
07/08/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रायसेन जिले के मण्डीदीप में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मीटिंग हॉल में भोपाल संभागायुक्त श्री करमवीर शर्मा द्वारा उद्योगपतियों से औद्योगिकीकरण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के संबंध में संवाद किया गया।
ुक्रवार_जनता_के_नाम

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रायसेन जिले के मण्डीदीप में उद्योग विभाग के आयुक्त श्री दिलीप कुमार, भोपाल संभागायु...
07/08/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रायसेन जिले के मण्डीदीप में उद्योग विभाग के आयुक्त श्री दिलीप कुमार, भोपाल संभागायुक्त श्री करमवीर शर्मा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा उद्योगपतियों से क्षेत्र में औद्योगिकीकरण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के संबंध में संवाद किया गया। साथ ही उद्योगपतियों से सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल, होशंगाबाद रेंज आईजी श्री चन्द्रशेखर सोलंकी सहित अन्य अधिकारी तथा उद्योगपति उपस्थित रहे।

ुक्रवार_जनता_के_नाम Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal PRO Raisen

रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज स्थित जनपद पंचायत प्रांगण में स्थित आजीविका मिशन भवन में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तह...
07/08/2026

रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज स्थित जनपद पंचायत प्रांगण में स्थित आजीविका मिशन भवन में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें उद्योग विभाग के आयुक्त श्री दिलीप कुमार तथा सहकारिता विभाग के आयुक्त दीपक सिंह भी उपस्थित हैं। शिविर में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की सीएम हेल्पलाईन तथा लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों के निराकरण संबंधी जानकारी ली जा रही है। साथ ही नागरिकों से जन-संवाद कर उनकी समस्याएं जानते हुए निराकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सोनू चौकसे, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित जिला अधिकारी और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित हैं।

ुक्रवार_जनता_के_नाम Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

Address

Collectorate
Raisen
464551

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Raisen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Raisen:

Shortcuts

Share