BJYMRajnandgaon

BJYMRajnandgaon भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगांव

🎉 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🎂💐भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगांव के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष भैया चिंटू सोनक...
19/08/2026

🎉 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🎂💐

भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगांव के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष भैया चिंटू सोनकर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 💐

ईश्वर से कामना है कि आपका जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता से परिपूर्ण रहे और आपके नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। 🚩

*महत्वपूर्ण सूचना**भारतीय जनता युवा मोर्चा – राजनांदगांव**भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगांव के जिले में निवासरत सभी प्...
08/08/2026

*महत्वपूर्ण सूचना*

*भारतीय जनता युवा मोर्चा – राजनांदगांव*

*भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगांव के जिले में निवासरत सभी प्रदेश पाधिकारी , समस्त जिला पदाधिकारी, उत्तर,दक्षिण, पूर्व , पश्चिम मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता बंधुओ को सूचित किया जाता है कि कल प्रातः 11:00 बजे राजनांदगांव में आयोजित 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, माननीय उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी तथा राजनांदगांव जिले के माननीय प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री संतोष पांडे जी का आगमन हो रहा है।*

*अतः युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।*

समय – प्रातः 11:00 बजे
स्थान – कृष्ण कुंज, जज कॉलोनी के पास, रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 22, राजनांदगांव

प्रेस विज्ञप्तिज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमोराजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्...
04/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति

ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चिंटू सोनकर ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

श्री चिंटू सोनकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा ज्ञानेश्वरी यादव को ₹30 लाख की प्रोत्साहन राशि एवं आउट ऑफ टर्न डीएसपी पदोन्नति की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा।

ज्ञानेश्वरी यादव के प्रथम राजनांदगांव आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंदिर, दिल्ली दरवाजा से भव्य बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया। शहर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ अभिनंदन किया गया।

श्री चिंटू सोनकर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार खिलाड़ियों और मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्हें विश्वास है कि ज्ञानेश्वरी यादव भविष्य में भी देश और छत्तीसगढ़ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करती रहेंगी।

— चिंटू सोनकर
जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजनांदगांव

31/07/2026
*2 लाख युवाओं व नव-मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के साथ जोड़ना है - राहुल टिकरिहा**"ज्वॉइन बीजेवायएम" सद...
30/07/2026

*2 लाख युवाओं व नव-मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के साथ जोड़ना है - राहुल टिकरिहा*

*"ज्वॉइन बीजेवायएम" सदस्यता अभियान चला कर युवाओं को जोड़ा जा रहा है - राहुल टिकरिहा*

*07 दिनों में 18,846 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है एवं प्रमाण पत्र भी जनरेट कर लिया है - राहुल टिकरिहा*

*रायपुर।* भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में युवा साथियों व नव-मतदाताओं को भाजयुमो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का लक्ष्य लेकर मोर्चा द्वारा आठ वर्षों के बाद पुन: "ज्वॉइन बीजेवायएम" सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। श्री टिकरिहा ने कहा कि भाजयुमो नि:शुल्क सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रदेश के नव-मतदाताओं एवं युवाओं को जोड़ रहा है, वहीं कांग्रेस सदस्यता अभियान के नाम पर भी प्रत्येक सदस्य से 75 रुपए सदस्यता शुल्क लेकर लूटने का काम कर रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने गुरुवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि दन्तेवाड़ा में माँ दन्तेश्वरी का आशीर्वाद लेकर बस्तर सम्भाग के दन्तेवाड़ा जिला स्थित बचेली मण्डल से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान बस्तर से इसलिए प्रारंभ किया गया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त पहल से बस्तर का विकास हो रहा है। वहाँ पर नक्सलवाद समाप्त हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ निश्चय, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयास से छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। दन्तेवाड़ा जिले का बचेली क्षेत्र नक्सल प्रभावित था। बीजापुर के भोपालपटनम व सुकमा के दोरनापाल, जो नक्सलवाद के मामले में अति संवेदनशील क्षेत्र रहे हैं, में भी मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। नारायणपुर जिले के ओरछा में भी हमने सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को भाजपा की रीति-नीति एवं विचारधारा से अवगत कराया और सदस्यता कराई। श्री टिकरिहा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 31 मार्च 2026 के बाद से नक्सली गतिविधियाँ पूरी तरह समाप्त हुई। बस्तर सम्भाग के संवेदनशील क्षेत्र में युवाओं को अधिक-से-अधिक भाजपा की विचारधारा से जोड़कर उन्हें सदस्यता दिलाने का काम इस अभियान के माध्यम से किया जा रहा है, क्योंकि वहाँ पर पहले शासन-प्रशासन पहुँचा नहीं था। इसलिए युवा मोर्चा लगातार सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ रहा है। ऑफलाइन प्रक्रिया के अलावा www.joinbjymcg.com के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। युवा साथी इसमें लगातार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही रेफरल कोड के माध्यम से सदस्यता दिलाने का काम युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है जिसमें यह पता चलता है कि कौन-से कार्यकर्ता ने कितने लोगों को जोड़ा है?

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने बताया कि पिछले 07 दिनों में 18,846 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की है एवं प्रमाण पत्र भी जनरेट कर लिया है। दोनों प्रकार की प्रक्रियाएँ चल रही हैं। बस्तर संभाग के सात जिलों में सभा करके युवाओं और मतदाताओं को जोड़ा गया है और ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। 23 जुलाई से 20 सितंबर तक सदस्यता का यह महा अभियान चलेगा। अभियान की तिथिवार जानकारी देते हुए श्री टिकरिहा ने बताया कि आगामी 5 अगस्त को सारंगढ़ बिलाईगढ़ में, 6 अगस्त को महासमुंद में, 7 अगस्त को गरियाबंद जिले में, 8 अगस्त को सरगुजा और 9 तारीख से लेकर 14 अगस्त तक सरगुजा सम्भाग के सभी 6 जिलों में युवा मोर्चा का कार्यक्रम है। हमारा लक्ष्य 2 लाख युवाओं व नव-मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के साथ जोड़ना है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक राहुल राय, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर अर्पित सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण पिंटू साहू मौजूद थे।

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला राजनांदगांव की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।BJYM
28/07/2026

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला राजनांदगांव की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
BJYM

मोदी सरकार के स्वर्णिम 12 वर्षों के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजनांदगांव द्वारा दिग्विजय स्टेडियम में खिलाड...
17/06/2026

मोदी सरकार के स्वर्णिम 12 वर्षों के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजनांदगांव द्वारा दिग्विजय स्टेडियम में खिलाड़ियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। खिलाड़ियों के साथ चर्चा में खेलो इंडिया, TOPS योजना, आधुनिक खेल अधोसंरचना एवं खिलाड़ियों को मिल रहे नए अवसरों पर सार्थक संवाद हुआ। कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव जी, पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा जी, श्री योगेश बागड़ी जी , भाजपा जिला महामंत्री श्री डिकेश साहू जी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Address

राजनांदगांव
Raj Nandgaon
491441

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJYMRajnandgaon posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share