28/07/2026
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय, राजनांदगांव में कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती Bhawna Bohra जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने संत गुरु रविदास महाराज जी के समता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और मानवता पर आधारित जीवन-दर्शन को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ बनाने का प्रेरक संदेश दिया।