26/12/2022
नवादा:- आयुक्त मगध प्रमंडल-सह-निर्वाचक सूची प्रेक्षक के निर्देश के आलोक में आज श्री सुशील कुमार सचिव, आयुक्त के अघ्यक्षता में आज समाहरणालय के सभाकक्ष में निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की द्वितीय समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक के शुभारम्भ में श्री दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त और श्री उज्ज्वल कुमार अपर समाहर्ता नवादा ने फूलों का गुलदस्ता देकर सचिव महोदय का स्वागत किये।
सचिव ने कहा कि अहर्ता तिथि 01.01.2023 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए मतदान के लिए मतदान केन्द्रों और क्षेत्रों का भ्रमण अवश्य करें। सभी निर्वाची पदाधिकारी के साथ अर्थात् प्रत्येक विधान सभा का 04 प्रपत्र-06, 04 प्रपत्र-07 तथा 02 प्रपत्र-08 की हार्ड काॅपी की जाॅच की गयी। निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि लिये गए प्रपत्र 06, 07 और 08 की जाॅच चल रही है। सचिव महोदय ने कहा कि सभी बीएलओ से डोर टू डोर सर्वे अवश्य करायें। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों के 20 बूथों का उच्चतम एवं न्यूनतम मतदान प्रतिषत की जाॅच करने का निर्देश दिया गया। जिस नागरिक का नाम दो जगह अंकित है, उसे जाॅच कर हटाने का निर्देश दिया गया। जिले में यंग वोटर के लिए 13 हजार 600 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। निर्वाचक सूची में जिले का सेक्स रेसियो राज्य निर्वाचन आयोग के करीब है। सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि पब्लिक ग्रीभांसों को निवारण करने में सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में श्री द्वारिका रविदास उप प्रमुख निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा भी निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। आज की बैठक में निर्वाची पदाधिकारी गोविन्दपुर-सह-उप विकास आयुक्त श्री दीपक कुमार मिश्रा, निर्वाची पदाधिकारी हिसुआ-सह-अपर समाहर्ता श्री उज्ज्वल कुमार सिंह, निर्वाची पदाधिकारी नवादा सदर-सह-अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर श्री उमेश कुमार भारती, श्री राजीव रंजन जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।