PRO Rajgarh

PRO Rajgarh Official handle of PRO of jansampark Rajgarh, Government of Madhya Pradesh

अपर संचालक नगरीय प्रशासन श्री अनिल गौड़ ने नगर पालिका राजगढ़ का किया निरीक्षण निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में हुए शामि...
21/08/2026

अपर संचालक नगरीय प्रशासन श्री अनिल गौड़ ने नगर पालिका राजगढ़ का किया निरीक्षण

निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल, पौधारोपण कर हितग्राहियों को संबल योजना का किया लाभ वितरण

राजगढ़ 21 अगस्‍त, 2026

अपर संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल श्री अनिल गौड़ द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका परिषद राजगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका परिसर में आयोजित निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में श्री गौड़ शामिल हुए। उन्होंने पौधा वितरण कार्यक्रम के तहत नागरिकों को पौधे वितरित किए तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान संबल योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न हितलाभों का वितरण भी किया गया। हितलाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन कुमार अवस्थी सहित नगर पालिका का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Jansampark Madhya Pradesh

‘’मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’’  सुठालिया में ‘जनविश्वास’ का संकल्प विभिन्‍न पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं पर सीधी ...
21/08/2026

‘’मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’’

सुठालिया में ‘जनविश्वास’ का संकल्प विभिन्‍न पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं पर सीधी सुनवाई

सेवा, संवेदनशीलता और समाधान के साथ सुठालिया में जनविश्वास शिविर आयोजित

राजगढ़ 21 अगस्‍त, 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सुठालिया में विभिन्‍न ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान दिव्यांगजनों को मोटरसाइकिल भी प्रदान की गई।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने विभागीय शिविरों का किया निरीक्षण

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं शिविरों का निरीक्षण किया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया। साथ ही उद्यम संवाद में सहभागिता कर उद्यमियों से संवाद किया तथा एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह की दीदियों से सीधा संवाद कर उनके कार्य, उपलब्धियों एवं अनुभवों की जानकारी ली।

जनता की सेवा से ही लोकतंत्र में विश्वास प्राप्त होता है

— राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि पहले राजा की सरकार होती थी, आज जनता जिसे चाहती है उसे सरकार बनाती है। लोकतंत्र में जनता की सेवा करके ही उसका विश्वास प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं को ‘प्रधान सेवक’ कहते हैं, यही सेवा की भावना हम सभी में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारी बहनें हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं, महिलाएं फाइटर जेट उड़ा रही हैं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने समूह का 1.5 करोड़ रुपये का टर्नओवर प्राप्त किया है, जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।

छोटे विवाद गांव में ही सुलझाने का प्रयास करें

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि गांवों में कई बार विवाद भाई-भाई के बीच होते हैं। ऐसे छोटे विवादों को न्यायालय तक ले जाने के बजाय गांव में ही बातचीत एवं समझाइश से समाधान का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाद होने पर पहले गांव के मुखिया एवं स्थानीय स्तर पर समाधान का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद में दोनों पक्षों को सुनना आवश्यक है, लेकिन इसके बाद समाधान भी होना चाहिए। शासन का काम जनता की सेवा करना है। समाज में भाईचारा बना रहे और लड़ाई-झगड़े कम हों, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

*जनविश्वास शिविर केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं*

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि यह शिविर केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। शिविर के बाद भी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुनें, उचित मार्गदर्शन दें और समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कुशलता से कार्य किया जा रहा है। लगभग 50 गांवों तक शिविर की जानकारी पहुंची और सुठालिया में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यालय एक स्थान पर उपलब्ध कराए गए, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़े। उन्होंने बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें*

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि सरकारी नौकरियों की अपनी सीमा है। युवाओं को केवल नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनने की सोच विकसित करनी होगी। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने किसानों को मेहनत का उदाहरण बताते हुए कहा कि किसान 24 घंटे मेहनत करता है और पूरे समाज का पेट भरता है। मेहनत, अच्छे खाद-बीज, बच्चों की शिक्षा और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण से परिवार आर्थिक रूप से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर बनने और अपनी क्षमता पर विश्वास रखने का आह्वान किया।

*जनविश्वास अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करना*

— *कलेक्टर डॉ. मिश्रा*

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन और प्रशासन को आमजन के और अधिक करीब लाना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए नियमानुसार निराकरण किया जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। जनविश्वास अभियान के माध्यम से प्रशासन की सेवाएं ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

*पुलिस प्रशासन आपके द्वार पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने किया जागरूक*

पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने कहा कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि जमीनी विवादों में हर छोटे अपराध में सभी पक्षों को गिरफ्तार कर जेल भेजना उचित नहीं है। गिरफ्तारी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के सर्वाधिक आवेदन ब्यावरा क्षेत्र से प्राप्त हो रहे हैं। नागरिकों से अपील की कि ओटीपी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल ब्यावरा थाने में शिकायत करें अथवा 1930 पर कॉल करें।

*सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट एवं रेडियम का उपयोग जरूरी*

पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रेडियम/रिफ्लेक्टर लगवाने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनेक सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट नहीं पहनने के कारण जान चली जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए नागरिक सीधे आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ‘पुलिस प्रशासन आपके द्वार’ के माध्यम से प्रत्येक शिकायत की सुनवाई एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में संबल योजना अंतर्गत जनपद पंचायत ब्‍यावरा निवासियों को हितलाभ का वितरण किया गया। जिनमें श्रीमती रामदुलारी बाई को 2 लाख रूपये, श्रीमती सुनीता बाई को 4 लाख रूपये, श्रीमती मंजू बाई को 4 लाख रूपये, श्रीमती धापू बाई को 4 लाख रूपये, श्रीमती सीमा बाई को 4 लाख रूपये, श्रीमती गीता बाई को 2 लाख रूपये, श्री रामदयाल भिलाला को 2 लाख रूपये, श्रीमती रोडी कुंवर को 2 लाख रूपये, श्री हरि सिंह को 4 लाख रूपये, श्रीमती सीमा पंवार को 2 लाख रूपये, श्रीमती मांगीबाई भिलाला को 2 लाख रूपये तथा श्रीमती राधे मीना को 2 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हो चुके हितग्राहियों को 1 लाख 20 हजार रूपये का चेक व आवास की चाबी प्रदान की गई। जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र राजगढ़ अंतर्गत संचालित मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत हितग्राहियों को स्‍वीकृति पत्र प्रदान किए गए। जिनमें श्रीमती करिश्‍मा, श्रीमती रंजीता पालीवाल, श्रीमती यशवंत सौंधिया तथा श्री विष्‍णु सौंधिया शामिल हैं। पशुपालन विभाग अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को डॉ. भीमराव कामधेनु योजनान्तर्गत श्री रामनारायण केलकर ग्राम हरिपुरा निवासी को 42 लाख रूपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। साथ ही आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना अंतर्गत श्री धनराज सौंधिया ग्राम हांसरोद को 6 लाख रूपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन राजगढ़ अंतर्गत 18 स्‍वयं सहायता समूह (समस्‍त शाखा) को 50 लाख रूपये का बैंक ऋण सीआईएफ चेक का वितरण किया गया।


ुक्रवार_जनता_के_नाम

राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार व सांसद श्री नागर ने पहाड़गढ़ समूह पेयजल परियोजना एवं प्राथमिक विद्य...
21/08/2026

राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार व सांसद श्री नागर ने पहाड़गढ़ समूह पेयजल परियोजना एवं प्राथमिक विद्यालय परसाना का किया निरीक्षण

ग्रामीणों को प्रतिदिन समय पर स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

राजगढ़, 21 अगस्त 2026

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने शुक्रवार को सुठालिया तहसील अंतर्गत पहाड़गढ़ समूह पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत स्थापित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पंपिंग स्टेशन का अवलोकन कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली।
राज्यमंत्री श्री पंवार ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों को प्रतिदिन निर्धारित समय पर स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की नियमित उपलब्धता शासन की प्राथमिकता है। पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री बद्रीलाल यादव भी उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय परसाना का किया निरीक्षण
राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने प्राथमिक विद्यालय परसाना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा शिक्षिका द्वारा विद्यार्थियों को रोचक एवं गतिविधि आधारित तरीके से कराई जा रही शिक्षण गतिविधियों की सराहना की।
उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण भी किया गया। राज्यमंत्री ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है। विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर वातावरण निर्मित करने के लिए शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।।

Jansampark Madhya Pradesh
ुक्रवार_जनता_के_नाम

‘’मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’’  “नवाचार और प्रभावी नेतृत्व की कमी बिल्कुल स्वीकार्य नहीं” — कलेक्टर डॉ. मिश्रा  मुख्यम...
21/08/2026

‘’मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’’

“नवाचार और प्रभावी नेतृत्व की कमी बिल्कुल स्वीकार्य नहीं”

— कलेक्टर डॉ. मिश्रा

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी विभाग की व्यवस्थाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा

राजगढ़ 20 अगस्‍त, 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को किए जा रहे मैदानी निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने आंगनवाड़ी विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विभागीय कार्यों, नवीन आंगनवाड़ी भवनों, पोषण आहार, वाहनों एवं निजी आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी ली गई।

*नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण में देरी पर सीएमओ सुठालिया एवं सब इंजीनियर को नोटिस*

सुठालिया में नवीन आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर कलेक्टडॉ. मिश्रा ने सीएमओ सुठालिया एवं नगर परिषद सुठालिया के सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने भवन निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रारंभ नहीं होने का कारण पूछा तथा निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। नवीन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जानकारी ली कि भवन निर्माण के संबंध में अब तक कोई आवेदन क्यों नहीं दिया गया है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्रीमती अंशुबाला मसीह से पूछा कि समय सीमा बैठक में निर्माण एजेंसी द्वारा नवीन भवनों का कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने की जानकारी समय पर क्यों नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण प्रकरणों की जानकारी समय सीमा बैठक में नियमित रूप से प्रस्तुत की जानी चाहिए, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

*सात वर्षों में नवाचार नहीं होने पर जताई नाराजगी*

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सीडीपीओ श्री वीरेंद्र वर्मा से पूछा कि पिछले सात वर्षों में विभागीय स्तर पर कौन-कौन से नवाचार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली में नवाचार एवं प्रभावी नेतृत्व की कमी दिखाई दे रही है, जो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता के साथ कार्य करते हुए विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नवाचार आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

*साझा चूल्हा एवं पोषण आहार की समीक्षा*

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने साझा चूल्हा के तहत समूहों द्वारा दिए जा रहे भोजन का विवरण अकाउंटेंट से मंगवाया। साथ ही कितने रसोइयों को वेतन का भुगतान किया जा रहा है, इसकी जानकारी ली गई। टीएचआर (Take Home Ration) के अंतर्गत दिए जा रहे दलिया एवं खिचड़ी का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए, ताकि हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता के अनुसार पोषण आहार उपलब्ध हो सके।

*वाहनों की उपलब्धता एवं पीओएल बिलों की समीक्षा*

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने विभाग में वाहनों की उपलब्धता एवं पीओएल बिलों की समीक्षा की। उन्होंने वाहनों के उपयोग एवं संबंधित व्यय का विवरण भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

*निजी आंगनवाड़ी केंद्रों की लाइन लिस्टिंग के निर्देश*

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निजी आंगनवाड़ी केंद्रों की लाइन लिस्टिंग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी ली कि निजी आंगनवाड़ी केंद्र किस भवन में संचालित हो रहे हैं। सभी केंद्रों का अद्यतन एवं व्यवस्थित विवरण तैयार करने के निर्देश दिए गए।

*हर शुक्रवार बैठकों के बजाय मैदानी निरीक्षण*

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को बैठकों के स्थान पर मैदानी भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की वास्तविक स्थिति का मौके पर जायजा लेकर आवश्यक सुधार एवं कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्रीमती अंशुबाला मसीह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।।


ुक्रवार_जनता_के_नाम

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार व सांसद श्री रोडमल नागर ने सुठालिया महाविद्यालय का किया औचक निरीक्ष...
21/08/2026

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार व सांसद श्री रोडमल नागर ने सुठालिया महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण

21 अगस्त 2026

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय सुठालिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद श्री रोडमल नागर एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री बद्रीलाल यादव भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री श्री पंवार ने महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, पढ़ाई की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी चर्चा की।
महाविद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश की संख्या कम पाए जाने पर राज्यमंत्री श्री पंवार ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्राचार्य को प्रवेश संख्या कम होने के कारणों की समीक्षा करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी मौके पर दिए।
राज्यमंत्री श्री पंवार ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता होनी चाहिए।।

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh


ुक्रवार_जनता_के_नाम

जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया सुठालिया तहसील का औचक निरीक्षणहर शुक्रवार फील्ड विजिट के माध्यम से प्रशासनिक कार...
21/08/2026

जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया सुठालिया तहसील का औचक निरीक्षण

हर शुक्रवार फील्ड विजिट के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों की जमीनी समीक्षा — RCMS पर प्रकरणवार की जांच

राजगढ़, 21 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किए जा रहे फील्ड विजिट के क्रम में कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा ने सुठालिया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को बैठकें आयोजित करने के स्थान पर अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर शासकीय कार्यों की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

नामांतरण-बंटवारा प्रकरणों की RCMS पर प्रकरणवार समीक्षा

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री रामनिवास धाकड़ एवं रीडर श्री राहुल उपस्थित रहे। कलेक्टर ने नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। RCMS पोर्टल पर प्रत्येक प्रकरण का केस नंबर देखकर प्रकरणवार समीक्षा की गई। इस दौरान प्रकरण कितने दिनों से लंबित है, आदेश पारित हुआ है अथवा नहीं तथा पारित आदेश का कितने समय में अनुपालन किया गया, इसकी जानकारी ली गई।

तहसीलदार के कार्यों की सराहना, निरंतर बेहतर कार्य के निर्देश

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने तहसीलदार श्री रामनिवास धाकड़ द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निरंतर मेहनत करते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण तथा पारित आदेशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।।


ुक्रवार_जनता_के_नाम

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत गिन्दौर हाट में सीईओ जिला पंचायत डॉ इच्छित गढ़पाले ने पंचायत भवन का  न...
21/08/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत गिन्दौर हाट में सीईओ जिला पंचायत डॉ इच्छित गढ़पाले ने पंचायत भवन का निरीक्षण शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।।


ुक्रवार_जनता_के_नाम

‘’सफलता की कहानी’’ राजगढ़ के श्री अंकित सिंह सिसौदिया ने नौकायन प्रतियोगिता में जीते दो पदक एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक ज...
20/08/2026

‘’सफलता की कहानी’’

राजगढ़ के श्री अंकित सिंह सिसौदिया ने नौकायन प्रतियोगिता में जीते दो पदक

एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया गौरवान्वित

राजगढ़ 20 अगस्‍त, 2026

राजगढ़ जिले की खिलचीपुर तहसील के ग्राम गुराड़िया निवासी एवं वर्तमान में भोपाल पुलिस में सेवारत श्री गोपाल सिंह सिसौदिया के सुपुत्र श्री अंकित सिंह सिसौदिया ने भोपाल में आयोजित तीसरी राजा भोज बहुवर्गीय नौकायन प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो पदक अर्जित किए हैं। भोपाल के बड़े तालाब स्थित एनएसएस परिसर में 10 से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में श्री सिसौदिया ने आईएलसीए-6 (गैर-रैंकिंग वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक तथा आईएलसीए-4 बालक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।

साथ ही श्री सिसौदिया की इस उपलब्धि से ग्राम गुराड़िया सहित खिलचीपुर क्षेत्र एवं राजगढ़ जिले में हर्ष का वातावरण है। उनकी सफलता ने ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं के लिए नई प्रेरणा प्रस्तुत की है। कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के बल पर श्री सिसौदिया ने नौकायन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। श्री सिसौदिया की उपलब्धि पर उनके पिता श्री गोपाल सिंह सिसौदिया, परिवारजनों, ग्रामवासियों एवं खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिला प्रशासन की ओर से श्री अंकित सिंह सिसौदिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Jansampark Madhya Pradesh

650वीं संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा प्रारंभ  राजगढ़ 20 अगस्‍त, 2026...
20/08/2026

650वीं संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी की जयंती पर

समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा प्रारंभ

राजगढ़ 20 अगस्‍त, 2026

650वीं संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का प्रारंभ मंगल भवन से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता, समानता, सद्भाव, प्रेम एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी के पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा, भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर एवं पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक श्री प्रताप मंडलोई, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, जिला संयोजक श्री संजय साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने कर-कमलों से जिले की सभी विधानसभाओं को कलश भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*संत रविदास जी का संदेश समरसता, समानता और मानव कल्याण*

राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि भारत की संस्कृति अमिट है, जो कभी समाप्त नहीं हुई। संत रविदास जी जैसे महान संतों ने सहज भाषा में समाज में चेतना जगाई और समाज को अपने पैरों पर खड़ा होने तथा श्रेष्ठ कर्म करने का संदेश दिया। उन्होंने अपने योगबल के आधार पर सत्ता को चुनौती देते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कलश यात्रा में देशभर की मिट्टी साथ चल रही है। संतों ने समाज को जोड़ने और एकता बनाए रखने का कार्य किया तथा समाज को खंडित होने से बचाया। सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। हमारे पूर्वज एक हैं और हमारा रक्त भी एक है। समाज को एकजुट रखना तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से कलश यात्रा का स्वागत करने और समाजसेवियों से जुड़कर इस संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी ने कहा कि इस यात्रा का पूरे गौरव के साथ स्वागत किया जाए। संत गुरु रविदास महाराज जी को स्मरण करते हुए सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएं। विधायक नरसिंहगढ़ श्री शर्मा ने कहा कि यदि हम संत रविदास महाराज जी के पदचिह्नों पर चलें तो सामाजिक समरसता और कल्याण को अलग से याद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हम सभी एक हैं, यह भावना हमारे व्यवहार में रहनी चाहिए। कार्यक्रम का मूल संदेश मानव कल्याण और प्रेम बांटना है। भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री गुर्जर ने कहा कि संत रविदास जी जैसे महापुरुषों ने समाज की कुरीतियों को दूर करने का मार्ग दिखाया। कलश यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी, वहां धूमधाम से स्वागत किया जाएगा तथा पवित्र स्थलों पर पूजन होगा। यह आयोजन भेदभाव, ऊंच-नीच और छुआछूत को समाप्त करने के संदेश के साथ किया जा रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने संत रविदास जी के प्रसिद्ध कथन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, सद्भाव, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

*महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, पूरे राष्ट्र की धरोहर*

सांसद श्री नागर ने कहा कि संत रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत यह आयोजन किया जा रहा है। संतों के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। महापुरुष जिस बिरादरी में जन्म लेते हैं, वे केवल उसी बिरादरी के नहीं, बल्कि पूरे देश और प्रत्येक समाज के होते हैं। संत रविदास हमारे हैं और हम उनके हैं। उन्होंने कहा कि अस्पृश्यता और छुआछूत को जड़ से समाप्त करना होगा और यह केवल भाषणों से नहीं, बल्कि व्यवहार में परिवर्तन लाकर संभव होगा। नशामुक्ति, शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना आवश्यक है। नई पीढ़ी का कोई बेटा-बेटी शिक्षा से वंचित न रहे और हर हाथ को काम एवं हुनर मिले इसी भावना को इस यात्रा के माध्यम से व्यवहार में लाना है। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव, नशामुक्ति, शिक्षा, स्वावलंबन एवं मानव कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Jansampark Madhya Pradesh

20/08/2026

ई-विकास वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान

2.0 प्रणाली से होगा उर्वरक वितरण

राजगढ़ 20 अगस्‍त, 2026

ई-विकास वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान प्रणाली के संबंध में विभिन्न किसान संगठनों, निजी विक्रेताओं एवं समस्त अन्य स्टेकहोल्डर के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त करने तथा ई-विकास प्रणाली के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के उद्धेश्य से कृषि उत्पादन आयुक्त, म.प्र. शासन भोपाल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। समिति से प्राप्त सुझावों को ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली 2.0 में अंगीकरण किया गया है, जिससे पोर्टल अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी हो गया है, जिसकी विशेषतायें इस प्रकार हैं।

ई-विकास प्रणाली 2.0 में किसान को अपनी इच्छानुसार कोई भी एक उर्वरक को क्रय करने हेतु बिना किसी बंधन के उर्वरक क्रय कर सकता है। आईसीएआर की फसलवार अनुशंसा अनुसार अथवा उससे अधिक मन चाहा उर्वरक प्रथम बार में ही किसान क्रय कर सकता है। अतिरिक्त उर्वरक लेने के लिए 50 शब्दों में कारण लिखने की बाध्यता को हटा कर ड्रापडाउन द्वारा कारण चयन की सुविधा दी गयी है। मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्रों पर 300 टोकन प्रतिदिन से अधिक टोकन जनरेट करने हेतु आवश्यकता अनुसार बढ़ाने की सुविधा दी गयी है। ई-विकास प्रणाली 2.0 में उर्वरक की गणना प्रति हेक्टयर बैग में कर दी गयी है।

साथ ही किसान द्वारा टोकन जनरेट करने के 24 घंटे पश्चात् टोकन निरस्त करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है। फसल ख़राब होने पर किसान द्वारा पुनः उर्वरक की मांग करने हेतु एक्सेप्शनल हैंडलिंग में सुविधा दी गयी है। एक्सेप्शनल हैंडलिंग में प्राप्त प्रकरणों को तहसीलदार/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के द्वारा 48 घंटे के भीतर अनुमोदन किया जायेगा। किसान ई-विकास प्रणाली से संबंधित समस्याएं ई-विकास हेल्पलाइन नंबर-7880223344 पर प्रातः 10 बजे से शाम 06 बजे तक प्रत्येक शासकीय कार्य दिवसों में दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल पर फसलवार आई.सी.ए.आर की अनुशंसा अनुसार विभिन्न उर्वरक समूह की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है, जिससे किसान मन पसंद उर्वरक के समूह का चयन कर सकेगा। मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्रों में आवश्यकता अनुसार अधिकतम उर्वरक का भंडारण किया जायेगा एवं इसके लिए ऑटोमेटेड व्यवस्था बनाई जा रही है।

Jansampark Madhya Pradesh

Address

कलेक्ट्रेट राजगढ़
Rajgarh
486448

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Rajgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share