04/08/2026
सेवानिवृत्ति के साथ ही मिला पेंशन पीपीओ, कर्मचारियों का सम्मान भी
कलेक्टर डॉ. मिश्रा की पहल से जून–जुलाई के सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर पीपीओ एवं सम्मान प्रदान
राजगढ़ 04 अगस्त, 2026
राजगढ़ जिले में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अब लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ रहा है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने एक प्रभावी और संवेदनशील व्यवस्था विकसित की है, जिसके तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन पीपीओ उपलब्ध कराया जा रहा है। यह व्यवस्था जिले में सुशासन और मानवीय प्रशासन की एक मिसाल बनकर उभर रही है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित भावपूर्ण विदाई समारोह में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम सभी एक परिवार है और जन सेवा के उददेश्य से मिलकर कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी विभाग को कई वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देता है, इसलिए यह और भी आवश्यक हो जाता है कि उसके सेवानिवृत्ति संबंधी सभी भुगतान समय पर सुनिश्चित किए जाएं।
माह जून 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारी अधिकारी कर्मचारियों में श्री सुभाष चन्द्र लववंशी, श्रीमति मंजूलता जोशी व श्री प्रेमकिशोर जगलोनिया बीईओ नरसिहगढ, श्री अशोक कुमार पाण्डे, श्री देवचन्द्र मालवीय व श्री लालूराम मालवीय बीईओ सारंगपुर, श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय व श्री अशोक कुमार पवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री ब्रदीलाल मेवाडे कलेक्टोरेट राजगढ, श्री कैलाश यादव, श्री सुगनलाल धुर्वे व श्री दिलीप कुमार पुलिस अधीक्षक राजगढ, श्री रामचरण मालवीय तहसीलदार सारंगपुर, श्रीमती अनीसा बैगम व्याख्याता डाईट राजगढ़, श्रीमती ऊषा शर्मा एएनएम स्वास्थ्य विभाग, श्री राधेश्याम जाटव बीईओ खिलचीपुर, श्री मंुशीलाल वर्मा बीईओ नरसिंहगढ़, श्री कंवरलाल यादव बीईओ ब्यावरा, श्री कैलाश व श्री दिलीप सोनी पुलिस विभाग को माला, शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं पीपीओ का वितरण कर उनका सम्मान किया गया।
माह जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारी अधिकारी कर्मचारियों में श्री अशोक कुमार सेन वन मण्डल राजगढ, श्री बद्रीलाल यादव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नरसिंहगढ, श्री भवानी लाल अहिरवार उधानिकी विभाग राजगढ़, श्री धनी राम मरावी व श्री दिलीप कुमार पुलिस विभाग राजगढ़, श्री दिनेश कुमार गुप्ता जनपद पंचायत जीरापुर, श्री गणपत सिंह मालवीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नरसिंहगढ, श्रीमती गायत्री मालवीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ब्यावरा, श्री गिरीराज सिंह राठौर न्याय विभाग राजगढ़, श्रीमती लीला बाई कलेक्ट्रेट राजगढ़, श्री महेश कुमार गुप्ता विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खिलचीपुर, श्री नन्द राम मालवीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खिलचीपुर, श्री नानू राम आदिम जाति कल्याण विभाग राजगढ, श्री नेमी चन्द जैन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सारंगपुर, श्रीमती पूनम चन्द टेलर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खिलचीपुर, श्री प्रेमनारायण गुर्जर व श्री रमेश चन्द्र सागर पुलिस विभाग राजगढ, श्री रामलाल वर्मा आयुष विभाग राजगढ़, श्री राममोहन महिला बाल विकास विभाग, श्री शिवनारायण मेहर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ब्यावरा, श्री सिदनाथ माली विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सारंगपुर, श्री विक्रम सिंह राठौर डाईट राजगढ, श्री अब्दुल शमीम अंसारी लिपिक उत्कृष्ट राजगढ, श्री राजीव दुबे व श्री दुर्गा प्रसाद अध्यापक बीईओ राजगढ़, श्री नन्दकिशोर व्यास बीईओ नरसिंहगढ़ तथा श्री प्रेमनारायण यादव बीईओ ब्यावरा को माला, शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं पीपीओ का वितरण कर उनका सम्मान किया ।।
Jansampark Madhya Pradesh