Lalchand Sharma

Lalchand Sharma politician

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।किसानों, ग्रामीण भारत और सामाज...
29/05/2026

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
किसानों, ग्रामीण भारत और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष और समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। 🌾🙏

समस्त देशवासियों को आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता तथा बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अज़हा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाय...
28/05/2026

समस्त देशवासियों को आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता तथा बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अज़हा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।

इस अवसर पर देश व प्रदेश में अमन-चैन व शांति के लिये प्रार्थना करता हूँ।


आधुनिक भारत के निर्माता, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न  #पंडित_जवाहरलाल...
27/05/2026

आधुनिक भारत के निर्माता, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न #पंडित_जवाहरलाल_नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन। राष्ट्र के नव निर्माण में आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।


25/05/2026

नरेंद्र मोदी ने देश को धोखा दिया है...: Shri Rahul Gandhi ji

"पतित पावनी, कष्ट हारिणी मां गंगा के अवतरण दिवस 'गंगा दशहरा' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।मां गंगा का आशीर्वाद आपके ज...
25/05/2026

"पतित पावनी, कष्ट हारिणी मां गंगा के अवतरण दिवस 'गंगा दशहरा' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
मां गंगा का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। आपके सभी संताप मिटें और जीवन में पवित्रता का संचार हो।
हर हर गंगे! जय मां गंगे!" 🙏✨

 #श्री_गुरु_गोविंद_सिंह जी महाराज की पावन तपोस्थली श्री  #हेमकुंड_साहिब जी के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ...
23/05/2026

#श्री_गुरु_गोविंद_सिंह जी महाराज की पावन तपोस्थली श्री #हेमकुंड_साहिब जी के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं ।

वाहेगुरु जी की कृपा से आप सभी की यात्रा मंगलमय एवं सुरक्षित हो ।

Indian National Congress Uttarakhand

शोक संदेशबड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे चकराता के मा०विधायक श्री  Pritam Singh जी के भाई श्री मनमोहन सिं...
21/05/2026

शोक संदेश
बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे चकराता के मा०विधायक श्री Pritam Singh जी के भाई श्री मनमोहन सिंह जी के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जी का सड़क हादसे में निधन हो गया है।भगवान उनकी आत्मा को शान्ति और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।🙏
इनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 22-05-2026 को 11:00 बजे जमनापूल हरिपुर में किया जाएगा।
ओम शांति ओम 🙏

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक राजकुमार जी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन...
21/05/2026

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक राजकुमार जी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार जी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी का देश के विकास, आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने तथा तकनीकी और संचार क्रांति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को नई सोच और नई दिशा देने का कार्य किया। डिजिटल और तकनीकी विकास की उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज भारत तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, गांवों के विकास को गति देने तथा महिलाओं को स्थानीय निकायों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिलाने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के लिए राजीव गांधी जी को हमेशा याद किया जाएगा। उनके द्वारा लिए गए फैसलों ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया।
पूर्व विधायक राजकुमार जी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी का जीवन देश सेवा, प्रगतिशील सोच और विकास के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे तथा देश उनके महान योगदान को कभी नहीं भूल पाएगा।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा एवं पार्षदगण विरेंद्र बिष्ट, अर्जुन सोनकर, अनुप कपूर, निखिल कुमार, विरेंद्र चौहान, उदयवीर मल्ल ,राहुल शर्मा, ओमी यादव, हेमराज, देवेंद्र कौर , रवि फुकेला, एसराज अली, मोहम्मद आसिफ, सिब्बू हुसैन, सुरेश पारचा, शोभा राम, मनीष गर्ग, विजय, सतीश, अनिल, अशोक कुमार, कुलेटा, नमन कुमार, हिमांशु, प्रदीप, शिवांश बिष्ट, उज्ज्वल पाल, शिव कुमार, जीवन सिंह एवं अन्य वरिष्ठजन, कार्यकर्ता तथा समस्त लोग उपस्थित रहे।
Indian National Congress
Indian National Congress Uttarakhand

"भारत मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के देशों में अग्रणी हो, यह मेरा सपना है":  #राजीव_गांधीपंचायती राज व सूचना क...
21/05/2026

"भारत मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के देशों में अग्रणी हो, यह मेरा सपना है": #राजीव_गांधी

पंचायती राज व सूचना क्रांति के जनक एवं आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि।

भारत देश को एकता और भाईचारे के सूत्र में बाँधने के आपके प्रयास अनुकरणीय हैं।


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूरी जी के आवास पहुंचकर उनके पा...
19/05/2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूरी जी के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
एक सैनिक, सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने हमेशा अनुशासन, सादगी और राष्ट्रसेवा की मिसाल पेश की। उनका निधन उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस असीम क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

।। ॐ शांति ।।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल  #भुवन चंद्र खंडूरी जी का लंबी बीमारी के बाद देहरादून में निधन का समाचार अत्यंत...
19/05/2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल #भुवन चंद्र खंडूरी जी का लंबी बीमारी के बाद देहरादून में निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

वे अपने अनुशासित, ईमानदार और सादगीपूर्ण जीवन के लिए सदैव जाने जाएंगे

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।
Indian National Congress Uttarakhand
Manish Khanduri
Ritu Khanduri

Address

21/a Rajpur Road
Rajpur Road
248001

Telephone

+919412056550

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lalchand Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Lalchand Sharma:

Share