24/08/2024
आज की बैठक मे चयनित समस्त कार्यकारिणी सदस्यो को बहुत बहुत शुभकामनाएं |💐💐🎉
जैसा की आज कार्यकारिणी चयन हेतु गठित समिति द्वारा निर्णय लिया गया की नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्ष का रहेगा इसके साथ ही प्रजापति समाज के हर वर्ग को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सक्षम एवं मजबूत बनाने हेतु कार्यकारिणी के कुछ लक्ष्य तय किये गए है | जो इस प्रकार रहेंगे
1. समाज के सभी पात्र परिवारों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी पहुँचाना |
2. शासन द्वारा संचालित आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, लाडली बहना योजना , वृद्धवस्था पेंशन, कन्यादान विवाह योजना आदि हेतु समाज के सभी पात्र व्यक्ति पंजीकृत हो एवं लाभ लेवे ये सुनिश्चित करना |
3. समाज के पात्र परिवारों को योजनाओं के लाभ लेने अथवा कागजी कारवाही मे आने वाली समस्याओ का समाधान करना एवं मार्गदर्शन करना |
4. समाज के आंतरिक विवादों को पुलिस या कोर्ट जाने से पहले समाज के माध्यम से आंतरिक निराकरण करवाना |
5. समाज के समस्त बालक बालिकाओं मे कोई शिक्षा से वंचित ना रहे यह सुनिश्चित करना I
6. राजपुर मे होने वाले सामुदायिक कार्यक्रमों मे समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना |
7. समाज के होनहार बालक बालिकाओं को कार्यक्रमों मे सम्मानित करना एवं उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करना |
8. समाज की ताकत एवं एकता को राजनितिक क्षेत्र मे रखकर समाज हित की मांगे पूर्ण करवाना |
10. दक्ष प्रजापति एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजनो मे सक्रियता रखना |
11. समाज के व्यवसाय मे आने वाली रेत, मिट्टी, जमीन, पानी सम्बन्धी समस्याओ का निराकरण हेतु मदद करना |
उक्त लक्ष्यों की प्राप्ति मे कार्यकारिणी समाज की हर यथासंभव मदद करेगी ताकि समाज को आर्थिक सूद्रड़ता मिल सके एवं नई दिशा की और बढ़ सके |
आगामी दक्ष प्रजापति जयंती पर उक्त कार्यो की समीक्षा की जायेगी |
🙏🙏
श्री दक्ष प्रजापति समाज युवा संगठन राजपुर की नविन कार्यकारिणी गठित हुयी, कार्यकारिणी मे मेरे साथी-
उपाध्यक्ष:- श्री महेंद्र दिलीप जी प्रजापति
श्री रविंद्र हिररालाल जी प्रजापति
सचिव:- श्री रोहित घनश्याम जी प्रजापति
सह सचिव:-श्री शुभम दुलीचंद जी प्रजापति
मंत्री:- श्री अभिनय किशोर जी प्रजापति
श्री सतीश मोहन जी प्रजापति
कोषाध्यक्ष:-श्री पवन ताराचंद जी प्रजापति
मीडिया प्रभारी:- श्री विजय गिरधारी जी प्रजापति
व्यस्थापक:- श्री नीलेश रेवाराम जी प्रजापति
श्री बबन संजय जी प्रजापति
संयोजक:- श्री पवन मंशाराम जी प्रजापति
युवा संगठन के युवा साथियो द्वारा गठित निर्णायक समिति द्वारा जो मुझे एवं मेरे साथियो को दायित्व दिए गए है इन दायित्वों को हम पूर्ण निष्ठा से दायित्व का निर्वहन करेंगे साथ ही जो मेरे साथी दायित्ववान पाधिकारियो को भी नविन दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें। मे आशा करता हु की आप सदैव अपने दायित्व के प्रति समाज के कार्यों मे सदैव उपस्थित रहेंगे और अपने कर्तव्य का पालन करेंगे एवं समाज को नयी दिशा के साथ आगे बढ़ने मे सहयोग करेंगे।
धन्यवाद!
अध्यक्ष:- लोकेश हीरालाल प्रजापति
(श्री दक्ष प्रजापति समाज युवा संगठन राजपुर, जिला बड़वानी)