06/10/2026
🚔 थाना भीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
▪️ चोरी व नकबजनी के मामलों में वांछित अभियुक्तों की तलाश में दी गई दबिश के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
▪️ अभियुक्तों के कब्जे से अवैध देशी कट्टा एवं खाली कारतूस बरामद।
▪️ घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल जब्त। अभियुक्तों ने इसे जवाजा से चोरी करना बताया।
▪️ पूछताछ में भीम, जवाजा व ब्यावर क्षेत्र में करीब 15–20 चोरी व नकबजनी की वारदातें करना बताया।
▪️ दोनों गिरफ्तार अभियुक्त चोरी व नकबजनी के कई मामलों में वांछित थे।
▪️ पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का संक्षिप्त विवरण: • सचिन सिंह रावत: चारभुजा, राजनगर, आसींद, भीम, जवाजा, सोजत रोड व सोजत सिटी थानों में चोरी, नकबजनी एवं अपहरण से संबंधित 10 प्रकरण दर्ज। • भरत सिंह उर्फ नैना: देवगढ़ व भीम थानों में मारपीट, हत्या के प्रयास एवं अपहरण से संबंधित 02 प्रकरण दर्ज। • फरार लोकेश रावत: देवगढ़ व भीम थानों में मारपीट, लूट, अपहरण एवं जबरन वसूली से संबंधित 03 प्रकरण दर्ज।
▪️ संगठित गिरोह के रूप में वारदातों को अंजाम देने पर प्रकरण में संगठित अपराध संबंधी धारा भी जोड़ी गई है।
▪️ गिरफ्तार अभियुक्त—सचिन सिंह रावत एवं भरत सिंह उर्फ नैना।
▪️ मौके से फरार साथी लोकेश रावत की तलाश जारी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कलाल के निर्देशन में राजसमन्द पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी है।