Pushpa Negi

Directions

Pushpa Negi Ex.Block Pramukh (Ramgarh)Current District Panchayat Member Supi (Ramgarh)public figure

आज विकासखंड रामगढ़ की ग्राम सभा हरीनगर में ग्राम प्रधान श्रीमती गीता देवी जी के नेतृत्व एवं ब्लॉक प्रमुख श्री दीपक आर्या...
24/09/2026

आज विकासखंड रामगढ़ की ग्राम सभा हरीनगर में ग्राम प्रधान श्रीमती गीता देवी जी के नेतृत्व एवं ब्लॉक प्रमुख श्री दीपक आर्या जी की उपस्थिति में आयोजित आम बैठक में जिला पंचायत सदस्य के रूप में सहभागिता की।

बैठक में ग्रामीणों के साथ गांव की वर्तमान आवश्यकताओं, मूलभूत सुविधाओं और आगामी विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से प्रत्येक परिवार तक सोलर लाइट की सुविधा पहुंचाने तथा सार्वजनिक और खतरे वाली जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से सोलर लाइट लगाए जाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

साथ ही गांव में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कूड़ेदानों का वितरण किया गया। स्वच्छ गांव केवल व्यवस्था से नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता से बनता है।

हरीनगर की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई।

विकास की असली रोशनी वही है, जो हर घर तक पहुंचे,
स्वच्छता की असली तस्वीर वही है, जो हर गांव में दिखे।

19/09/2026
आज ब्लॉक रामगढ़ के ग्रामसभा नैकाना के हनुमान मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा के क...
06/09/2026

आज ब्लॉक रामगढ़ के ग्रामसभा नैकाना के हनुमान मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी l साथ ही ग्रामसभा नथुवाखान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित जन्माष्टमी के मेले में शामिल होकर समस्त ग्रामवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

सभी सम्मानित जनता सादर आमंत्रित हैं                   जय श्री कृष्णा                              राधे राधे 🙏🙏
04/09/2026

सभी सम्मानित जनता सादर आमंत्रित हैं
जय श्री कृष्णा
राधे राधे 🙏🙏

आज रामगढ़  ब्लॉक में  समर्पण स्वायत्त सहकारिता CLF (Cluster Level Federation) की  वार्षिक आम बैठक में सम्मिलित होकर स्वय...
21/08/2026

आज रामगढ़ ब्लॉक में समर्पण स्वायत्त सहकारिता CLF (Cluster Level Federation) की वार्षिक आम बैठक में सम्मिलित होकर स्वयं सहायता समूहों (SHGs), ग्राम संगठनों की दीदियों एवं कैडर्स से आत्मीय संवाद करने का अवसर मिला।

बैठक के दौरान दीदियों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों, वित्तीय लेन-देन तथा LokOS पोर्टल पर संचालित ऑनलाइन प्रगति की समीक्षा के साथ वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा विवरण रखा गया ।साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार, आजीविका एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

एक जनप्रतिनिधि के तौर पर हमारा सदैव प्रयास रहेगा कि हमारे क्षेत्र की प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर बने, अपने परिवार की आर्थिक शक्ति बने और समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक आगे बढ़े।
बैठक में उपस्थित सभी दीदियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आज ब्लॉक रामगढ़ के ग्रामसभा झूतिया में श्री जीवन सिंह जी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती माया देवी के पीपल में और ग्राम सभा नै...
19/08/2026

आज ब्लॉक रामगढ़ के ग्रामसभा झूतिया में श्री जीवन सिंह जी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती माया देवी के पीपल में और ग्राम सभा नैकाना में श्री सूरज नेगी जी के पिता जी स्व. श्री राजेंद्र सिंह नेगी जी के निधन पर उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी भावपूर्ण संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा समस्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

🙏💐
17/08/2026

🙏💐

Address

Ramgarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pushpa Negi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category