03/09/2026
आज बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पतरातू स्थित मेरे आवासीय कार्यालय पधारें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री मनीष जायसवाल जी से आत्मीय एवं औपचारिक मुलाकात कर स्नेहिल संवाद किया।
इस दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न ज्वलंत जनहित के विषयों, भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक एवं जनसेवा कार्यक्रमों सहित JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता एवं धांधली, तथा अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर संघर्षरत हजारों छात्रों पर दर्ज मामलों को लेकर भी गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
जनता और युवाओं के हित सर्वोपरि हैं। झारखंड के मेहनतकश विद्यार्थियों के भविष्य, उनके सपनों और उनके अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनके साथ न्याय सुनिश्चित कराने के लिए हर लोकतांत्रिक और संवैधानिक मंच पर मजबूती से आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है।
इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के जनहितकारी एवं लोककल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करने पर भी सार्थक चर्चा हुई।
साथ ही, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रस्तावित “सेवा संकल्प अभियान” के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाने, जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देने तथा जनसेवा के संकल्प को और व्यापक बनाने को लेकर भी विचार साझा किया गया।
यह मुलाकात केवल औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि जनहित, युवाओं के भविष्य और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प को और मजबूत प्रदान करेगी।