DLSA Ramgarh

DLSA Ramgarh District Legal Services Authority, Ramgarh, Jharkhand, India

* #प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए डालसा  रामगढ़ द्वारा लोगों के बीच पानी बोतल और ओआरएस पैकेट का किया गया वितरण*============...
15/06/2024

* #प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए डालसा रामगढ़ द्वारा लोगों के बीच पानी बोतल और ओआरएस पैकेट का किया गया वितरण*
==================================
*रामगढ़।* चिलचिलाती धूप और बढ़ती तपिश के मद्देनजर झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार कर निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शनिवार को डालसा रामगढ़ के सचिव, रामगढ़ प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग रामगढ़ के संयुक्त प्रयास से प्रचंड गर्मी को देखते हुए रामगढ़ के विभिन्न चौक चौराहों, ट्रैफिक पुलिस, सब्जी, फल तथा छोटे फुटपाथ विक्रेता, ऑटो ड्राइवर, रिक्सा चालक, दैनिक मजदूर एवं जरूरतमंदों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामगढ़ के माध्यम से पानी बोतल तथा ORS पाउडर का लोगों में वितरण किया गया। गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू एवं प्रचंड गर्मी से प्रभावित लोगों को लेकर अलग अलग अखबारों में कई रिपोर्ट प्रकाशित हो रहे हैं। जिस कारण दैनिक मजदूर, खुले सार्वजनिक स्थानों पर काम करने वाले लोग, फूटपाथ पर रहनेवाले छोटे विक्रेता, यातायात पुलिस एवं अन्य लोग प्रभावित हो रहे है। डालसा सचिव श्री अनिल कुमार ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण कड़ी धूप में काम करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से सावधानी से बचा जा सकता है। बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। पानी की कमी होने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है।इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन कर 29 जून के होने वाले भूमि एवं राजस्व मामले के संबंधित विशेष लोक अदालत और 13 जुलाई को होनवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी गयी। कहा कि जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण कार्य जारी रहेगा।

Date:17.05.2024
17/05/2024

Date:17.05.2024

झालसा रांची के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रामगढ़ में आज विशेष लोक अदालत (मोटर एक्सीडेंटल क्लेम केस...
06/05/2024

झालसा रांची के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रामगढ़ में आज विशेष लोक अदालत (मोटर एक्सीडेंटल क्लेम केस) के संबंधित एक बैठक की गई। इस बैठक का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री आलोक कुमार दुबे ने की। इस बैठक में मौजूद जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री संजय प्रताप, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्रीमती कुसुम कुमारी, डालसा सचिव अनिल कुमार, परिवादी की ओर से अधिवक्ता तथा इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता शामिल थे। डालसा के अध्यक्ष ने बताया की विशेष लोक अदालत का आयोजन दिनांक 8 जून 2024 को की जा रही है। इस विशेष लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंटल क्लेम केस के संबंध जो भी मामले न्यायालय में लंबित है इसका निपटारा इस विशेष लोक अदालत में सुलहनीय तरीके से किया जाएगा। इन्होंने बताया कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां दोनों पक्ष की जीत होती है। साथ ही साथ उन्होंने बताया की मोटर एक्सीडेंटल क्लेम केस वैसे मामले हैं जिसमें की किसी की मौत हो जाए या गंभीर चोट आये उसके क्लेम के लिए केस किया जाता है। इस बैठक में मोटर एक्सीडेंटल क्लेम केस की सूची तैयार की गई साथ ही अधिवक्ताओं को अपने लंबित मामले के निष्पादन के लिए अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया ताकि इस विशेष लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लेते हुए लंबित मोटर एक्सीडेंटल क्लेम केस का निष्पादन हो सके।

01/06/2023
01/06/2023

https://link.public.app/VW4tn

Ramgarh, Ramgarh : रामगढ़: व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान में मन का मिलन पखवाड़े का हुआ आय....

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वधान में मध्यस्ता पर आधा...
31/05/2023

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वधान में मध्यस्ता पर आधारित मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन 29 मई से शुरू होगा गई है जो कि 14 जून तक चलेगी । व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ श्री बृजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे जिले में पारा लीगल वालंटियर के द्वारा मध्यस्था से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मन का मिलन पकवाड़ा कार्यक्रम में आम लोगों को जानकारी देते हुए मध्यस्था माध्यम से वादों का निष्पादन किए जाने का महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि मध्यस्था द्वारा अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके। यह मध्यस्था एक अनूठी पहल है यह अभियान आम जनमानस का समय, धन तथा संबंध को बचाने के लिए काफी लाभकारी और कल्याणकारी साबित हो रही है।

11/03/2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ब्रजेश कुमार गौतम क...
09/03/2023

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ब्रजेश कुमार गौतम के मार्गदर्शन में 4 से 11 मार्च तक जारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत Dulmi ब्लॉक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के द्वारा महिलाओं के लिए विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के पैनल अधिवक्ता Amar Nath Banka एवं शिव नाथ ठाकुर ने शिविर में मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकार की जानकारी प्रदान की गई ।महिला अपने अधिकार के प्रति जागरूक बनने की अपील की गई । विधिक जानकारी के तहत घरेलू हिंसा से महिला की सुरक्षा अधिनियम, भरण पोषण ,दहेज उत्पीड़न ,जीवन में शिक्षा का महत्व आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही में किसी प्रकार की निशुल्क विधिक सहायता पाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ में संपर्क करने की अपील की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के तत्वाधान में बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब असहाय और जरूरतमंद के बीच क...
25/12/2022

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के तत्वाधान में बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब असहाय और जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया गया बताते चलें कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के द्वारा जिले में कई स्थानों पर ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया प्राधिकार के विधिक स्वयंसेवकों के द्वारा वैसे जरूरतमंदों को रात्रि के समय खोजा जा रहा है जिन्हें कंबल की आवश्यकता है उन लोगों को वितरण किया जा रहा है

Date:-27.11.2022
27/11/2022

Date:-27.11.2022

Date:-27.11.2022 Newspaper
27/11/2022

Date:-27.11.2022 Newspaper

Address

Chatarmandu, Gola Road
Ramgarh
825101

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DLSA Ramgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share