रामगढ बचाओ संघर्ष समीति

  • Home
  • India
  • Ramgarh
  • रामगढ बचाओ संघर्ष समीति

रामगढ बचाओ संघर्ष समीति Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from रामगढ बचाओ संघर्ष समीति, Social service, Ramgarh.

सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति RBSS द्वारा सावन के अंतिम सोमवारी को लगाया गया सेवा शिविर।
26/08/2026

सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति RBSS द्वारा सावन के अंतिम सोमवारी को लगाया गया सेवा शिविर।

10 वाँ स्थापना दिवस ------समाज सेवा में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति का 10 साल बेमिसाल।
23/07/2026

10 वाँ स्थापना दिवस
------
समाज सेवा में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति का 10 साल बेमिसाल।

प्रेस विज्ञप्तिधनंजय कुमार पुटूस का 41वाँ जनता दरबार संपन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोरभाजपा नेता एवं स...
05/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति

धनंजय कुमार पुटूस का 41वाँ जनता दरबार संपन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर

भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस का 41वाँ जनता दरबार रविवार को RBSS कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनता दरबार में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और सुझावों को लेकर पहुँचे।
जनता दरबार के दौरान भूमि, बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
प्राप्त आवेदनों पर धनंजय कुमार पुटूस ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनता दरबार केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास एवं संवाद का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे हमेशा आम लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या उनके लिए महत्वपूर्ण है और जनसेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी विश्वास के साथ वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में लगे रहेंगे।
जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा त्वरित पहल किए जाने पर धनंजय कुमार पुटूस के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनगणना में अपने भागीदारी सुनिश्चित करें।
30/05/2026

जनगणना में अपने भागीदारी सुनिश्चित करें।

प्रेस विज्ञप्तिचुटूपालू घाटी का हर हादसा छीन रहा अपनों की जिंदगी, 15 दिनों में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन: धनंजय कुमार पुटू...
10/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति

चुटूपालू घाटी का हर हादसा छीन रहा अपनों की जिंदगी, 15 दिनों में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन: धनंजय कुमार पुटूस

चुटूपालू घाटी बनी “मौत की घाटी” जनहित में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति करेगा चरणबद्ध आंदोलन

रामगढ़ जिला स्थित चुटूपालू घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और बढ़ती मौतों की घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह घाटी अब आम लोगों के बीच “मौत की घाटी” के रूप में जानी जाने लगी है, जो अत्यंत चिंता का विषय है।

इसी संदर्भ में सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति RBSS के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि चुटूपालू घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाएं लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी को दर्शाती हैं।

श्री पुटूस ने स्पष्ट कहा कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर इस दिशा में ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जनहित में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन के तहत हस्ताक्षर अभियान,धरना, प्रदर्शन और अन्य लोकतांत्रिक तरीके अपनाए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

आप सभी को हनुमान जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐 जय श्री राम Dhananjay Kumar Putush रामगढ बचाओ संघर्ष समीति
02/04/2026

आप सभी को हनुमान जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐
जय श्री राम
Dhananjay Kumar Putush रामगढ बचाओ संघर्ष समीति

आप सभी को महावीर जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 💐 रामगढ बचाओ संघर्ष समीति Dhananjay Kumar Putush
31/03/2026

आप सभी को महावीर जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 💐

रामगढ बचाओ संघर्ष समीति
Dhananjay Kumar Putush

माँ भारती के वीर सपूत शहीद भगत सिंह जी,सुखदेव जी एवं राजगुरु जी के बलिदान दिवस पर वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि।🙏Dhan...
23/03/2026

माँ भारती के वीर सपूत शहीद भगत सिंह जी,सुखदेव जी एवं राजगुरु जी के बलिदान दिवस पर वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि।🙏

Dhananjay Kumar Putush

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
22/01/2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Address

Ramgarh
829122

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रामगढ बचाओ संघर्ष समीति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category