प्रयास जल जीवन सेवा समिति

प्रयास जल जीवन सेवा समिति Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from प्रयास जल जीवन सेवा समिति, Social service, Ramsanehighat.

15/06/2025

*रविवार खास*-------

#लोकतंत्र आया और #बनिया किनारे कर दिया गया — ना कोई नारा, ना कोई मोर्चा, ना कोई मंत्री पद।

'बनिया वोट बैंक' नाम की कोई चीज़ आज भी हमारे देश की राजनीतिक शब्दावली में नहीं है।
क्यों?
क्योंकि बनिया चिल्लाता नहीं, सिर्फ हिसाब रखता है। गिनती का आदमी है —

--

बनिया सुबह उठता है, तिजोरी खोलता है, शाम तक टैक्स भरता है और रात को भगवान से प्रार्थना करता है — "हे प्रभु, कोई मुझे मंत्री बना दे, भले ही वाणिज्य मंत्रालय दे दो।"
लेकिन ऊपरवाला कहता है — "तू तो ठीक है, तू तो GST समझता है, लेकिन तू जाट, यादव, दलित, पाटीदार नहीं है। तू नारे नहीं लगाता, धरने नहीं देता, तू व्यापार करता है।"

राजनीतिक दलों के लिए बनिया वही है जैसे शादी में वो मेहमान जो खर्चा भी करता है, गिफ्ट भी लाता है, पर फोटो में कहीं नहीं दिखता।
उससे चंदा ले लो, लेकिन टिकट मत दो।
उससे प्रचार करवा लो, लेकिन भाषण मत दिलवाओ।
क्योंकि वो "साइलेंट सपोर्टर" है।

कभी-कभी जब कोई बनिया नेता बन भी जाए…

…तो उसे पार्टी की “चंदा समिति” का अध्यक्ष बना दिया जाता है।
कोई पद, कोई शक्ति नहीं — बस ledger और ledger।
"भाई साहब, आप कैश कितने देंगे?"
"भाई साहब, आप बिल लेंगे या बिना बिल के?"

आरक्षण में नहीं, आरक्षित सीट पर नहीं

सामान्य वर्ग में है, लेकिन सामान्य स्थिति में नहीं।
आरक्षण नहीं है, लेकिन असुरक्षा बहुत है।
क्योंकि जो वर्ग करदाता है, वही वर्ग राजद्वार से बाहर है.

हालांकि #कमियां खुद में ही नजर आती है।

एक सर्वे करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि हर पाँच बनिया घरों में एक नेता पाया जाता है। बाक़ी चार, नेता बनने की योजना पर दिन-रात मंथन कर रहे होते हैं।
सभी आपस में भयंकर प्रतिस्पर्धा भी रखते हैं।

ज्यादा जोगी मठ उजाड़ कहावत एकदम सटीक प्रतीत होती है ।

*समापन में एक सवाल*---

*क्या बनिया को राजनीति चाहिए?*
*या*
*राजनीति को बनिया?*

बाकी कहा सुना माफ करना। ये सिर्फ एक कटाक्ष है।

*अगले रविवार को अगला रविवार खास*

06/06/2025
https://youtu.be/TkiwmGg1Lp0?si=T_2gGLoi7DSuOXQk
28/11/2024

https://youtu.be/TkiwmGg1Lp0?si=T_2gGLoi7DSuOXQk

#बाराबंकी #प्रयास जल जीवन सेवा समिति द्वारा सुलेख प्रतियोगिता आयोजित कराई गई

https://www.news22india.com/archives/42676
28/11/2024

https://www.news22india.com/archives/42676

न्यूज 22 इंडिया बाराबंकी उत्तर प्रदेश जिले के ब्लॉक बनीकोडर क्षेत्र के काशीपुर गांव में...

सुलेख प्रतियोगिता श्री राम पब्लिक स्कूल काशीपुर
27/11/2024

सुलेख प्रतियोगिता
श्री राम पब्लिक स्कूल काशीपुर

https://public.app/video/sp_6zphsdw37do6k?utm_medium=android&utm_source=share
28/10/2024

https://public.app/video/sp_6zphsdw37do6k?utm_medium=android&utm_source=share

Ramsanehighat, Barabanki : रामसनेही घाट: इटहुवा गांव के पास समिति ने नदियों के संरक्षण हेतु कल्याणी नदी की आरती उतारी, प्रसाद का वित...

28/10/2024
*नदियों के संरक्षण हेतु कल्याणी मैया की आरती का कार्यक्रम*प्रयास जल जीवन सेवा समिति द्वारा क्षेत्र में अनूठी पहल करते हु...
27/10/2024

*नदियों के संरक्षण हेतु कल्याणी मैया की आरती का कार्यक्रम*

प्रयास जल जीवन सेवा समिति द्वारा क्षेत्र में अनूठी पहल करते हुए नगर पंचायत रामसनेहीघाट के इटहुवा गांव में मां कल्याणी की आरती कराई गई। आरती में उपस्थित ग्राम वासियों को नदी को गंदा ना करने और ना ही नदियों को पाटने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लोगों को नदियों का महत्व,जल का महत्व और पीने वाले पानी की दिन प्रतिदिन बढ़ती समस्या के प्रति आगाह किया गया। कार्यक्रम में बाबा रामबख्श संस्था के संस्थापक अजय कृष्ण गुप्ता, अध्यक्ष अंजनी कुमार साहू, पीयूष गुप्ता,पंकज यादव, अरविंद तिवारी,सत्यम गुप्ता पार्षद,अभिषेक वैश्य,सूर्यपाल समेत गांव के कई पुरुष,महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। संस्था के द्वारा और भी कई गांव में इस तरह के आरती कार्यक्रम करने की योजना है।

Address

Ramsanehighat
225409

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when प्रयास जल जीवन सेवा समिति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category