31/08/2026
आज रांची के सुकुरहुटू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में सेवा संकल्प अभियान के निमित्त आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सम्मिलित हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला का आयोजन देशभर में किया जा रहा है।
कार्यशाला में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी, नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, राष्ट्रीय मंत्री श्री प्रदीप वर्मा जी, केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी, श्री रवींद्र राय जी सहित माननीय सांसदगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम टोली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।