Transport Department Jharkhand

Transport Department Jharkhand The Transport Department of Jharkhand is a major revenue earning department. The aim of the Departme

10/08/2026

सचिव परिवहन विभाग द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश-

दिनांक 05.08.2026 को सचिव, परिवहन विभाग की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्य में परिवहन सेवाओं, राजस्व संग्रह, LL/DL शिविर, VAHAN/SARATHI लंबित मामलों एवं सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए:

1.श्रावणी मेला 2026 के दौरान ओवरलोडिंग पर पूर्ण नियंत्रण रखते हुए वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों/श्रद्धालुओं का परिवहन नहीं किया जाए।
2.ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
3.श्रावणी मेला के दौरान Holding Points पर सुदृढ़ यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
4.राजस्व संग्रह में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए तथा कम राजस्व वाले जिलों में कारणों का विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।
5.प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर LL/DL शिविरों का नियमित आयोजन किया जाए तथा अधिकाधिक नागरिकों को इन शिविरों का लाभ दिलाया जाए।
6.HMV चालक अनुज्ञप्ति के लिए विशेष शिविर औद्योगिक क्षेत्र, खनन क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
7.ई-चालान भुगतान को सुगम बनाने के लिए प्रत्येक जिला परिवहन कार्यालय में ई-चालान हेल्प डेस्क/सहायता काउंटर स्थापित किया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए।
8.SARATHI एवं VAHAN पोर्टल पर लंबित आवेदनों का अभियान चलाकर त्वरित निष्पादन किया जाए। विशेष रूप से VAHAN पर लंबित 31,450 मामलों तथा लंबे समय से लंबित मामलों की नियमित निगरानी करते हुए अगस्त 2026 के अंत तक निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
9.सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक जिले में नियमित प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। युवाओं के बीच रैली, शपथ, कार्यशाला एवं अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
10.नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता, सुगमता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए सभी पदाधिकारी एवं कर्मी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें। राजस्व संग्रह के साथ-साथ नागरिक सेवा को विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Lead Agency, Road Safety, Department of Transport Office of Chief Minister, Jharkhand

02/08/2026
झारखंड के इतिहास में पहली बार! 🛣️✨राज्य गठन के 26 वर्षों में पहली बार झारखंड में पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष ड्राइविंग ल...
29/07/2026

झारखंड के इतिहास में पहली बार! 🛣️✨

राज्य गठन के 26 वर्षों में पहली बार झारखंड में पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविरों के माध्यम से एक साथ 10,000 ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किए गए।

दिनांक 28 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने लाभुकों को अपने कर-कमलों से ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधा संवाद कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

यह ऐतिहासिक पहल नागरिकों को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, नियमों के पालन को प्रोत्साहित करने तथा प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदार एवं सुरक्षित चालक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

आइए, हम सभी मिलकर सुरक्षित झारखंड – जिम्मेदार झारखंड के निर्माण में अपना योगदान दें।


Lead Agency, Road Safety, Department of Transport Office of Chief Minister, Jharkhand

28/07/2026
https://youtu.be/HtP9zeRnVhg
28/07/2026

https://youtu.be/HtP9zeRnVhg

Hemant सरकार ने रोड़ शेफ्टी को लेकर उठाया बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के सा...

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभुकों से संवाद कर ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी ...
28/07/2026

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभुकों से संवाद कर ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आम नागरिकों के लिए सेवाओं को सरल, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए।
Office of Chief Minister, Jharkhand
Hemant Soren

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिस...
28/07/2026

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना हेतु आयोजित मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर समारोह में हुए सम्मिलित।
Lead Agency, Road Safety, Department of Transport Office of Chief Minister, Jharkhand
Hemant Soren
Birua

Address

Ranchi
834004

Opening Hours

Monday 10am - 6am
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Transport Department Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share