आजसू पार्टी आपके द्वार

  • Home
  • India
  • Ranchi
  • आजसू पार्टी आपके द्वार

आजसू पार्टी आपके द्वार झारखंड के भविष्य भावी मुख्यमंत्री सुदेश महतो जिंदाबाद 🙏❤️
( Page Admin :- मोहित रवानी) 9934943930

18/07/2026

"जन-जन का विश्वास, विकास का सशक्त आधार—
भावी जिला परिषद् सदस्य गिरिधारी महतो इस बार।"

📍दुग्दा कोल वाशरी में विस्थापितों के अधिकारों को लेकर गरजे गिरिडीह सांसद माननीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी, हजारों लोगो...
18/07/2026

📍दुग्दा कोल वाशरी में विस्थापितों के अधिकारों को लेकर गरजे गिरिडीह सांसद माननीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी, हजारों लोगों के साथ किया विशाल "जनाक्रोश सह शक्ति प्रदर्शन"...

आज गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत दुग्दा कोल वाशरी के मुख्य द्वार के समीप आयोजित "विशाल जनाक्रोश सह शक्ति प्रदर्शन" में गिरिडीह के सांसद माननीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने हजारों विस्थापित परिवारों, क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेकर विस्थापितों के हक, अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की आवाज़ बुलंद की। सावन माह की पहली बारिश के बीच भी भारी जनसमूह का उत्साह और एकजुटता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

सभा को संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने कहा कि यह जनाक्रोश वर्षों से अपने अधिकारों से वंचित विस्थापित परिवारों के साथ हुए अन्याय, उपेक्षा तथा हाल के दिनों में अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आवाज़ उठाने वाले विस्थापितों के साथ कथित दुर्व्यवहार, मारपीट एवं झूठे मुकदमों के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने राष्ट्रहित और औद्योगिक विकास के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन समर्पित की, उनके साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

माननीय सांसद महोदय जी ने कहा कि आज भी विस्थापित परिवार रोजगार, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि अन्याय, शोषण और कंपनी की मनमानी के खिलाफ है।

माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने कहा कि जब तक प्रत्येक विस्थापित परिवार को उनका वाजिब अधिकार, स्थानीय युवाओं को सम्मानजनक रोजगार, श्रमिकों को न्याय और क्षेत्रवासियों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष सड़क से सदन तक पूरी मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

माननीय सांसद महोदय जी ने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, सम्मान, स्वाभिमान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा का संकल्प है। सांसद ने विस्थापितों और क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उनके न्यायपूर्ण अधिकारों की लड़ाई में वे सदैव उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विस्थापित परिवार, स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📍 रामगढ़ की प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर... मंच आपका, पहचान आपकी! 🌟🎤रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी ...
18/07/2026

📍 रामगढ़ की प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर... मंच आपका, पहचान आपकी! 🌟🎤

रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी की प्रेरणादायी पहल पर आयोजित Ramgarh Got Talent 2026 क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को अपनी कला, हुनर और आत्मविश्वास को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

यदि आपके भीतर गायन, नृत्य, अभिनय, संगीत, कविता, मॉडलिंग, भाषण, पेंटिंग, कॉमेडी या किसी भी कला का हुनर है, तो यह अवसर आपके सपनों को नई उड़ान देने के लिए आपका इंतजार कर रहा है।

आप सभी प्रतिभाशाली युवा, अभिभावक एवं रामगढ़वासियों से सादर आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें तथा इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं।

📅 फाईनल स्टेज शो: 25 जुलाई 2026
🏆 ग्रैंड फिनाले: 26 जुलाई 2026
🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे से
📍 स्थान: पटेल छात्रावास, रामगढ़

आइए, रामगढ़ की प्रतिभाओं को नई पहचान दें, युवा शक्ति का उत्सव मनाएँ और अपने सपनों को नई उड़ान दें।

युवा शक्ति • प्रतिभा • नई पहचान ✨
जय झारखंड! जय आजसू! 💙❤️💚

📍 जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी, जनसेवा ही मेरा सर्वोच्च दायित्व : श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ( सांसद, गिरिडीह)आ...
18/07/2026

📍 जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी, जनसेवा ही मेरा सर्वोच्च दायित्व : श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ( सांसद, गिरिडीह)

आज गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार स्थित समाधान केंद्र में क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर #गिरिडीह #सांसद #माननीय #श्री_चन्द्र_प्रकाश_चौधरी_जी_ ने उनकी समस्याओं, सुझावों एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। साथ ही माननीय सांसद महोदय जी ने जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के शीघ्र, न्यायसंगत एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान माननीय सांसद महोदय जी ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के विश्वास और सहभागिता में निहित है। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मुझे निरंतर सेवा, संघर्ष और विकास के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरा उतरना तथा समावेशी, सतत एवं जनकल्याणकारी विकास सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।

जनविश्वास हमारा संबल, जनसेवा हमारा धर्म
और विकसित गिरिडीह हमारा संकल्प। 🙏🇮🇳

18/07/2026

📍 गिरिडीह सांसद माननीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी के राजनीतिक जीवन की बातें रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी के साथ | खास बातचीत | Exclusive Interview | CP Choudhary | Piyush Choudhary | Ramgarh |

📰 पियूष चौधरी जी के पहल एवं जनहित की आवाज़ पर त्वरित कार्रवाई : रेल मंत्रालय ने लिया संज्ञान... 🚉📍रामगढ़ | गोला प्रखंडरा...
17/07/2026

📰 पियूष चौधरी जी के पहल एवं जनहित की आवाज़ पर त्वरित कार्रवाई : रेल मंत्रालय ने लिया संज्ञान... 🚉

📍रामगढ़ | गोला प्रखंड

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह रेलवे फाटक पर प्रतिदिन स्कूली बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों की जान जोखिम में डालकर होने वाले आवागमन के गंभीर मुद्दे को रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी ने सोशल मीडिया Twitter X के माध्यम से रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल मंत्रालय (RailwaySeva) ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित करने की जानकारी साझा की। इस सकारात्मक पहल पर पियूष चौधरी ने रेल मंत्रालय का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनहित के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का सराहनीय उदाहरण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नवाडीह रेलवे फाटक पर शीघ्र ROB/अंडरपास के निर्माण की दिशा में ठोस पहल होगी, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

"जनहित सर्वोपरि है, और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं विकास के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।" —

✍️ पियूष चौधरी
युवा समाजसेवी, रामगढ़

📍 दुलमी बाजार टांड़ | शुभ छठियारी समारोह 🌸आज दुलमी निवासी एवं दिल्ली मेडिकल के संचालक श्री विवेक जी के यहाँ आयोजित पावन ...
17/07/2026

📍 दुलमी बाजार टांड़ | शुभ छठियारी समारोह 🌸

आज दुलमी निवासी एवं दिल्ली मेडिकल के संचालक श्री विवेक जी के यहाँ आयोजित पावन छठियारी समारोह में सम्मिलित होकर रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी ने परिवारजनों से आत्मीय भेंट की तथा नवजात शिशु को स्नेह, आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव महतो जी, प्रखण्ड अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जी, छात्र संघ जिलाध्यक्ष श्री देवा महतो जी, स्थानीय मुखिया श्री रविन्द्र कुमार जी सहित अनेक सम्मानित गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

माता छिन्नमस्तिका से प्रार्थना है कि नवजात शिशु स्वस्थ, संस्कारित एवं यशस्वी जीवन प्राप्त करे तथा पूरे परिवार पर सुख, समृद्धि, मंगल और खुशियों की अनवरत कृपा बनी रहे। 🌸🙏

📍रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी पियूष चौधरी ने नवाडीह सड़क व पुलिया निर्माण कार्य का लिया जायजा, रेलवे ओवरब्रिज की मां...
17/07/2026

📍रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी पियूष चौधरी ने नवाडीह सड़क व पुलिया निर्माण कार्य का लिया जायजा, रेलवे ओवरब्रिज की मांग को बताया जनसुरक्षा का सबसे बड़ा मुद्दा...

आज रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी ने गोला प्रखंड अंतर्गत नवाडीह पंचायत में नवाडीह रेलवे फाटक से जारा टोला होते हुए गोविंदपुर गाँव तक चल रहे सड़क मरम्मत एवं चार पुलिया (कल्वर्ट) निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान पियूष चौधरी जी ने कहा कि वर्षों से जर्जर पड़ी इस सड़क के कारण हजारों ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जनहित को सर्वोपरि मानते हुए उनके निजी सहयोग से सड़क मरम्मत एवं चार पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ इस क्षेत्र की सबसे बड़ी आवश्यकता नवाडीह रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अथवा अंडरपास का निर्माण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएँ एवं छोटे-छोटे स्कूली बच्चे रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

पियूष चौधरी जी ने बताया कि ग्रामीणों ने भी एक स्वर में रेलवे ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने इस जनभावना को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं रामगढ़ जिला उपायुक्त से नवाडीह रेलवे फाटक पर शीघ्र रेलवे ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

पियूष चौधरी जी ने कहा कि मेरा संकल्प केवल समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि उनके समाधान तक संघर्ष करना है। "जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है और जनसेवा ही मेरा सर्वोच्च धर्म। सुरक्षित, विकसित एवं समृद्ध रामगढ़ के निर्माण के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।"

📍 माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने बैंक ऑफ इंडिया के नवनियुक्त शाखा प्रबंधक से की शिष्टाचार भेंट...आज गिरिडीह...
17/07/2026

📍 माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने बैंक ऑफ इंडिया के नवनियुक्त शाखा प्रबंधक से की शिष्टाचार भेंट...

आज गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने अपने आवासीय कार्यालय में रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित बैंक ऑफ इंडिया के नवनियुक्त शाखा प्रबंधक से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान माननीय सांसद महोदय जी ने क्षेत्र के आर्थिक विकास, बैंकिंग सेवाओं की सुलभता, वित्तीय समावेशन, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं लघु उद्यमियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराने सहित जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किए।

माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त शाखा प्रबंधक के कुशल नेतृत्व में बैंक की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनेगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

माननीय सांसद महोदय जी ने नवनियुक्त शाखा प्रबंधक को सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जनसेवा, विकास और समन्वय की भावना से किया गया कार्य क्षेत्र की समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा।

📍 जनसेवा का संकल्प नहीं, धरातल पर विकास का सशक्त प्रमाण… ✨रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोला प्रखंड की नवाडीह पंचायत म...
17/07/2026

📍 जनसेवा का संकल्प नहीं, धरातल पर विकास का सशक्त प्रमाण… ✨

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोला प्रखंड की नवाडीह पंचायत में वर्षों से जर्जर पड़ी नवाडीह रेलवे फाटक–जारा टोला–गोविंदपुर मार्ग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी ने अपने निजी राशि से सड़क मरम्मत एवं चार कल्वर्ट (पुलिया) निर्माण कार्य का शुभारंभ कर जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह पहल केवल एक सड़क का निर्माण नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीणों के सुरक्षित आवागमन, विद्यार्थियों की शिक्षा, किसानों की आजीविका, महिलाओं की सुविधा तथा आमजन के सम्मानजनक जीवन की दिशा में उठाया गया एक सार्थक और संवेदनशील कदम है।

पियूष चौधरी जी का मानना है कि विकास का वास्तविक अर्थ केवल घोषणाएँ नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान और जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। यही सोच उन्हें निरंतर गाँव-गाँव तक पहुँचकर समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित करती है।

क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी पहल के लिए पियूष चौधरी जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य उनके सेवा-समर्पण, संवेदनशील नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। ऐसे प्रयास जनविश्वास को और अधिक सशक्त बनाते हैं तथा विकास की नई राह प्रशस्त करते हैं।

Address

Dhanbad
Ranchi
828305

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आजसू पार्टी आपके द्वार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share