24/10/2026
बिरसा विकलांग उत्थान एवं कल्याण समिति के द्वारा संचालित Birsa Blessing Centre, कांके में ऑटिज्म और इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी विशेष बच्चों को Teaching learning Material Kit बांटा गया।यह Kit - विशेष बच्चों के लिए ये किताब नहीं, उनका हाथ-पैर-आंख-कान है।
समझने में आसानी:
सामान्य बच्चे सुनकर समझ जाते हैं, विशेष बच्चे देख-छूकर समझते हैं। जैसे - रंग बताने के लिए सिर्फ "लाल" बोलने से नहीं, लाल गेंद हाथ में देने से समझ आएगा।
मानसिक मंदता (MR) वाले बच्चे: बड़े-बड़े अक्षर, मोटे कार्ड, गिनती की लकड़ी से गिनती सीखते हैं।
ऑटिज्म वाले बच्चे: एक ही चीज को बार-बार करने वाले पजल, कलर सॉर्टिंग किट से शांत रहते हैं
सेरेब्रल पाल्सी (CP) वाले बच्चे: पकड़ने में आसान, बड़े हैंडल वाले चम्मच, ब्रश
सुनने-बोलने में दिक्कत वाले: चित्र वाले कार्ड (Picture Cards), सांकेतिक भाषा चार्ट
दृष्टिबाधित: उभरे हुए अक्षर (Braille), आवाज करने वाले खिलौने
थेरेपी और पढ़ाई एक साथ: TLM से ही फिजियोथेरेपी हो जाती है। मनका पिरोना = उंगली की एक्सरसाइज + गिनती भी।...
आज के इस डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम में विशेष बच्चे और उनके अभिभावक के साथ ही संस्था के पदाधिकारी सचिव राजू कुमार सिंह, अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, राहुल कुमार मिर्धा, XISS की श्रेया किस्पोट्टा, विशेष शिक्षक शिवानी अग्रवाल, समरेश कुमार सिंह जी की उपस्थिति सराहनीय रही।