Ranchi Hub

Ranchi Hub "Feeding your curiosity about Ranchi - a city with a soul and a story"

"रांची" इस नाम के पीछे वैसे तो कई विचारधारा हैं लेकिन ऐसी मान्यता है की रांची का नाम मुंडारी के "अरंची से" पड़ा। जबकि यह भी कहा जाता है कि 'रिंची' नामक पक्षी से रांची का नाम पड़ा।खैर जानकारों के अनुसार रांची का पुराना नाम विलकिंसनगंज और विशुनपुर था। 15 नवंबर 2000 में झारखण्ड को अपनी पहचान मिली जिसके बाद रांची को राजधानी बनाया गया। प्राकृतिक छटाओं से परिपूर्ण रांची जिले का क्षेत्रफल लगभग 7574 वर्ग

किलोमीटर में फैला हुआ है। जिसमें आपको लगभग 30 छोटे-बड़े झरने साथ ही इतिहास को संजोये स्मारक के तौर पर किला और सदियों से खड़े पूजनीय पर्वत मिलेंगे।

रांची जिले में एक संसदीय क्षेत्र और सात विधानसभा क्षेत्र हैं, साथ ही जिले में 2 सब-डिवीजन और 18 ब्लॉक हैं। 2019 में महागठबंधन की सरकार ने विधानसभा जीता जिसके बाद हेमंत सोरेन को झारखण्ड का 14वां मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं रांची के सांसद भाजपा पार्टी के संजय सेठ हैं और विधायक सीपी सिंह हैं।

Address

Ranchi
834001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ranchi Hub posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share