Ranchi Police

Ranchi Police The official page of Ranchi Police.For emergency Dial Up100

03/09/2026

आज दिनांक 03.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा जिला में कार्यरत टाइगर मोबाइल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कार्यप्रणाली, गश्ती व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में यु.सी.झा हॉल, नवीन पुलिस केंद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी थाना प्रभारी तथा टाइगर मोबाइल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा टाइगर मोबाइल की गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए—

1. सघन गश्ती:
टाइगर मोबाइल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, स्कूल, कॉलेज एवं अन्य महत्वपूर्ण/संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित एवं सघन गश्ती सुनिश्चित की जाएगी।
2. अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन:
आर्म्स एक्ट, चोरी, NDPS, अवैध शराब, चेन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग एवं ड्रग पेडलिंग जैसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों/पूर्व अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा। इनके संबंध में सूचना एवं आसूचना का संकलन कर आवश्यकतानुसार अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
3. QR Code आधारित पेट्रोलिंग:
जिला के सभी थाना क्षेत्रों में थाना के अनुसार महत्वपूर्ण स्थलों, जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, ज्वेलरी शॉप एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर QR Code लगाए गए हैं। टाइगर मोबाइल द्वारा इन स्थलों पर जाकर QR Code स्कैन करते हुए पेट्रोलिंग की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
4. फायरिंग प्रैक्टिस:
टाइगर मोबाइल में कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं सिपाहियों की छोटे हथियारों के साथ फायरिंग प्रैक्टिस अविलंब कराई जाएगी।
5. थाना प्रभारियों द्वारा पर्यवेक्षण एवं कार्य-विभाजन:
सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में कार्यरत टाइगर मोबाइल के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप कार्य-विभाजन, क्षेत्र-विभाजन एवं ड्यूटी समय का उचित निर्धारण सुनिश्चित करेंगे।
6. तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण:
वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि टाइगर मोबाइल में तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्थानांतरण किया जाएगा तथा उनके स्थान पर नए पदाधिकारी एवं कर्मियों की पदस्थापना की जाएगी, ताकि टाइगर मोबाइल की कार्यप्रणाली में निरंतर प्रभावशीलता एवं नवीनता बनी रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि अपराध की रोकथाम, अपराधियों की पहचान एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टाइगर मोबाइल की गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाया जाए।

आज दिनांक 01.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के फलस्वरूप पदोन्न...
01/09/2026

आज दिनांक 01.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के फलस्वरूप पदोन्नति प्राप्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों को पदोन्नति के बैज पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं—

1. पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार सिंह — पुलिस निरीक्षक
2. पु०अ०नि० रोशन कुमार सिंह — पुलिस निरीक्षक
3. पु०अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह — पुलिस निरीक्षक

इसी क्रम में आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को भी पदोन्नति के बैज पहनाकर सम्मानित किया गया—

4. आ०/3625 कृष्णा उराँव — सहायक अवर निरीक्षक
5. आ०/1169 विनय टेटे — सहायक अवर निरीक्षक

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय ने सभी पदोन्नत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का सम्मान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत पदाधिकारी एवं कर्मी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता के साथ करेंगे तथा आमजन की सेवा, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), राँची, पुलिस अधीक्षक (यातायात), राँची सहित राँची पुलिस के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

राँची पुलिस परिवार की ओर से सभी पदोन्नत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

01/09/2026

जन वार्तालाप कार्यक्रम के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र के नागरिकों के साथ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय

राँची पुलिस द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने एवं उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नियमित रूप से जन वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोतवाली थाना क्षेत्र के नागरिकों के साथ पुलिस कार्यालय में जन वार्तालाप कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, नगर, पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अपर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्र के व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य, राजनीतिक प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। उपस्थित नागरिकों द्वारा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण एवं असामाजिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के समक्ष रखा गया।

नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं निर्देश :

1. अघोरी आश्रम के पास बंद चीनी फैक्ट्री में असामाजिक गतिविधियों पर रोक हेतु पुलिस पोस्ट स्थापित करने का निर्णय

बड़ा तालाब के समीप स्थित अघोरी आश्रम के पास बंद चीनी फैक्ट्री के परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा असामाजिक गतिविधियां किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। उक्त स्थल को चिह्नित कर वहां पुलिस पोस्ट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस पोस्ट पर एक बीट ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा Tiger Mobile पेट्रोलिंग के साथ चार पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। इनके द्वारा उक्त क्षेत्र में 24×7 पेट्रोलिंग एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना तथा क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

2. नो-एंट्री क्षेत्र में बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश एवं पार्किंग पर सख्ती

जनता द्वारा जालान रोड, भुइयाँ टोली, किशोरी सिंह यादव चौक, सेवा सदन क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में नो-एंट्री के दौरान बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश एवं सड़क पर खड़े रहने से उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।

इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि नो-एंट्री के निर्धारित समय के दौरान कोई भी बड़ा मालवाहक वाहन नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश अथवा सड़क पर खड़ा नहीं रहेगा।

माल व्यवसाय से जुड़े वाहनों को नो-एंट्री समाप्त होने के बाद ही संबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने तथा नो-एंट्री लागू होने से पूर्व संबंधित क्षेत्र से बाहर निकल जाने का निर्देश दिया गया है।

नो-एंट्री अवधि में यदि कोई बड़ा वाहन सड़क पर खड़ा पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किया जाएगा।

3. नागा बाबा खटाल सब्जी बाजार में अतिक्रमण एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में

बैठक में उपस्थित दो वार्ड पार्षदों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा नागा बाबा खटाल स्थित सब्जी बाजार में सड़क पर सब्जी लगाए जाने के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया।

इस संबंध में यह निर्णय लिया गया कि नगर निगम के संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया जाएगा तथा नगर निगम के सहयोग से अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:-

* क्षेत्र में ग्राउंड लेवल पुलिसिंग एवं नियमित पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।
* Tiger Mobile एवं बीट पुलिसिंग को सक्रिय रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को कहा गया।
* यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस एवं संबंधित थाना पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
* असामाजिक तत्वों एवं नशे से संबंधित गतिविधियों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
* क्षेत्र में विधि-व्यवस्था से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
* नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को फॉलो-अप एवं अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय ने कहा कि जन समस्या समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना, उनके समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाना तथा पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने में राँची पुलिस का सहयोग करें।

29/08/2026

वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, रांची
दिनांक-29.08.2026

दिनांक-26/08/2026 को औघड़ बाबा आश्रम के बगल झाड़ी के बगल में हत्या करके एक अज्ञात पुरुष शव होने कि सूचना प्राप्त हुई। पुछ-ताछ के क्रम म शव की पहचान उपेन्द्र कुमार मिश्रा (32 वर्ष) पिता-त्रिलोकीनाथ मिश्रा, पता-कुम्हार टोली कृष्णावाडो, थाना-सुखदेवनगर, जिला-राँची के रुप में हुई, जिसे चाकु मारकर कर हत्या एवं मोबाइल, मोटरसाइकिल लूट लेने के आरोप में कोतवाली थाना अंतर्गत अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध काण्ड दर्ज किया गया।

अनुसंधान के क्रम में अरगोड़ा थाना के द्वारा भी सूचना प्राप्त हुई कि सहजानन्द चौक के पास एक ट्रक ड्राइवर के साथ अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा ट्रक डाइवर को चाकू मारकर मोबाइल लुटपाट कर घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध में काण्ड दर्ज किया गया है । वही इसी तिथि के रात्रि में अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत बिहार रोड नं0 05 में निर्माणाधीन विल्डिगं में दो व्यक्तियो के द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी किया गया ।
उक्त सभी घटनाओ के प्रारंभिक जाँच में यह बात प्रकाश में आयी कि तीनो घटनाओ को एक ही रात्रि में किया गया है, तीनो घटनाओ को एक ही प्रकार के अपराधकर्मियो के द्वारा अंजाम दिया गया है l काण्डो की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के द्वारा SIT का गठन किया गया। गठित SIT के द्वारा पेशेवर तरीके से मानवोय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनाकारित करने वाले दोनो अभियुक्तो गिरफ्तार कर लिया गया है l पुछ-ताछ करने पर तीनो घटनाओ को कारित करने में अपनी संलिप्ता को उनके द्वारा स्वीकार किया गया तथा उनके निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त चाकू, लूटा हुआ मोबाइल एवं चोरी किया हुआ मोबाइल अभियुक्तो के पास से बरामद किया गया। दोनों अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है l

बरामद समानः-

1. मृतक तथा ट्रक ड्राईवर से लूटा हुआ एक-एक मोबाइल एवं मजदुर का चोरी किया हुआ मोबाइल एवं एक की पेड मोबाइल कुल 04 मोबाइल।
2. घटना कारित करने में प्रयुक्त फोल्डडेबल स्टेन्लेस स्टील का चाकू
3. घटना के समय दोनो अभियुक्तो के पहने हुए कपडे एवं चप्पल

दिनांक: 29 अगस्त 2026स्थान: रांची, झारखंड*असामाजिक तत्वों एवं अराजक गतिविधियों के विरुद्ध रांची पुलिस का बड़ा अभियान: रा...
29/08/2026

दिनांक: 29 अगस्त 2026
स्थान: रांची, झारखंड

*असामाजिक तत्वों एवं अराजक गतिविधियों के विरुद्ध रांची पुलिस का बड़ा अभियान: राजधानी के 50 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी*

राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, खुले में नशाखोरी, लफंगई और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने के उद्देश्य से रांची पुलिस द्वारा आज शाम एक विशेष समकालिक (simultaneous) सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित 50 से अधिक संवेदनशील एवं रणनीतिक स्थानों पर एक साथ संचालित किया गया।

*प्रमुख जांच स्थल एवं लक्षित क्षेत्र:*
इस विशेष अभियान के अंतर्गत खुले मैदानों, प्रमुख व्यापारिक चौराहों, सुनसान इलाकों और शराब की दुकानों के आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की गई:
* प्रमुख चौक-चौराहे व बाजार क्षेत्र: फिरायालाल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले प्रमुख व्यापारिक केंद्र।
* खुले मैदान व जमावड़े वाले स्थान: ओटीसी (OTC) ग्राउंड, डीआईजी (DIG) ग्राउंड, मोराबादी मैदान परिसर एवं अन्य खुले सार्वजनिक मैदान जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है।
* सुनसान व निर्माणाधीन क्षेत्र: स्मार्ट सिटी परिसर (धुर्वा), रिंग रोड से सटे सुनसान मार्ग, खाली पड़े प्लॉट और अंधेरे वाले संवेदनशील रास्ते।
* शराब दुकानों के निकटवर्ती क्षेत्र: सभी देशी-विदेशी शराब दुकानों के आसपास के स्थान, नजदीकी ढाबे, गुमटियां व नुक्कड़ जहां खुले में शराब पीने और उपद्रव करने की आशंका रहती है।

* प्रत्यक्ष निगरानी: संपूर्ण अभियान की मॉनिटरिंग SPs द्वारा व्यक्तिगत रूप से एवं रियल-टाइम में की गई।
* अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (DSPs) स्वयं फील्ड में मौजूद रहे और विभिन्न थाना प्रभारियों (SHOs) तथा सशस्त्र पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला।
* सघन तलाशी एवं चेकिंग: संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व तलाशी ली गई, वाहनों की जांच की गई और अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने वालों को खदेड़ा गया।
* *100 से अधिक लोगों पर कार्रवाई: अभियान के दौरान खुले में शराब पीने, संदिग्ध रूप से मंडराने और हुड़दंग मचाने वाले 100 से अधिक व्यक्तियों को पकड़ा गया। इन सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करने की सख्त चेतावनी एवं समुचित हिदायत देकर छोड़ा गया, जबकि इनके नाम-पते पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कर लिए गए हैं।*

अभियान का मुख्य उद्देश्य:

* असामाजिक तत्वों, मनचलों और आदतन अपराधियों पर नकेल कसना।
* खुले में नशाखोरी, फब्तियां कसने (eve-teasing), उपद्रव और सड़क पर होने वाले अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाना।
* शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राजधानी में एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना।

*सार्वजनिक अपील:*

रांची पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, उपद्रव या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (डायल 112) या अपने नजदीकी थाने को दें। रांची पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात ...
28/08/2026

आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं कोतवाली एएसपी महोदय ने रांची के पांड्ररा स्थित बालाश्रय एवं चुटिया स्थित प्रेमाश्रय के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखियां बाँधीं, उन्हें अपना भाई और संरक्षक मानते हुए स्नेह और विश्वास का भाव प्रकट किया। अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया, उनसे बातचीत की, उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की इच्छाओं के बारे में जाना तथा उन्हें उपहार भेंट कर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को स्नेह, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे अवसर न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं संवेदनशीलता को भी मजबूत करते हैं। रक्षाबंधन का यह आयोजन बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय याद बन गया और यह संदेश दे गया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का संरक्षक ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुःख में सहभागी भी है। इस अवसर पर स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे l

कल दिनांक-25.08.2026 को धुर्वा थाना द्वारा सिठियो धुर्वा मार्ग में स्वर्ण रेखा नदी पुल के पास समय करीब 14:30 बजे से वाहन...
26/08/2026

कल दिनांक-25.08.2026 को धुर्वा थाना द्वारा सिठियो धुर्वा मार्ग में स्वर्ण रेखा नदी पुल के पास समय करीब 14:30 बजे से वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेकिगं के क्रम में दो बाईक पर सवार तीन व्यक्ति चेकिंग को देखकर मोटरसाईकिल धुमाकर वापस सिठियो की तरफ भागने का प्रयास किया। जिससे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से पुछताछ एवं पकडाये वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर का चेक करने से ज्ञात हुआ कि वाहन चोरी का है। पकडाये व्यक्तियो का सत्यापन करने पर पता चला कि ये लोग मोटरसाईकिल चोरी का गिरोह चलाते है तथा विभिन्न सप्ताहिक बजारो में जाकर मोटरसाईकिल चोरी कर उसका नम्बर प्लैट चेन्ज कर ग्रामीण क्षेत्रो में मोटरसाईकिल बिक्री का अपराध करते है। इस संबंध में धुर्वा थाना के अन्तर्गत कांड अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ्भ किया गया। पकडाये अभियक्तो के निशानदेही पर चोरी का आठ मोटरसाईकिल तथा पाँच अन्य चोरी का वाहन खरीद बिक्री करने वाले अपराधियों को पकडा गया है। इन अपराधियों के पकड़ाने से रांची एवं सीमावर्ती जिला का दर्जनो कांडो का उदभेदन हुआ है।

जप्त समान :-
(1.) SP SHINE मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लैट पर रजिस्ट्रेशन नं०- (1) JH01DD-9528 अंकित

(2) अपाची मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लैट पर रजिस्ट्रेशन नं०- JH01EQ-8514 अंकित

(3) हीरो होण्डा डिलक्स मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लैट पर रजिस्ट्रेशन नं0-JHAJ-7312 अंकित

(4) SP SHINE मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लैट पर रजिस्ट्रेशन नं०- JH01DP-6735 अंकित

(5) होण्डा साईन मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लैट पर रजिस्ट्रेशन नं०- JH01CZ-9802 अंकित (6) SP SHINE मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लैट पर रजिस्ट्रेशन नं०- JH01CP-8211 अंकित

(7) सुपर स्पलेण्डर मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लैट पर रजिस्ट्रेशन नं0- JH3AA-8531 अंकित (8) पैशन प्रो मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लैट पर रजिस्ट्रेशन नं0- JH01DA-9966 अंकित

(9) यामहा आर0-15 मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लैट पर रजिस्ट्रेशन नं०- JH05D G-1131 अंकित

(10) मोटरसाईकिल जिसका नम्बर प्लैट पर रजिस्ट्रेशन नं०- JH01CR-8----65 अंकित

दिनांक-26.08.2026 को ईद मिलाद-उन-नबी त्यौहार कार्यकम निर्धारित है, जिसमें दिनांक 26.08.2026 को समय 12.00 बजे अप० से मुस्...
25/08/2026

दिनांक-26.08.2026 को ईद मिलाद-उन-नबी त्यौहार कार्यकम निर्धारित है, जिसमें दिनांक 26.08.2026 को समय 12.00 बजे अप० से मुस्लिम समुदाय के द्वारा कांटाटोली चौक, राजेन्द्र चौक, बिग बाजार चौक, सुजाता चौक, रतन पी०पी०, उल हाउस, उर्दू लाईब्रेरी, सर्जना चौक, फिरायालाल चौक इत्यादि रूट में जुलूस निकाले जाने की सूचना है। उक्त अवसर पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निम्नांकित मार्गों पर वाहन का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

25/08/2026

मिलाद-उल-नबी के मद्देनजर राँची पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय के निर्देशानुसार आगामी पर्व मिलाद-उल-नबी को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने तथा आमजनों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.08.2026 को राँची पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इसी क्रम में फिरायालाल चौक से डोरंडा तक फ्लैग मार्च किया गया। इसके अतिरिक्त फिरायालाल चौक-एकरा मस्जिद-कर्बला चौक-विक्रांत चौक-फिरायालाल चौक सहित अन्य संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च एवं गश्ती की गई। पैदल फ्लैग मार्च के साथ-साथ बाइक दस्ता द्वारा भी विभिन्न मार्गों पर पेट्रोलिंग की गई।

फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक (नगर), अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, राँची, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर), संबंधित थाना प्रभारी, RAF, IRB, बाइक दस्ता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों एवं संभावित जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था की सूक्ष्म समीक्षा की गई। ड्रोन के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी की गई तथा प्रतिनियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया।

बाइक दस्ते द्वारा मेन रोड होते हुए एकरा एवं डोरंडा थाना क्षेत्र में भी पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना, आमजनों में विश्वास बहाल करना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करना है।

राँची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च, पैदल गश्ती एवं विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा विधि-व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

राँची पुलिस आमजनों से अपील करती है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

राँची पुलिस मिलाद-उल-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राँची, दिनांक 25 अगस्त 2026ऑपरेशन मुस्कान 2.0 के तहत राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 111 बरामद मोबाइल फोन वास्तविक धारकों...
25/08/2026

राँची, दिनांक 25 अगस्त 2026

ऑपरेशन मुस्कान 2.0 के तहत राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 111 बरामद मोबाइल फोन वास्तविक धारकों को किए गए सुपुर्द

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय के निर्देशन में राँची पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान 2.0’ के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

अभियान के तहत राँची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम/चोरी हुए कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन की बरामदगी में Mobile Recovery Cell, CEIR Portal, Technical Cell एवं संबंधित थाना पुलिस द्वारा समन्वित रूप से तकनीकी विश्लेषण एवं अनुसंधान किया गया। तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन के वर्तमान उपयोगकर्ताओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को वापस करने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.08.2026 को नवीन पुलिस केंद्र, राँची में मोबाइल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात), राँची महोदय द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर नागरिकों के चेहरे पर खुशी एवं संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के अतिरिक्त Mobile Recovery Cell, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी/कर्मी एवं संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे |

Address

Ranchi
834001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ranchi Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share