Jharkhand Vidhansabha TV

Jharkhand Vidhansabha TV Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jharkhand Vidhansabha TV, Government Organization, Jharkhand New Vidhan Sabha Building, Ranchi.
(1)

झारखण्ड विधान सभा, झारखण्ड राज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था है | राज्य गठन के साथ ही 15 नवम्बर, 2000 को यह अस्तित्व में आयी तब Heavy Engineering Corporation (HEC) के लेनिन हॉल में इसे अधिष्ठापित किया गया |

आज दिनांक 03/09/26 को  विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की विभागीय बैठक समिति कक्ष सं 05 में आयोजित हुई,यह समिति धनब...
03/09/2026

आज दिनांक 03/09/26 को विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की विभागीय बैठक समिति कक्ष सं 05 में आयोजित हुई,यह समिति धनबाद में ओबी डम्प से संबंधित मामले में गठित की गई थी। आज की बैठक में मुख्य रूप से कम्पनियों के प्रतिनिधियों एवं विभागों के वरीय पदाधिकारियों भाग ने लिया ।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, धनबाद ने समिति को अवगत कराया कि कार्यालय के पंजी -3248 दिनांक - 02/09/26 के आलोक में थाना कांड संख्या 79/23 के तहत अंचल अधिकारी बलियापुर के प्राथमिकी एवं उस पर अनुसंधान के आधार पर M/S देवप्रभा कंसट्रक्शन प्रा0 लि0 के मालिक / निर्देशक कुंभनाथ सिंह के विरुद्ध पर्याप्त साक्षय पाये जाने के संबंध मे जानकारी दी । समिति द्वारा सिजुआ मेलाटांड में टाटा द्वारा कितनी सरकारी जमीन का उपयोग किया जा रहा और रैयतों के अधिग्रहित जमीन पर सरकार को कितना राजस्व का भुगतान कराया गया है उससे सम्बधित प्रतिवेदन की मांग की गयी।
साथ ही BCCL को जल्द ही जमीन की सेटेलाईट मापी करने के संबंध में ISM धनबाद से त्वरित समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया । जमीन से सम्बन्धित सी.एन.टी या अन्य जो भी विषय है उसे कैम्प लगाकर, उसका त्वरित निष्पादन किये जाने और रैयतो को भुगतान करने के संबंध में यथाशीघ्र BCCL एवं अन्य कम्पनियाँ कार्रवाई लिये जाने का भी निर्देश भी दिया गया। दामोदर नदी में जो अतिक्रमण हुआ है उसे BCCL द्वारा छह महीना में अतिक्रमण हटाने पर सहमति दी गई उसे समयसीमा के अन्दर हटाने एवं अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश समिति द्वारा दिया गया ।
विशेष समिति की बैठक में समिति के संयोजक माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो, माननीय सदस्य श्री राज सिन्हा, माननीय सदस्य श्री अरुप चटर्जी , माननीय सदस्य श्री चन्द्रदेव महतो,
एवं माननीय सदस्य श्री सुदीप गुड़िया, उपस्थित रहे । विभागों की ओर से विशेष सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, निदेशक खान एवं भूतत्व विभाग
अपर सचिव ,वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उपायुक्त धनबाद, नगर आरक्षी अधीक्षक धनबाद, अपर समहर्ता धनबाद, DFO धनबाद, एवं BCCL, ECL, टाटा एवं अन्य कम्पनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे ||

Rabindranath Mahato Mathura Prasad Mahato Raj Sinha Arup Chatterjee

दुमका के माननीय विधायक श्री बसन्त सोरेन को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं  ||Basant Soren
01/09/2026

दुमका के माननीय विधायक श्री बसन्त सोरेन को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ||

Basant Soren

बड़कागाँव के माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं  ||
28/08/2026

बड़कागाँव के माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ||

मनिका के माननीय विधायक श्री रामचन्द्र सिंह को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं  ||
23/08/2026

मनिका के माननीय विधायक श्री रामचन्द्र सिंह को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ||

लिट्टीपाड़ा के माननीय विधायक श्री हेमलाल मुर्मू को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ||
22/08/2026

लिट्टीपाड़ा के माननीय विधायक श्री हेमलाल मुर्मू को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ||

झारखण्ड विधान सभा सचिवालय में  फरार्श के पद पर कार्यरत, मो० बुलंद अख्तर अंसारी  के निधन पर आज विधान सभा सचिवालय में अपरा...
21/08/2026

झारखण्ड विधान सभा सचिवालय में फरार्श के पद पर कार्यरत, मो० बुलंद अख्तर अंसारी के निधन पर आज विधान सभा सचिवालय में अपराह्न 12:45 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया ।
स्वर्गीय मो० बुलंद अख़्तर अंसारी, कुम्हार टोली राँची के निवासी थे। वर्ष 2007 में उन्होंने झारखण्ड विधान सभा सचिवालय में फरार्श के पद पर योगदान दिया था ।
शोक सभा में, प्रभारी सचिव झारखण्ड विधान सभा श्री रंजीत कुमार ने शोक संदेश पढ़ें एंव विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा ।
प्रभारी सचिव श्री रंजीत कुमार ने शोक सभा के उपरांत, शोक संदेश के प्रति उनके परिजनों को प्रेषित करने का निर्देश भी दिया ||

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि । सद्भावना दिवस की शुभकामनाए...
20/08/2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि । सद्भावना दिवस की शुभकामनाएं ||

दिल्ली विधान सभा के माननीय अध्यक्ष, श्री विजेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र जी आज माननीय अध्यक्ष, झारख...
18/08/2026

दिल्ली विधान सभा के माननीय अध्यक्ष, श्री विजेंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र जी आज माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा, श्री रबीन्द्र नाथ महतो से उनके आवास पर औपचारिक भेंट की।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो ने दिल्ली विधान सभा के माननीय अध्यक्ष एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र जी को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति-चिह्न तथा अपनी पुस्तक ‘सदन संवाद’ भेंट की और कहा कि यह मुलाकात मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं पारस्परिक सौहार्द की सुंदर अभिव्यक्ति भी है ।
विदित हो कि माननीय अध्यक्ष, दिल्ली विधान सभा अपनी धर्मपत्नी के साथ विगत दो दिनों से राँची प्रवास पर थे ||

Rabindranath Mahato Delhi Assembly Vijender Gupta

दिल्ली विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता अपनी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र के साथ झारखण्ड दौरे पर  रांची प...
17/08/2026

दिल्ली विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता अपनी धर्मपत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र के साथ झारखण्ड दौरे पर रांची पहुंचे। झारखण्ड विधान सभा की ओर से बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया ||

Rabindranath Mahato Delhi Assembly Vijender Gupta

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, स्व०अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज झारखण्ड विधान सभा परिसर में पोर्टिको नंबर दो...
16/08/2026

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, स्व०अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज झारखण्ड विधान सभा परिसर में पोर्टिको नंबर दो के समक्ष के उनकी मूर्ति एंव तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विधान सभा के प्रभारी सचिव श्री रंजीत कुमार, श्री अनुप लाल, श्री विष्णु पासवान, एवं विधान सभा सचिवालय के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया ||

Address

Jharkhand New Vidhan Sabha Building
Ranchi
834004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Vidhansabha TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jharkhand Vidhansabha TV:

Shortcuts

Share