09/07/2026
आज राँची, झारखण्ड में माननीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय , भारत सरकार श्री तोखन साहू द्वारा झारखण्ड राज्य में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रगति की समीक्षा नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों के साथ राजकीय अतिथि शाला के सभागार में किया गया I
==============
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U 2.0), स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U 2.0), अमृत 2.0 एवं पीएम स्वनिधि, राँची स्मार्ट सिटी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की, ताकि इनका लाभ शीघ्रता और प्रभावी रूप से आम नागरिकों तक पहुँच सके।
==============
माननीय मंत्री महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाते हुए नियमित मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि योजनाओं के माध्यम से बेहतर आवास, स्वच्छता, सुदृढ़ शहरी आधारभूत संरचना तथा रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों सहित शहरी गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बने।
===========
इस अवसर पर श्रीमती नैंसी सहाय, निदेशक , नगरीय प्रशासन सहित नगर विकास एवं आवास विभाग के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे I
Pradhan Mantri Awas Yojana - Urban, Government of IndiaOffice of Chief Minister, JharkhandMinistry of Housing and Urban Affairs