Directorate of Census Operations Jharkhand

Directorate of Census Operations Jharkhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Directorate of Census Operations Jharkhand, Government Organization, 2nd Floor, JIADA Central Building, Namkum Industrial Area, Lowadih, Ranchi.

जनगणना कार्य निदेशालय झारखण्ड, राँची में  दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर निदेशालय में निदेशक महोदय के नेतृत...
04/11/2025

जनगणना कार्य निदेशालय झारखण्ड, राँची में दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर निदेशालय में निदेशक महोदय के नेतृत्व में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने में अपने योगदान देने हेतु शपथ लिया गया |

जनगणना कार्य निदेशालय झारखण्ड द्वारा "स्वच्छता और स्वास्थ्य" विषय पर आयोजित ‘’Fit India Freedom Run 6.0” के अंतर्गत आज द...
04/11/2025

जनगणना कार्य निदेशालय झारखण्ड द्वारा "स्वच्छता और स्वास्थ्य" विषय पर आयोजित ‘’Fit India Freedom Run 6.0” के अंतर्गत आज दिनांक 31.10.2025 को निदेशक महोदय के मार्गदर्शन में मोराबादी मैदान, रांची में Unity Run का आयोजन किया गया। जिसमे निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया

जनगणना कार्य निदेशालय , झारखण्ड , रांची में पदस्थापित श्री दिव्यसिंह मिश्रा , संयुक्त निदेशक का स्थानान्तरण जनगणना कार्य...
13/08/2025

जनगणना कार्य निदेशालय , झारखण्ड , रांची में पदस्थापित श्री दिव्यसिंह मिश्रा , संयुक्त निदेशक का स्थानान्तरण जनगणना कार्य निदेशालय ,उड़ीसा , भुवनेश्वर होने के उपरांत उनके सम्मान में दिनांक 18.07.2025 को विदाई समारोह का आयोजन कार्यालय परिसर में किया गया |

भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में जनगणना कार्य निदेशालय झ...
30/06/2025

भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में जनगणना कार्य निदेशालय झारखण्ड राँची में दिनांक 26.06.2025 को न्यादर्श निबंधन प्रणाली (SRS), अनुभाग द्वारा SRS फील्ड कार्य में संलग्न समस्त पदाधिकारियों /पर्वेक्षकों को संयुक्त निदेशक(SRS),उपनिदेशक(SRS) एवं सहायक निदेशक(SRS) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया |

जनगणना कार्यनिदेशालय झारखण्ड,रांची में दिनांक 18.06.2025 से 20.06.2025 तक श्री कौशिक साहा  निदेशक पश्चिम बंगाल (अतिरिक्त...
27/06/2025

जनगणना कार्यनिदेशालय झारखण्ड,रांची में दिनांक 18.06.2025 से 20.06.2025 तक श्री कौशिक साहा निदेशक पश्चिम बंगाल (अतिरिक्त प्रभार झारखण्ड) द्वारा दौरा किया गया और कार्यालय के समस्त अनुभागो के कार्यो का भी निरीक्षण किया गया | निदेशक महोदय द्वारा समीक्षा बैठक की गई।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची में श्री कौशिक शाह, भाo प्रo सेo , निदेशक (अतिरिक्त प्रभ...
21/06/2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची में श्री कौशिक शाह, भाo प्रo सेo , निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) की उपस्थिति में योग कक्षा का आयोजन किया गया इसमें डॉo सत्येंद्र कुमार गुप्ता, उपनिदेशक द्वारा योग एवं प्राणायाम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं कई अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर श्री दिव्यसिंह मिश्रा, संयुक्त निदेशक श्रीमती पर्णलेखा दास गुप्ता, संयुक्त निदेशक, श्री केश्या नायक, उपनिदेशक श्री गजेंद्र गुप्ता, उपनिदेशक श्री भूपेन भोरपुजारी उपनिदेशक एवं सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे

भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय, नई दिल्ली के निदेशानुसार न्यादर्श निबंधन प्रणाली (एस.आर.एस.) के अंतर्गत झारखंड राज्य ...
04/02/2025

भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय, नई दिल्ली के निदेशानुसार न्यादर्श निबंधन प्रणाली (एस.आर.एस.) के अंतर्गत झारखंड राज्य के नियुक्त समस्त अंशकालिक प्रगणकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण, माह जनवरी 2025 के दौरान आठ केन्द्रों रांची(दो बैच), जमशेदपुर(दो बैच), बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, चाईबासा, पाकुड़ एवं पलामू में एक-एक बैच (कुल 10 बैच) में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

आज दिनांक 30.01.2025 प्रातः 11.00 बजे जनगणना कार्य निदेशालय झारखण्ड में शहीद दिवस (Martyrs Day) के अवसर पर कार्यालय के अ...
30/01/2025

आज दिनांक 30.01.2025 प्रातः 11.00 बजे जनगणना कार्य निदेशालय झारखण्ड में शहीद दिवस (Martyrs Day) के अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया |

जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड में दिनांक 06.11.2024 से 09.11.2024  तक  भारत के महारजिस्ट्रार के कार्यालय, नई दिल्ली से ...
18/11/2024

जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड में दिनांक 06.11.2024 से 09.11.2024 तक भारत के महारजिस्ट्रार के कार्यालय, नई दिल्ली से अपर महारजिस्ट्रार महोदय जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड के दौरे पर रहे. इस दौरान अपर महारजिस्ट्रार महोदय द्वारा इस निदेशालय के विभिन्न कार्यों का निरिक्षण किया गया साथ ही इस निदेशालय के प्रस्तावित भवन के निर्माण कार्य का समीक्षा किया गया. इस दौरान केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, रांची के पदाधिकारियों द्वारा महोदय के समक्ष प्रस्तावित भवन निर्माण का Presentation भी प्रस्तुत किया गया.
रांची प्रवास के दौरान अपर महारजिस्ट्रार महोदय द्वारा इस निदेशालय के भवन निर्माण हेतु झारखण्ड सरकार द्वारा आबंटित भूमि का भी निरिक्षण किया गया.
साथ ही महोदय द्वारा इस निदेशालय द्वारा सम्पादित किये जा रहे CEB Mapping के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निदेशालय के कर्मियों को पुरस्कृत किया गया.

जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड में दिनांक 28.10.2024 से दिनांक 03.11.2024 के दौरान आयोजित किये जा रहे "Vigilance Awarene...
28/10/2024

जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड में दिनांक 28.10.2024 से दिनांक 03.11.2024 के दौरान आयोजित किये जा रहे "Vigilance Awareness Week" के अंतर्गत आज दिनांक 28.10.2024 को निदेशालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण ने निदेशक महोदय की उपस्थिति में सतर्कता की शपथ ली |

Address

2nd Floor, JIADA Central Building, Namkum Industrial Area, Lowadih
Ranchi
834010

Opening Hours

Monday 9:30am - 6am
Tuesday 9:30am - 6am
Wednesday 9:30am - 6am
Thursday 9:30am - 6am
Friday 9:30am - 6am

Telephone

+917990783971

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Directorate of Census Operations Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Directorate of Census Operations Jharkhand:

Share