Jharkhand Chhatr Dal

Jharkhand Chhatr Dal छात्रहित सर्वोपरि
💪Student power💪
💪 Fight for Your Right 💪
गलती मत ढूंढो, उसका उपाये खोजो|
Any pr

⚖️ 12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा अवसर!वकालत की पढ़ाई करना चाहते हैं?🎓 BBA-LLB — 5 वर्षीय पाठ्यक्रमInstitute of Legal S...
26/08/2026

⚖️ 12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा अवसर!

वकालत की पढ़ाई करना चाहते हैं?

🎓 BBA-LLB — 5 वर्षीय पाठ्यक्रम

Institute of Legal Studies
रांची विश्वविद्यालय, राँची

📢 नामांकन प्रारंभ — सत्र 2026-31

📝 ऑनलाइन आवेदन करें
🌐 Official Website — Ranchi University (RU)

📅 आवेदन की अंतिम तिथि: 04/09/2026

📞 हेल्पलाइन

आजसू छात्र संघ
8789996737 | 9142680661 | 6203140106

✊ छात्र हित सर्वोपरि 💯✅

*रांची विश्वविद्यालय की तर्ज पर PhD में सीधे प्रवेश दे DSPMU : आजसू*आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डॉक्टर श्यामा प्...
22/08/2026

*रांची विश्वविद्यालय की तर्ज पर PhD में सीधे प्रवेश दे DSPMU : आजसू*

आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० श्री राजीव मनोहर जी को ज्ञापन के माध्यम से विश्विद्यालय में चार वर्षीय स्नातक में 75 percent पाने वाले विद्यार्थियों को PHD में सीधा दाखिला देने की प्रारूप तैयार करें विश्वविद्यालय.......

🎓🎓🎓🎓🎓🎓🎓🎓✍️✍️✍️✍️🎓🎓🎓🙏🙏💯✅

रांची विश्वविद्यालय की पहल स्वागत योग्य : छात्र नेता बबलू महतोचार वर्षीय यूजी में 75% अंक पर सीधे पीएचडी प्रवेश का प्राव...
20/08/2026

रांची विश्वविद्यालय की पहल स्वागत योग्य : छात्र नेता बबलू महतो

चार वर्षीय यूजी में 75% अंक पर सीधे पीएचडी प्रवेश का प्रावधान स्वागत योग्य, छात्रों को मिलेगा नई शिक्षा नीति का लाभ

रांची। रांची विश्वविद्यालय द्वारा यूजीसी-2022 एवं नई शिक्षा नीति के अनुरूप पीएचडी प्रवेश के लिए लागू किए जा रहे नए नियमों का आजसू छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं छात्र नेता बबलू महतो ने स्वागत किया है।

बबलू महतो ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सीधे पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता देना उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं स्वागत योग्य पहल है। इससे विद्यार्थियों को पीजी की अनिवार्यता से राहत मिलेगी और वे कम समय में शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप बनाए गए इस प्रावधान से मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेगा। वहीं, तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए पूर्व की व्यवस्था के अनुसार पीजी डिग्री की आवश्यकता रहेगी।

बबलू महतो ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों के हित में है। इससे छात्रों का समय और संसाधन दोनों बचेंगे तथा शोध के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि नए नियम एवं प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट, नोटिस बोर्ड एवं सभी संबंधित विभागों के माध्यम से विद्यार्थियों तक स्पष्ट रूप से पहुंचाई जाए, ताकि किसी भी छात्र-छात्रा के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि आजसू छात्र संघ छात्रहित में होने वाले ऐसे सकारात्मक एवं प्रगतिशील निर्णयों का हमेशा स्वागत करता है। साथ ही, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से लागू हो, यह विश्वविद्यालय प्रशासन सुनिश्चित करे।

बबलू महतो
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
आजसू छात्र संघ

University .....
✊✍️💯✅📃📃✍️✍️✍️💯✅

प्रेस विज्ञप्तिअगस्त 2026रांची PG Semester-2 एवं UG Semester-6 की परीक्षा तिथियों में संशोधन की मांग, आजसू छात्र संघ ने ...
17/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति
अगस्त 2026
रांची

PG Semester-2 एवं UG Semester-6 की परीक्षा तिथियों में संशोधन की मांग, आजसू छात्र संघ ने कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक को सौंपा आवेदन

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में सत्र 2025-27 PG Semester-2 एवं सत्र 2023-27 UG Semester-6 की परीक्षा कार्यक्रम को लेकर आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। छात्र संघ ने कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक को आवेदन सौंपकर परीक्षा कार्यक्रम में आवश्यक संशोधन करने की मांग की है।

आजसू छात्र संघ ने कहा कि PG Semester-2 की परीक्षा 20 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो रही है, जिसमें 27 एवं 29 अगस्त को भी परीक्षा निर्धारित है। वहीं 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। ऐसे में 29 अगस्त को परीक्षा होने के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को अपने परिवार के साथ पर्व मनाने के बाद वापस लौटकर परीक्षा में शामिल होने में कठिनाई हो सकती है।

छात्र संघ ने मांग की है कि 27 एवं 29 अगस्त की निर्धारित परीक्षा तिथियों पर पुनर्विचार कर आवश्यक संशोधन किया जाए, ताकि किसी भी छात्र-छात्रा की परीक्षा प्रभावित न हो।

इसके अलावा आजसू छात्र संघ ने परीक्षा कार्यक्रम में “Evening Shift” अंकित होने के बावजूद परीक्षा का समय प्रातः 9:00 बजे दर्शाए जाने पर भी आपत्ति जताई है। छात्र संघ ने कहा कि शिफ्ट और समय में स्पष्टता नहीं होने से विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल इस विसंगति को दूर कर स्पष्ट परीक्षा समय एवं शिफ्ट की सूचना जारी करे।

आजसू छात्र संघ ने सत्र 2023-27 UG Semester-6 के परीक्षा कार्यक्रम की भी छात्रहित में समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने तथा संशोधित परीक्षा कार्यक्रम समय रहते जारी करने की मांग की है।

आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित न करे। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रहित में संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेते हुए परीक्षा कार्यक्रम में आवश्यक सुधार करना चाहिए।

मौके पर उपस्थित:
आजसू छात्र संघ रांची महानगर छात्र संघ के सचिव खुशबू यादव, बिटु वर्मा, मानस जायसवाल, रवि एवं राज सिंह उपस्थित रहे।

आजसू छात्र संघ
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची

सभी छात्र-छात्राओं से अपीलसभी साथी अपने-अपने कॉलेज के WhatsApp एवं अन्य छात्र समूहों में इस संदेश को अधिक से अधिक साझा क...
02/08/2026

सभी छात्र-छात्राओं से अपील

सभी साथी अपने-अपने कॉलेज के WhatsApp एवं अन्य छात्र समूहों में इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि झारखंड के सभी छात्र-छात्राएँ छात्रवृत्ति आंदोलन से जुड़ सकें और अपनी आवाज़ बुलंद कर सकें।

जिस प्रकार आज रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्र एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं, उसी प्रकार छात्रवृत्ति के मुद्दे पर भी हमें एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी।

लगातार छात्रवृत्ति नहीं मिलने से झारखंड के छात्रों में भारी आक्रोश है। यदि हम संगठित नहीं होंगे, तो हमारी आवाज़ कमजोर पड़ जाएगी। इसलिए अधिक से अधिक छात्रों को इस समूह से जोड़ें और इस आंदोलन को मजबूत बनाएं।

एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

– छात्र नेता
बबलू महतो

धन्यवाद। 🙏

-klyan


"माँ का दूध पिया है तो आरक्षण खत्म करके दिखाओ!RHA -Reservation Hatao Andolan (RHA)..देश की ST,SC और OBC युवा शक्ति अब चु...
31/07/2026

"माँ का दूध पिया है तो आरक्षण खत्म करके दिखाओ!

RHA -Reservation Hatao Andolan (RHA)..

देश की ST,SC और OBC युवा शक्ति अब चुप नहीं बैठेगी।
आदिवासी , दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग एक साथ एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें।

छात्र नेता
बबलू महतो
रांची, झारखंड

#आदिवासी #दलित

29/07/2026

“जो शिक्षक खुद मर्यादा भूल जाए, उसे छात्रों एवं छात्र नेताओं के आंदोलन पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं।”

झारखंड के माननीय कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा जी,झारखंड के लाखों छात्रों को पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ...
29/07/2026

झारखंड के माननीय कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा जी,

झारखंड के लाखों छात्रों को पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला है। यदि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होता, तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आप अपने पद से इस्तीफा दें। अन्यथा छात्र-युवा लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर आपके इस्तीफे की मांग को और तेज करेंगे।

— छात्र नेता
बबलू महतो

#छात्रवृत्ति

18/07/2026

Address

Ranchi
8283003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Chhatr Dal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share