17/08/2026
📍छात्रों के भविष्य की लड़ाई में हर कदम साथ! ✊
गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज के 2023–26 सत्र के छात्रों को अब तक डिग्री नहीं मिलने से उपजा आक्रोश पूरी तरह जायज़ है। डिग्री किसी कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि युवाओं की मेहनत, सपनों और उनके रोजगार के भविष्य की पहचान है।
छात्रों की इस गंभीर समस्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर कॉलेज प्रबंधन एवं संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराने की पहल की गई। वार्ता के बाद कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि 26 अगस्त तक हर हाल में छात्रों को उनकी डिग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।
छात्रों से भी अपील है कि वे धैर्य रखें, लेकिन साथ ही कॉलेज प्रबंधन भी अपने वचन की गंभीरता को समझे। 26 अगस्त की समय-सीमा केवल एक तारीख नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा विश्वास है।
मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं— युवाओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा।
मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, युवा आजसू जिला प्रभारी विशु रजवार, अरुण दांगी, कांग्रेस नेता अमित महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, विधायक प्रतिनिधि मनोज पुजारी, NSUI रामगढ़ जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, सचिव महासचिव रसीस अंसारी, सानू गोयल आजसू छात्र संघ जिला अध्यक्ष देवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
छात्रों की हर जायज़ आवाज़ में मैं उनके साथ खड़ा हूं।
संघर्ष जारी रहेगा, जब तक समाधान नहीं मिलेगा। ✊
छात्रहित सर्वोपरि • युवा शक्ति हमारा संबल • भविष्य की रक्षा हमारा संकल्प 🙏