IPRD Jharkhand

IPRD Jharkhand The IPRD functions as a channel between the Government and the people of Jharkhand for flow of info.

22/07/2026

जोहार, झारखंड के मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी को बधाई.

मेरी चालीस सालों की दिली इच्छा थी कि झारखंड में फ़िल्म इंस्टीट्यूट बने, यहाँ लोग यहीं पढ़ें, लोगों को कलकत्ता, पुणे, मद्रास नहीं जाना पड़े। आज ये सपना पूरा हो रहा है — असीम सिन्हा

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा म...
16/07/2026

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की विधिवत् पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान से श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया तथा 'जय जय जगन्नाथ' के जयकारे लगाए। माननीय मुख्यमंत्री के साथ-साथ आस्था एवं भक्ति के समागम में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने भी 'जय-जय जगन्नाथ' के जयकारे लगाए। मौके पर माननीय मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य वासियों को भक्ति एवं समर्पण का पर्व रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 खित...
16/07/2026

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 खिताब की विजेता प्रतिभागी दीपाली रिया ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दीपाली रिया को अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष दीपाली रिया ने विगत 29 मार्च को रांची में आयोजित मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 प्रतियोगिता का खिताब जीतने तक के सफर एवं अनुभवों को साझा किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दीपाली रिया की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 का ताज अपने नाम कर दीपाली रिया ने झारखंड के साथ-साथ पूरे बोकारो जिला का मान बढ़ाया है। इनकी सफलता आने वाले समय में अन्य प्रतिभागियों को प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रतिभा का धनी राज्य रहा है, यहां के प्रतिभागियों ने कई मौकों पर राज्य का गौरव बढ़ाया है।*

राँची पहली बार देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट Durand Cup 2026 की मेजबानी के लिए तैयार है। 26 जुलाई से 16 अगस्त...
16/07/2026

राँची पहली बार देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट Durand Cup 2026 की मेजबानी के लिए तैयार है। 26 जुलाई से 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुकाबले होंगे। आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी विभागों को समन्वित एवं उच्चस्तरीय तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ⚽

JIADA के माध्यम से आदिवासी उद्यमिता को नई उड़ान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आ...
10/07/2026

JIADA के माध्यम से आदिवासी उद्यमिता को नई उड़ान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज को औद्योगिक विकास से जोड़ने और अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए JIADA में रियायतों के विस्तार पर विचार करने की बात कही।

Hemant Soren

आपकी सकारात्मक और सार्थक कवरेज ने National Stakeholders Consultation 2026 को देशभर में नई पहचान दिलाई।₹99,000 करोड़+ के ...
10/07/2026

आपकी सकारात्मक और सार्थक कवरेज ने National Stakeholders Consultation 2026 को देशभर में नई पहचान दिलाई।

₹99,000 करोड़+ के निवेश प्रस्तावों और विकसित झारखंड के विज़न को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सभी मीडिया संस्थानों एवं पत्रकार साथियों का हृदय से धन्यवाद।

Hemant Soren

निवेशकों का स्वागत, सहयोग का वादा।झारखंड निवेश, नवाचार और सतत विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। पारदर्शी नीतियों, बेहतर स...
10/07/2026

निवेशकों का स्वागत, सहयोग का वादा।

झारखंड निवेश, नवाचार और सतत विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। पारदर्शी नीतियों, बेहतर सुशासन और उद्योग-अनुकूल वातावरण के साथ राज्य हर निवेशक का खुले दिल से स्वागत करता है।

Hemant Soren

National Stakeholders Consultation 2026
10/07/2026

National Stakeholders Consultation 2026

“जनता सरकार को इसलिए चुनती है क्योंकि उन्हें उससे उम्मीदें होती हैं।हमें उन्हीं उम्मीदों को पूरा करते हुए राज्य को नई दि...
10/07/2026

“जनता सरकार को इसलिए चुनती है क्योंकि उन्हें उससे उम्मीदें होती हैं।
हमें उन्हीं उम्मीदों को पूरा करते हुए राज्य को नई दिशा देने का अवसर मिला है।”

Hemant Soren

Address

Suchana Bhavan, Audrey House
Ranchi
834001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IPRD Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share