05/09/2026
“सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन!”
3 से 5 सितंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय दिया।
समापन समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके जुझारूपन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने आगामी कोल इंडिया लिमिटेड अंतर-कंपनी खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर सीसीएल का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया।
यह तीन दिवसीय खेल महोत्सव खिलाड़ियों के उत्साह, आपसी सम्मान, सौहार्दपूर्ण वातावरण और भविष्य की खेल चुनौतियों का सामना करने के दृढ़ संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।